Proton वेब ऐप्स में डार्क मोड कैसे सक्षम करें
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- Proton Mail सेटिंग
Proton वेब ऐप्स (Proton Mail, Proton Drive और Proton Calendar) की कलर स्कीम (थीम) को अपनी पसंद की या इस्तेमाल में आसान थीम में बदला जा सकता है।
अगर आपको डार्क थीम पसंद हैं, तो आप डार्क मोड सक्षम कर सकते हैं या ऐसी दिन-रात थीम चुन सकते हैं जो आपकी डिवाइस सेटिंग के हिसाब से अपने आप बदल जाती है।
डार्क मोड सक्षम करने के लिए:
- account.proton.me पे लॉगइन करें।
- सेटिंग → सभी सेटिंग → दिखावट → थीम पे क्लिक करें और अपनी पसंद की थीम चुनें।
Proton के डार्क मोड विकल्प को Carbon कहा जाता है। साथ ही दो ज़्यादा कॉन्ट्रास्ट वाली डार्क थीम भी हैं, जिन्हें Monokai और Ebony कहा जाता है, ताकि आप अपने हिसाब से थीम चुन सकें।
आप इन तीनों डार्क थीम में से किसी एक को हमेशा सक्रिय रखने के लिए चुन सकते हैं। या फिर ऐसी दिन-रात थीम सेट कर सकते हैं जो आपकी डिवाइस सेटिंग के हिसाब से अपने आप बदल जाएगी।
- हमेशा सक्रिय रहने के लिए कोई डार्क थीम चुनें: Carbon, Monokai या Ebony।

- दिन और रात की थीम के बीच अपने आप स्विच करने के लिए, सिस्टम के साथ सिंक स्विच चालू करें और दिन का थीम कॉलम से एक थीम तथा रात की थीम कॉलम से एक थीम चुनें।

जानें कि Proton वेब ऐप्स की थीम कैसे बदलें और उनके लुक और फील को कैसे कस्टम करें