जैसे-जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल बढ़ रहा है, एआई असिस्टेंट(नई विंडो) विश्वसनीय साथी बनते जा रहे हैं। लाखों लोग सवाल पूछने और समस्याएं सुलझाने के लिए ChatGPT, Claude, Gemini, DeepSeek जैसे चैटबॉट का सहारा लेते हैं। इनकी क्वेरी बेहद संवेदनशील हो सकती है, जैसे सेहत की चिंताओं के बारे में पूछना, क्लाइंट का डाटा शेयर करना, या इमोशनल सहायता और क्रिएटिव प्रेरणा तलाशना।

बहुतों के लिए ये चैटबॉट इंसानी, तुरंत जवाब देने वाले और गोपनीय लगते हैं। लेकिन हाल के घटनाक्रम (एक कानूनी आदेश ने OpenAI को ChatGPT का आउटपुट डाटा अनिश्चित काल के लिए स्टोर करने के लिए मजबूर किया है(नई विंडो), और OpenAI के संस्थापक Sam Altman कहते हैं कि ChatGPT “कानूनी गोपनीयता(नई विंडो)” नहीं देता) इस जोखिम पे रोशनी डालते हैं कि आपके टाइप किया हर शब्द लॉग, स्टोर और विश्लेषण किया जा सकता है, और संभव है कि उसका गलत इस्तेमाल हो या वो थर्ड पार्टी को लीक हो।

आगे जानिए इसका क्या मतलब हो सकता है, और ये हम सबके लिए क्यों चिंता का विषय है।

एआई के साथ दांव ज़्यादा बड़ा है

एआई असिस्टेंट का उदय एक नई दुनिया जैसा लगता है, लेकिन कई मायनों में हम यहां पहले भी आ चुके हैं। एआई चैट लॉग को लेकर चिंताएं उन चिंताओं से मिलती हैं जो सर्च इंजन के शुरुआती दौर में सामने आई थीं, और उनमें से कई सही साबित हुईं। सर्च लॉग का इस्तेमाल फायदेमंद एड-टारगेटिंग प्रोफाइल बनाने के लिए किया गया, वो डाटा लीक में उजागर हुए, और कोर्ट में समन के ज़रिए मांगे गए।

एआई के साथ दांव ज़्यादा बड़ा है क्योंकि डाटा ज़्यादा निजी और विस्तृत होता है। तमाम लोग अपने जवाबों के लिए सर्च इंजन की जगह एआई चैटबॉट की तरफ मुड़ रहे हैं, और अनुमान लगाए जा रहे हैं कि 2026 तक सर्च इंजन का इस्तेमाल 25% तक गिर जाएगा(नई विंडो)। सर्च बार आमतौर पे छोटी, अधूरी क्वेरी तक सीमित रहता है, लेकिन चैटबॉट से पूछे जाने वाले सवाल ऐसे रखे जाते हैं मानो पूछने वाला किसी दूसरे इंसान से बात कर रहा हो, और इस पूरी प्रक्रिया में वो अपने बारे में कहीं ज़्यादा बता देते हैं। एक ही बातचीत में निजी खयालात(नई विंडो), इमोशनल संघर्ष, सेहत की चिंताएं(नई विंडो), पैसों की टेंशन, या यहां तक कि पूरे नाम और पते भी शामिल हो सकते हैं।

सीधे कहें तो चैट लॉग आपकी पहचान का बेहद गहरा और निजी नक्शा पेश करते हैं, सर्च इंजन लॉग से भी ज़्यादा, और आपकी निजता के लिए कहीं बड़े नतीजों के साथ। Big Tech आपके चैट लॉग एक्सेस करके उनसे आपकी साइकोलॉजिकल प्रोफाइल बना सकता है, जिसे सरकार के सामने रखा जा सकता है या टारगेटेड विज्ञापन के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। जैसे, Meta एआई चैट डाटा का इस्तेमाल पर्सनलाइज़्ड विज्ञापन बनाने के लिए कर रहा है

आपकी “एनोनिमस” चैट हमेशा ऐसी नहीं रहेंगी

चैट लॉग की निजता पे चिंता के खिलाफ एक आम बहस ये है कि डाटा की भारी मात्रा के कारण किसी एक इंसान का फायदा उठाना मुश्किल है, खासकर जब उपयोगकर्ता लॉगइन नहीं होते। लेकिन हाल का इतिहास कोई और ही कहानी बयान करता है।

जुलाई में रिपोर्टरों ने पाया कि ChatGPT की 1,00,000 से ज़्यादा बातचीत(नई विंडो) को Google ने इंडेक्स कर दिया था और खोजने लायक बना दिया था। किसी बातचीत को दोस्तों या सहकर्मियों को भेजने के लिए “शेयर” बटन पे क्लिक करने वाले उपयोगकर्ता लगभग तय तौर पे ये नहीं जानते थे कि उनकी निजी बातचीत इंटरनेट पे सबको दिखेगी।

ये उदाहरण एक चेतावनी है: इस-इस कहे जाने वाले “एनोनिमस” डाटा की हैसियत शायद ही कभी एनोनिमस रहती है। IP पतों, टाइमस्टैम्प, डिवाइस फिंगरप्रिंट, और सत्र व कुकी आईडी के साथ जोड़े जाने पे ये लॉग कहीं ज़्यादा पहचाने जा सकने लायक बन जाते हैं।

चैट हमारे भीतर की दुनिया को कैसे उजागर कर सकती हैं

लोकप्रिय एआई प्लैटफॉर्म ChatGPT(नई विंडो), Gemini(नई विंडो), और DeepSeek(नई विंडो) सब बताते हैं कि उपयोगकर्ता के चैट लॉग का इस्तेमाल मॉडल की परफॉर्मेंस बेहतर बनाने में मदद के लिए किया जाता है और विज्ञापन या उपयोगकर्ता प्रोफाइलिंग के लिए आपका डाटा “बेचने” में नहीं। लेकिन OpenAI की कानूनी लड़ाई दिखाती है कि नीतियां रातोंरात बदल सकती हैं।

जैसे, Anthropic ने अगस्त 2025 में बिना चेतावनी के अपनी निजता नीति अपडेट कर(नई विंडो) डाटा रिटेंशन की अवधि बढ़ा दी। लॉग अनिश्चित काल के लिए स्टोर किए जाने पे वो निजी डाटा, जो कभी दायरे से बाहर लगता था, अचानक मुनाफे का एक आकर्षक ज़रिया बन सकता है।

ऐसा पहली बार नहीं होगा। जब 1998 में Google लॉन्च हुआ, तो सह-संस्थापक Sergey Brin और Larry Page ने चेताया(नई विंडो) था कि विज्ञापन पे आधारित सर्च इंजन ना-ना-चाहते हुए भी “विज्ञापनदाताओं की तरफ झुके होंगे और उपभोक्ताओं की ज़रूरतों से दूर रहेंगे”। एक दशक बाद, Google ने विज्ञापन टारगेट करने के लिए सर्च हिस्ट्री का इस्तेमाल शुरू कर दिया(नई विंडो)

लोगों के भीतर की दुनिया तक सीधे एक्सेस के साथ, एआई लॉग एड टारगेटिंग को अपनी हद तक ले जा सकते हैं। तमाम उपयोगकर्ता इमोशनल सहायता के लिए चैटबॉट का सहारा ले रहे हैं(नई विंडो), ऐसे में कोई ये भी कह सकता है:

  • “पिछले दिनों बेहद दबाव और अकेलापन महसूस हो रहा है।”
  • “क्या आपको लगता है कि मुझे डिप्रेशन है?”
  • “अगले महीने का किराया ना दे पाने की सूरत में क्या करें?”

ये बयान सिर्फ कीवर्ड या इंटरैक्शन का ढेर नहीं हैं, ये भावनाओं और हालात के साफ संकेत हैं। स्टोर और विश्लेषण किए जाने पे इनका इस्तेमाल साइकोलॉजिकल प्रोफाइल बनाने और उपयोगकर्ता के फैसलों पे हेरफेर करने के लिए किया जा सकता है।

ये कहना कि ऐसी निजी और संवेदनशील जानकारी का शोषण के लिए इस्तेमाल हो सकता है — क्योंकि Big Tech कंपनियों ने बिल्कुल यही किया है। 2017 में Facebook ने इमोशनल रूप से कमजोर किशोरों को असुरक्षा के पलों में विज्ञापनों से टारगेट करने(नई विंडो) के तरीके तलाश कर दिखाया कि कोई इंटरैक्शन दायरे से बाहर नहीं है।

चैटबॉट लॉग आपकी मानसिक दुनिया की एक खिड़की हैं। और इस स्तर का एक्सेस उस क्षेत्र में गंभीर निजता और नैतिक चिंताएं पैदा करता है, जहां डाटा के इस्तेमाल और एप्लीकेशन पे अब तक स्पष्ट दिशानिर्देश और नियम मौजूद नहीं हैं।

उपयोगकर्ताओं के लिए कानूनी जोखिम

सर्च हिस्ट्री का अपराधिक जांच और कोर्ट केस में लंबे समय से भूमिका रही है। कई मामले हैं जिनमें ऑनलाइन क्वेरी ने दोषसिद्धि में योगदान दिया, जिनमें अमेरिका का Moira Akers vs State उल्लेखनीय है।

2018 में स्टिलबर्थ के बाद Akers पर हत्या का आरोप लगाया गया और 2022 में 30 साल की कैद की सज़ा सुनाई गई। अभियोजन के केस का एक अहम हिस्सा गर्भावस्था के शुरुआती दौर में एबॉर्शन के बारे में Akers के किए गए इंटरनेट सर्च थे। अभियोजन के मुताबिक, ये सर्च Akers के इरादे का सबूत बने, हालांकि गर्भावस्था को पूरी अवधि तक ले जाया गया था। मैरीलैंड के सुप्रीम कोर्ट ने 2025 में ये सज़ा रद्द कर दी और सर्च क्वेरी के सबूत को अस्वीकार्य माना(नई विंडो)। लेकिन उस वक्त तक Akers लगभग तीन साल जेल में बिता चुकी थीं। ये केस दिखाता है कि स्टोर किए गए लॉग का इस्तेमाल किसी नकारात्मक कहानी को फिट करने के लिए बयान बनाने में किया जा सकता है, भले ही इसके खिलाफ सबूत मौजूद हों।

एआई से स्टोर की गई चैट के साथ दांव और भी बड़ा हो सकता है, क्योंकि वो कानूनी सबूत के तौर पे इस्तेमाल हो सकती हैं। सर्च क्वेरी के उलट, ये इंटरैक्शन ज़्यादा बातचीत भरे और यहां तक कि सिर्फ सोच-विचार वाले होते हैं, कभी-कभी LLM, यानी लार्ज लैंग्वेज मॉडल, से किसी खास तरह का जवाब पाने के तरीके के तौर पे। किसी एआई के साथ निजी और मासूम बातचीत की बाद में कानूनी सेटिंग में अपराध दर्ज करने वाली व्याख्या हो सकती है, चाहे उस वक्त मंशा कुछ भी रही हो।

हेरफेर के लिए एक ताकतवर हथियार

जो लोग चैटबॉट लॉग देख सकते हैं, वो विस्तृत बिहेवियरल ब्लूप्रिंट तक एक्सेस पा सकते हैं: निजी आदतें, इमोशनल ट्रिगर, रिश्तों की डायनैमिक्स, और यहां तक कि पेशेवर कमजोरियां भी। गलत हाथों में ये डाटा सोशल इंजीनियरिंग का एक ताकतवर हथियार है, जो मानसिक हेरफेर से जुड़ी एक आम हैकिंग टैक्टिक है।

ये जोखिम कोई कल्पना भर नहीं है। जनवरी 2025 में एआई प्लैटफॉर्म DeepSeek ने एक बड़ा डेटाबेस ऑनलाइन खुला छोड़ दिया(नई विंडो)। इस लीक में दस लाख से ज़्यादा एआई चैट लॉग और एपीआई चाबियां शामिल थीं, जो सही जगह जानने वाले किसी भी शख्स के लिए सार्वजनिक रूप से सुलभ थीं। उजागर हुए डाटा में सादे टेक्स्ट वाली बातचीत भी थी, जिसमें परिवार, पैसों, और गोपनीय प्रोजेक्ट के बारे में बातें हो सकती थीं, यानी ऐसी जानकारी जिसका इस्तेमाल धोखाधड़ी, ब्लैकमेल, या पहचान की चोरी के लिए आसानी से हो सकता है।

एक बार लीक होने के बाद, इस डाटा का इस्तेमाल आपकी नकल उतारने या आप पे हेरफेर करने के लिए हथियार की तरह हो सकता है। पिछली बातचीत से ली गई निजी जानकारी का हवाला देकर हमलावर आपका भरोसा जीत सकते हैं और उसका इस्तेमाल गंभीर फाइनेंशियल या सिक्योरिटी जोखिम पैदा करने के लिए कर सकते हैं।

राजनीतिक निगरानी का खतरा

तानाशाही राज्यों में स्टोर किए गए डिजिटल इंटरैक्शन के नतीजे कहीं ज़्यादा गंभीर हो सकते हैं। जैसे, कई देशों ने सुरक्षा चिंताओं के चलते, यानी इस बात को लेकर कि ऑपरेटर उपयोगकर्ताओं की निजी जानकारी कैसे हैंडल करता है, चीन-आधारित एआई प्लैटफॉर्म DeepSeek को सरकारी डिवाइस पे इस्तेमाल करने से रोक दिया(नई विंडो)। South Korea, Australia, और Taiwan ने चिंता जताई कि ये डाटा चीनी अधिकारियों तक एक्सेस हो सकता है और संभव है कि निगरानी के लिए इस्तेमाल हो।

असहमत लोगों, कार्यकर्ताओं या पत्रकारों के लिए ये सिर्फ निजता की समस्या नहीं, बल्कि सुरक्षा का मामला है। प्रदर्शन के अधिकारों, मीडिया कानूनों, या शरण रूटिंग के बारे में आकस्मिक लगने वाली चैट भी ऐसे अधिकार क्षेत्रों में अपराध साबित करने वाला सबूत मानी जा सकती है, जहां अभिव्यक्ति की आज़ादी और नागरिक स्वतंत्रताओं के लिए सुरक्षा सीमित है।

इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी के लिए खतरा

2023 में Samsung के इंजीनियरों ने एक समस्या डीबग करते वक्त गलती से प्रोप्राइटरी सोर्स कोड ChatGPT पे अपलोड कर दिया(नई विंडो), इस गलत धारणा में कि उनकी क्वेरी निजी थीं। एक बार सबमिट होने के बाद वो डाटा OpenAI के ट्रेनिंग सिस्टम का हिस्सा बन गया, जिससे एआई टूल्स के साथ शेयर की गई इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी की सुरक्षा और मालिकियत को लेकर चिंताएं पैदा हुईं।

इस लेख की शुरुआत में जिक्र हुए, The New York Times द्वारा OpenAI के खिलाफ दायर(नई विंडो) हाई-प्रोफाइल कॉपीराइट केस में भी ऐसी ही चिंता सामने आई। इस आरोप के बाद कि कंपनी ने बिना अनुमति अखबार के लाखों लेख अपने मॉडल को ट्रेन करने के लिए इस्तेमाल किए, एक कोर्ट आदेश जारी हुआ, जिसमें OpenAI को ChatGPT का सारा आउटपुट डाटा अनिश्चित काल के लिए संभाल कर रखने को कहा गया। भले ही केस OpenAI के वेब क्रॉलर के न्यूज़ कंटेंट स्क्रैप करने पे केंद्रित है, ये उन क्रिएटिव्ज़ के लिए, यानी राइटर, डिज़ाइनर, म्यूज़िशियन, और दूसरों के लिए, जो एआई प्लैटफॉर्म को मौलिक काम देते हैं, बड़े सवाल खड़े करता है।

अगर उपयोगकर्ता का सबमिट किया कंटेंट मॉडल के पास रखा और दोबारा इस्तेमाल किया जाता है, तो इसका असली खतरा ये है कि प्रोप्राइटरी या क्रिएटिव मटीरियल बिना स्रोत या सहमति के दूसरे उपयोगकर्ताओं तक पहुंच सकता है। इससे उपयोगकर्ता के योगदान और एआई ट्रेनिंग डाटा के बीच की लकीर धुंधली हो जाती है, और जनरेटिव एआई के दौर में लेखनिकता और मालिकियत को लेकर तत्काल सवाल खड़े होते हैं।

क्या बदलना ज़रूरी है और खुद की सुरक्षा कैसे करें

ज़्यादातर लोग अपनी असली जिंदगी में निजता चाहते और उम्मीद करते हैं। हमारा मानना है कि यही उम्मीदें लोगों की डिजिटल जिंदगी तक भी होनी चाहिए। हमने एन्क्रिप्ट किए गए सर्विसेज़ का एक सूट बनाया है, जो ऑनलाइन निजता को हर किसी के लिए सुलभ बनाता है, चाहे आप दोस्तों को ईमेल कर रहे हों, अपने पसंदीदा शो स्ट्रीम(नई विंडो) कर रहे हों, या फोटो का बैकअप ले रहे हों। इंटरनेट की शुरुआती गलतियों को सुधारने में अभी देर नहीं हुई है, और एआई अपने शुरुआती दौर में ही है, ऐसे में इस टेक्नोलॉजी के लिए एक नया रास्ता रेखांकित करने का वक्त अब भी है, जो आपकी निजता का सम्मान करे।

हमने अपना एआई असिस्टेंट(नई विंडो) Lumo ऐसे बनाया है कि ज़रूरी सुरक्षा खुद-ब-खुद कायम रहे:

  • कोई डाटा लॉगिंग नहीं: उपयोगकर्ता इस चिंता के बिना चैटबॉट से बात कर पाएं कि उनकी सबमिट की गई बातें स्टोर, मुनाफे के लिए इस्तेमाल, या उनके खिलाफ इस्तेमाल होंगी। 
  • कोई मॉडल ट्रेनिंग नहीं: निजी चैट का ट्रेनिंग डाटा के तौर पे इस्तेमाल कभी नहीं होना चाहिए, क्योंकि इसका खतरा है कि वो बाद में मॉडल के आउटपुट में दोबारा सामने आएं।
  • डाटा हैंडलिंग में पारदर्शिता: ये साफ होना चाहिए कि स्टोर किए गए उपयोगकर्ता डाटा का इस्तेमाल कैसे होता है, उस तक कौन एक्सेस कर सकता है, वो कहां स्टोर होता है, कितनी देर तक रखा जाता है, और उसे कैसे मिटाया जा सकता है।
  • ज़ीरो-एक्सेस एन्क्रिप्शन डिफॉल्ट रूप से: बातचीत को उपयोगकर्ता की एन्क्रिप्शन चाबी का इस्तेमाल करके सुरक्षित होना चाहिए, ताकि एआई प्रोवाइडर भी एक्सेस ना कर सके।

चैटबॉट के खतरे, जो चुपचाप हमारा डाटा लॉग करते हैं, असली और गंभीर हैं, लेकिन हम बेबस नहीं हैं। निजता-पहले वाले एआई टूल्स चुनकर और उनके बनाने वालों से पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग करके, हम ताकत का बैलेंस वापस उपयोगकर्ताओं के हाथों में ले आ सकते हैं, और इस यकीन को मजबूत कर सकते हैं कि निजता एक अधिकार है, कोई विशेषाधिकार नहीं।