WeTransfer एक लोकप्रिय सेवा है जिसका इस्तेमाल दुनिया भर में लाखों लोग बड़ी फ़ाइलें भेजने के लिए करते हैं। आपने सोचा होगा कि क्या ये सुरक्षित है या संवेदनशील फ़ाइलें शेयर करने के लिए इसका इस्तेमाल करना चाहिए या नहीं। नीचे हम इन सवालों के जवाब देते हैं और एक ऐसी WeTransfer अल्टरनेटिव पेश करते हैं जो आपके लिए बेहतर साबित हो सकती है।

WeTransfer क्या है?

WeTransfer एक ऑनलाइन क्लाउड स्टोरेज और फ़ाइल ट्रांसफर सर्विस है, जिससे आप 2 जीबी तक के अटैचमेंट फ्री में भेज सकते हैं। आप पैसे वाला प्लैन भी ले सकते हैं और 1 टीबी स्टोरेज के साथ 200 जीबी तक के अटैचमेंट ट्रांसफर करने की सुविधा पा सकते हैं। ज़्यादातर ईमेल प्रदाताओं की ओर से लगाई गई अटैचमेंट साइज़ की सीमा से बचने के आसान तरीके के तौर पर अक्सर इसकी सिफारिश की जाती है।

क्या WeTransfer AI को ट्रेन करने के लिए फ़ाइलों का इस्तेमाल करता है?

नहीं, WeTransfer ने कहा है कि वो अपलोड की गई फ़ाइलों का इस्तेमाल AI मॉडल को ट्रेन करने के लिए नहीं करता और न ही उन फ़ाइलों को AI कंपनियों के साथ शेयर करता है या बेचता है।

ये सवाल कंपनी की शर्तों और सर्विसेज़ में हुए एक खराब तरीके से लागू किए गए अपडेट के बाद उठा। 15 जुलाई 2025 को एक WeTransfer उपयोगकर्ता ने कंपनी की नई शर्तों पर ध्यान दिया और X पे एक स्क्रीनशॉट पोस्ट किया।

इन नई शर्तों में WeTransfer ने खुद को जो व्यापक अधिकार दिए हैं, उसे देखते हुए ये समझना आसान है कि इतने सारे उपयोगकर्ताओं ने ये क्यों मान लिया कि वो उनकी फ़ाइलों का गलत इस्तेमाल कर रहा है। WeTransfer ने बाद में BBC को समझाया(नई विंडो) कि ये क्लॉज़ इसलिए जोड़ा गया था क्योंकि कंपनी “कंटेंट मॉडरेशन को बेहतर बनाने के लिए AI का इस्तेमाल करने” पर विचार कर रही थी।

ये सिर्फ एक सवाल बनकर भी रह जाना इस बात की तरफ इशारा करता है कि फ़ाइलें ट्रांसफर करने के लिए WeTransfer जो सिक्योरिटी इस्तेमाल करता है, वो कितनी संदिग्ध है। अगर वो शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन (E2EE) इस्तेमाल करता, तो वो आपके शेयर की गई फ़ाइलों को एक्सेस ही नहीं कर पाता।

क्या WeTransfer सिक्योर है?

हम WeTransfer को सिक्योर नहीं मानेंगे। हालांकि सर्विस ज़रूर समझाती(नई विंडो) है कि वो आपके भेजे गए डाटा को कैसे सिक्योर रखती है, लेकिन कुछ ज़रूरी जानकारी छोड़ देती है। चलिए, प्रोसेस को समझते हैं।

जब आप अपनी फ़ाइलें WeTransfer पे अपलोड करते हैं, तो उन्हें TLS प्रोटोकॉल का इस्तेमाल करके एन्क्रिप्ट किया जाता है। TLS बहुत सिक्योर है (ये सभी इंटरनेट ट्रैफिक के लिए स्टैंडर्ड है) और फ़ाइलों को इंटरसेप्ट होने पर भी अपठनीय बनाए रखता है।

जब WeTransfer को आपकी फ़ाइलें मिल जाती हैं, तो वो उन्हें डीक्रिप्ट करके दोबारा एन्क्रिप्ट करता है, इस बार AES-256 का इस्तेमाल करते हुए, जो एक बेहद सिक्योर प्रोटोकॉल है और अक्सर क्लाउड स्टोरेज सर्विसेज़ अपने सर्वर पे फ़ाइलों को सुरक्षित रखने के लिए इस्तेमाल करती हैं।

इस दौरान WeTransfer फ़ाइल को आपके चुने हुए प्राप्तकर्ता को भेजने के लिए तैयार हो जाता है। जैसे ही वो इसे डाउनलोड करता है, ये प्रोसेस उल्टे क्रम में दोबारा होती है। WeTransfer आपकी फ़ाइल पे इस्तेमाल किए गए AES-256 एन्क्रिप्शन को डीक्रिप्ट करता है, और फिर डाउनलोड प्रोसेस के लिए TLS का इस्तेमाल करके इसे दोबारा एन्क्रिप्ट करता है।

ये सब ठीक-ठाक लग सकता है, लेकिन एक समस्या है: फ़ाइल ट्रांसफर प्रोसेस के दौरान कुछ पल ऐसे भी आते हैं जब आपकी फ़ाइलें एन्क्रिप्शन नहीं रहतीं, चाहे थोड़े समय के लिए ही सही। जब WeTransfer एन्क्रिप्शन टाइप बदलने के लिए आपकी फ़ाइल को डीक्रिप्ट करता है (TLS से AES या इसके उलट), तो आपकी फ़ाइलें प्लेनटेक्स्ट, यानी बिना एन्क्रिप्शन वाले डाटा में बदल जाती हैं। इसका मतलब है कि उसके बाद WeTransfer के सर्वर तक एक्सेस रखने वाला कोई भी उन्हें देख और पढ़ सकता है।

चाहे आप WeTransfer के स्टाफ पर भरोसा करते हों (जो ज़रूरी नहीं होना चाहिए), अगर किसी को WeTransfer के इंफ्रास्ट्रक्चर तक अनधिकृत एक्सेस मिल जाए, तो वो देख सकता है कि आप क्या भेज और स्टोर कर रहे हैं। अगर आप अपना संवेदनशील डाटा सिक्योर रखना चाहते हैं, तो ये एक गंभीर समस्या है। इसीलिए WeTransfer संवेदनशील जानकारी स्टोर करने के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता(नई विंडो) HIPAA, यानी उस नियम के तहत जो तय करता है कि अमेरिका में मेडिकल मरीज़ों के डाटा के साथ कैसा सलूक होना चाहिए।

WeTransfer का एक बेहतर विकल्प

हालांकि, इस समस्या से बचने का एक आसान तरीका है, और वो है शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन का इस्तेमाल। E2EE के साथ आपकी फ़ाइलें आपके डिवाइस पे एन्क्रिप्ट की जाती हैं और आपके प्राप्तकर्ता के डिवाइस पे पहुंचने तक डीक्रिप्ट नहीं की जातीं। ऑनलाइन सर्विस का प्रदाता किसी भी हालत में आपकी फ़ाइलें या डाटा नहीं देख सकता।

Proton में हमने अपने सभी ऐप डिफ़ॉल्ट रूप से शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन इस्तेमाल करने के लिए डिज़ाइन किए हैं। इसमें हमारी सिक्योर क्लाउड स्टोरेज सर्विस Proton Drive भी शामिल है। Proton Drive पे आप जो भी फ़ाइलें स्टोर करते हैं, उन्हें हम समेत कोई भी दूसरा नहीं देख सकता। यही एक वजह है कि Proton Drive HIPAA के अनुरूप है जबकि WeTransfer नहीं है। अगर आप निजता चाहते हैं, तो इसका कोई विकल्प नहीं है, और हम 5 जीबी स्टोरेज फ्री में देते हैं।

Proton Drive सिर्फ WeTransfer से बेहतर सिक्योरिटी ही ऑफर नहीं करता, बल्कि बड़ी फ़ाइलें भेजने में भी बेहतर है। आप न सिर्फ बड़ी फ़ाइलें भेज सकते हैं, बल्कि शेयर करते वक्त आपके पास ज़्यादा विकल्प भी होते हैं। उदाहरण के लिए, आपको ये नियंत्रण ज़्यादा मिलता है कि आप किसके साथ शेयर कर रहे हैं, आप फोल्डर को पासवर्ड से सुरक्षित कर सकते हैं और लिंक के लिए समय खत्म होने की तारीख भी सेट कर सकते हैं।

हम अपने प्रतियोगियों से ज़्यादा खासियतें ऑफर कर सकते हैं और साथ ही कहीं ज़्यादा फ़ायदेमंद Free plan बनाए रख सकते हैं, इसकी वजह ये है कि हमारी पूरी फंडिंग आपसे, यानी हमारी कम्युनिटी से, होती है। इससे हम सिर्फ आपकी निजता की सुरक्षा और आपकी ज़रूरतों के मुताबिक काम आने वाली खासियतें विकसित करने पे ध्यान दे पाते हैं।

नतीजा एक ऐसी क्लाउड स्टोरेज सर्विस है जो डिफ़ॉल्ट रूप से आपकी फ़ाइलों को सिक्योर और निजी रखती है, बिना किसी बोझिल और पुराने एन्क्रिप्शन के। अगर ये कुछ ऐसा लगे जिसे आप आज़माना चाहें, तो आज ही Proton Drive से जुड़ें। आप कुछ ही मिनटों में बड़ी फ़ाइलें भेजना शुरू कर सकते हैं, ये आसान है।