Proton होमपेज

Proton Drive में अपनी साझा की गई फ़ाइलों को पासवर्ड से कैसे सुरक्षित करें

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणियां
Proton Drive का इस्तेमाल
Proton Drive

आप Proton Drive की फ़ाइलें और फोल्डर सुरक्षित शेयर करने योग्य लिंक के ज़रिए किसी के भी साथ शेयर कर सकते हैं। ये लिंक आपके ब्राउज़र में लोकल तौर पे बनाए जाते हैं, इसलिए Proton को कभी भी आपकी फ़ाइलों या फोल्डर तक एक्सेस नहीं मिलती।

जानें कि Proton Drive में शेयर करने योग्य लिंक कैसे बनाएं

इस लेख में हम बताते हैं कि मौजूदा शेयर करने योग्य लिंक को पासवर्ड और/या समाप्ति तारीख से कैसे सुरक्षित करें।

Proton Drive के शेयरिंग लिंक में पासवर्ड सुरक्षा और समाप्ति तारीख जोड़ें

वेब ऐप

1. proton.me/drive पे साइनइन करें।

2. मेरी फ़ाइलें में वो फ़ाइल या फोल्डर चुनें जिसमें आप पासवर्ड जोड़ना चाहते हैं। साझाकरण प्रबंधित करें पे क्लिक करें (दो लोगों वाला आइकॉन)।

3. पासवर्ड या समाप्ति तिथि सेट करें पे क्लिक करें।

4. अपना पासवर्ड और/या समाप्ति तारीख कॉन्फ़िगर करें।

  • पासवर्ड जोड़ने के लिए: पासवर्ड आवश्यक करें टॉगल सक्षम करें, एक मज़बूत पासवर्ड(नई विंडो) बनाएं, फिर बदलाव सहेजें पे क्लिक करें।
  • समाप्ति तारीख जोड़ने के लिए: खत्म होने की तारीख चुनें टॉगल सक्षम करें, समाप्ति तारीख दर्ज करें, फिर बदलाव सहेजें पे क्लिक करें।

लिंक पाने वाला कोई भी शख्स उस पे क्लिक करके पासवर्ड डालकर साझा की गई फ़ाइलों तक एक्सेस कर सकता है। पक्का करें कि आप पासवर्ड जिन लोगों के साथ फ़ाइलें शेयर कर रहे हैं, उन्हें वो किसी सुरक्षित कम्युनिकेशन चैनल के ज़रिए भेजें या फिर सीधे मिलकर बता दें।

मोबाइल

नीचे दिए गए स्क्रीनशॉट iPhone के हैं, लेकिन iPadOS और Android के लिए स्टेप्स एक जैसे ही हैं।

1. फ़ाइल या फोल्डर के बगल में … टैप करें और शेयर करें चुनें।

Proton Drive iOS ऐप में फ़ाइल या फोल्डर के शेयर सेटिंग तक कैसे पहुंचें

2. लिंक सेटिंग चुनें।

Proton Drive iOS ऐप में फ़ाइल या फोल्डर की लिंक सेटिंग तक कैसे पहुंचें

3. पासवर्ड आवश्यक करें टॉगल ऑन करें और एक पासवर्ड डालें।

Proton Drive iOS ऐप में फ़ाइल या फोल्डर की लिंक सेटिंग तक कैसे पहुंचें

4. अगर आप चाहते हैं कि लिंक किसी खास तारीख के बाद काम करना बंद कर दे, तो खत्म होने की तारीख चुनें सक्षम करें और अपनी पसंद की तारीख चुनें। काम पूरा होने पे सहेजें टैप करें।

Proton Drive iOS ऐप में पासवर्ड से सुरक्षित फ़ाइल या फोल्डर के लिए समाप्ति तारीख कैसे सेट करें

जो कोई भी आपकी फ़ाइल या फोल्डर तक एक्सेस चाहता है, उसे लिंक और पासवर्ड दोनों की ज़रूरत होगी।

Proton Drive का सुरक्षित लिंक जिन लोगों के साथ शेयर किया है, उन्हें सही पासवर्ड डालना होगा

जानें कि Proton Drive वेब ऐप के साथ फ़ाइलें और फोल्डर कैसे शेयर करें

जानें कि Proton Drive मोबाइल ऐप्स के साथ फ़ाइलें और फोल्डर कैसे शेयर करें

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me