हम अपनी Proton Pass Plus सदस्यता को नई नकली-नाम खासियतों के साथ अपडेट कर रहे हैं, जिनमें शामिल हैं: नकली-नामों के लिए कस्टम डोमेन, अतिरिक्त मेलबॉक्स, नकली-नामों से ईमेल भेजने की सुविधा, और भी बहुत कुछ। ये खासियतें SimpleLogin में उपलब्ध हैं, जो Proton का एक ओपन सोर्स ईमेल नकली-नाम समाधान है और Proton Pass में ईमेल नकली-नाम फंक्शन उपलब्ध कराता है।

Proton Pass Plus पहले से ही असीमित ईमेल नकली-नाम ऑफर करता है, लेकिन ये फंक्शनैलिटी सिर्फ नए खातों के लिए साइनअप करते वक्त नकली-नाम बनाने और उस नकली-नाम पे भेजे गए ईमेल का जवाब देने तक सीमित है।

एडवांस्ड फंक्शनैलिटी, जैसे अपने ईमेल नकली-नाम का इस्तेमाल किसी ऐसे शख्स को ईमेल भेजने के लिए जिसने पहले आपसे संपर्क नहीं किया था, संभव नहीं थी: उदाहरण के लिए, आप नकली-नाम का इस्तेमाल करके कस्टमर सर्विस टीम से मदद नहीं मांग सकते थे, जिसकी वजह से आप अपना पर्सनल ईमेल पता नहीं छिपा सकते थे। ऐसी एडवांस्ड नकली-नाम खासियत का इस्तेमाल करने के लिए आपके पास SimpleLogin Premium सदस्यता होनी ज़रूरी थी।

हम SimpleLogin में उपलब्ध एडवांस्ड नकली-नाम खासियतों को अब अपनी Proton Pass Plus सदस्यता में इंटीग्रेट कर रहे हैं, ताकि आपको दो अलग-अलग सदस्यताएं रखने की ज़रूरत न पड़े।

हमारे द्वारा जोड़ी गई नई फंक्शनैलिटी को दिखाते हुए, नए उपयोगकर्ताओं के लिए Pass Plus सदस्यता की कीमत अब 12-महीने के प्लैन पे $2.99/माह है ($35.88 में बिल होगा)। आज से:

  • अगर आपके पास पहले से Pass Plus है, तो आपको नई प्रीमियम SimpleLogin खासियतों का एक्सेस मिलेगा, लेकिन इस कीमत में बढ़ोतरी का असर आपकी सदस्यता पे नहीं पड़ेगा। आपका प्लैन $1.99/माह या अर्ली एडॉप्टर्स के लिए $1/माह ही रहेगा।
  • बाकी सबके लिए, Pass Plus की कीमत अब 12-महीने के प्लैन के लिए $2.99/माह है।

हम Pass Plus और SimpleLogin Premium को क्यों जोड़ रहे हैं

उपयोगकर्ताओं के बेहतरीन रिस्पॉन्स और सहायता की वजह से, Proton Pass हमारी उम्मीदों से कहीं आगे निकल गया है। SimpleLogin कम्युनिटी के कई मेंबर्स Pass का इस्तेमाल भी करते हैं, और हम अक्सर Proton कम्युनिटी से सुनते हैं कि वो अपने नकली-नामों पे ज़्यादा कंट्रोल चाहते हैं। इसमें नकली-नाम के लिए अपना खुद का डोमेन इस्तेमाल करना, एक नकली-नाम शेयर करने के लिए कई मेलबॉक्स सेटअप करना, या किसी नए कॉन्टैक्ट को नकली-नाम से ईमेल भेजना शामिल हो सकता है।

अब तक, SimpleLogin Premium और Pass Plus अलग-अलग सदस्यताएं थीं। एक बेहतर अनुभव देने के लिए, Pass Plus सदस्यता में अब SimpleLogin Premium शामिल है, जिससे Pass Plus प्लैन वाला हर कोई SimpleLogin की एडवांस्ड नकली-नाम खासियतों का फायदा उठा सकता है।

अब दोनों सदस्यताएं एक जैसी हैं: Pass Plus में SimpleLogin Premium शामिल होगा, और SimpleLogin Premium में अब Pass Plus शामिल है।

अपने SimpleLogin और Proton Pass खातों को कैसे लिंक करें

अब जबकि Pass Plus और SimpleLogin Premium खासियतें शेयर की जाती हैं, एक ही सदस्यता के पैसे देकर दोनों का फायदा उठाना आसान है।

अगर आपके पास Proton Pass Plus सदस्यता है, तो आप अपने Proton खाते का इस्तेमाल करके SimpleLogin ऐप(नई विंडो) में लॉगइन कर पाएंगे।

अगर आपके पास SimpleLogin खाता है और आप पहले से Proton Pass का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, तो एक नया फ्री खाता बनाएं। ध्यान रखें कि आप वही ईमेल पता इस्तेमाल करें जिससे आप अपने SimpleLogin खाते में लॉगइन करते हैं, ताकि नकली-नाम अपने आप सिंक हो जाएं। आप SimpleLogin डैशबोर्ड(नई विंडो) पे अपने Proton Pass खाते को SimpleLogin खाते से भी सीधे तौर पे लिंक कर सकते हैं।

अगर आपके पास पहले से SimpleLogin Premium और Proton Pass दोनों सदस्यताएं हैं, तो अब आप अपनी कोई एक सदस्यता रद्द कर सकते हैं।

फिलहाल, एडवांस्ड नकली-नाम खासियतों का इस्तेमाल करने के लिए आपको Proton Pass और SimpleLogin के बीच स्विच करना पड़ेगा। Pass ऐप्स के अगले वर्ज़न में, आप ये एडवांस्ड नकली-नाम खासियतें सीधे Proton Pass से इस्तेमाल कर पाएंगे।

SimpleLogin और Proton Pass की सहायता के लिए आपका धन्यवाद। आपकी सहायता के बिना, हम इतनी तेज़ी से आगे नहीं बढ़ पाते। इस बदलाव के बाद, हम सबको ज़्यादा प्रीमियम खासियतें ऑफर कर सकते हैं और नई खासियतें तेज़ी से डेवलप कर सकते हैं। हमें उम्मीद है कि आप SimpleLogin और Pass Plus का इस्तेमाल साथ में ज़्यादा बेहतर तरीके से करने का आनंद लेंगे।