Proton Pass के नए वर्ज़न में कुछ ऐसे अपडेट शामिल हैं जिनका हमारी कम्युनिटी को काफी इंतज़ार था।
Proton Pass के लिए ऑटोफिल को बेहतर बनाना कम्युनिटी की मुख्य मांगों में से एक रहा है। हमने आपकी बात सुनी और एक बड़े सुधार को देने के लिए कड़ी मेहनत की: नए वर्ज़न में उपयोगकर्ताओं की रिपोर्ट की गई 80% ऑटोफिल समस्याएं हल हो गई हैं।
हमने 2-एफए ऑटोफिल को भी बेहतर बनाया है। बिज़नेस के लिहाज़ से, हमने किसी संगठन में Proton Pass लागू करना आसान बना दिया है।
नीचे हम समझाएंगे कि हर अपडेट कैसे काम करता है और क्या उम्मीद करें।
बेहतर ऑटोफिल से आसान और तेज़ लॉगइन
Proton Pass अब ऐसी साइटों पे ऑटोफिल करता है जहां पहले नहीं कर सकता था, जिनमें शॉपिंग प्लैटफॉर्म, सोशल मीडिया साइटें, फोरम और बैंकिंग वेबसाइटें शामिल हैं।
ये सुधार इसलिए आया है कि Proton Pass अब आपकी विज़िट की जा रही वेबसाइट पे फॉर्म को किस तरह पहचानता है, इसमें अपग्रेड किया गया है। कुछ वेबसाइटें लॉगइन फॉर्म सीधे पेज पे नहीं रखतीं, बल्कि उन्हें iframe नाम के एक अलग फ्रेम के अंदर लोड करती हैं। ऑटोफिल अब उन फ्रेम को सटीक तरीके से पहचान सकता है, इसलिए Proton Pass आपके सामने आने वाले ज़्यादा फॉर्म को ऑटोफिल कर सकता है।
आने वाले महीनों में हम ऑटोफिल को बेहतर बनाना जारी रखेंगे, जिसमें यूआरएल मैचिंग, Mac पे नेटिव ऑटोफिल की सहायता और ज़्यादा भाषाओं को सपोर्ट करना शामिल है।
ज़्यादा मज़बूत 2-एफए ऑटोफिल
दो-फैक्टर सत्यापन (2-एफए) आपके ऑनलाइन खातों को सुरक्षित रखने के सबसे अच्छे तरीकों में से एक है, इसीलिए आप Proton Pass के अंदर 2-एफए कोड बना और स्टोर कर सकते हैं।
जब आप किसी खाते में लॉगिन करते हैं, तो आम तौर पर आपको अपना 2-एफए कोड ऑटोफिल करने का प्रॉम्प्ट दिखता है। हालांकि, कुछ मामलों में प्रॉम्प्ट नहीं दिखता, जिससे आपको कोड को मैन्युअल रूप से कॉपी और पेस्ट करने के लिए ऐप बदलने पड़ते हैं।
अब आप चुन सकते हैं कि आपके 2-एफए कोड अपने आप क्लिपबोर्ड पे कॉपी हो जाएं, ताकि 2-एफए ऑटोफिल का प्रॉम्प्ट न दिखे तब भी कोड पेस्ट करने के लिए तैयार रहे।
इस सुधार के साथ, ज़रूरी कोड ढूंढने के लिए आपको ऐप बदलने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। 2-एफए अब आपकी रफ्तार नहीं धीमी करेगा, और साइनइन करना आसान और सुरक्षित रहेगा।
Proton Pass आसानी से लागू करें
Proton Pass का Windows इंस्टॉलर अब .exe से .msix पे आ गया है, जो Microsoft Intune के साथ नेटिव तौर पे काम करता है। .msix उपयोगकर्ताओं को ज़्यादा साफ और सुरक्षित इंस्टॉल देता है: ये सैंडबॉक्स्ड है, पूरी तरह अनइंस्टॉल करना आसान है, और ऑटोमैटिक डेल्टा अपडेट देता है।
इसका मतलब है कि एडमिन हर मशीन पे अलग-अलग काम करने की बजाय, सभी कंपनी डिवाइस पे Proton Pass को सेंट्रली लागू कर और संभाल सकते हैं। अलग-अलग उपयोगकर्ताओं के लिए भी ये एक आसान अनुभव है, जो .exe के मुकाबले ज़्यादा अनुमानित और नियंत्रित इंस्टॉलेशन देता है।
अगर आप आईटी एडमिन हैं, तो अपने आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर में बदलाव करने में अक्सर काफी समय और मेहनत लगती है। इस बदलाव के साथ, नए पासवर्ड मैनेजर को लागू करना और संभालना अब ज़्यादा तेज़, कम मेहनत वाला और ज़्यादा भरोसेमंद है, न कि एक मैन्युअल काम जिसे आपको हर मशीन पे दोहराना पड़े।
जानें कि Proton Pass को Microsoft Intune के साथ कैसे लागू करें।
इस रिलीज़ में और सुधार
- डेस्कटॉप ऐप में अपडेट चेक करें: macOS और Windows पे सेटिंग में एक नया बटन चेक करना आसान बनाता है कि आप लेटेस्ट वर्ज़न पे हैं या नहीं।
- लिक्विड ग्लास एनिमेशन: iOS ऐप अब Apple की लेटेस्ट डिज़ाइन भाषा इस्तेमाल करता है, जिससे विज़ुअल अनुभव ज़्यादा रिफाइंड और मॉडर्न मिलता है।
- यूज़रनेम जेनरेटर: अब आप iOS पे पासवर्ड और ईमेल नकली-नाम के साथ-साथ यूज़रनेम जेनरेट कर सकते हैं।
आपके सुझाव ज़रूरी हैं
आपके सुझावों से हमें ये बदलाव करने में मदद मिली है, और हम जानना चाहते हैं कि आपको Proton Pass से और क्या चाहिए। Reddit(नई विंडो), UserVoice(नई विंडो) और X(नई विंडो) पे बताएं कि आप क्या देखना चाहेंगे।
हमारी कम्युनिटी का हिस्सा बनने और इस प्राइवेसी-फर्स्ट पासवर्ड मैनेजर को बनाने में हमारी सहायता करने के लिए धन्यवाद।






