स्प्रेडशीट आधुनिक बिज़नेस की रीढ़ हैं, जिनका इस्तेमाल बजट प्लैन करने, इन्वेंट्री संभालने, मेंबर्स पर नज़र रखने और प्रोप्राइटरी डाटा व्यवस्थित करने के लिए होता है। इसी वजह से Excel और Google Sheets हर जगह मौजूद हैं, लेकिन संगठन अब ज़्यादा चिंतित हैं कि ये टूल्स उनके इंटरनल डाटा को निगरानी, ट्रैकिंग और AI ट्रेनिंग के लिए उजागर कर देते हैं।
इसीलिए हम लेकर आए हैं Proton Drive में Proton Sheets, हमारी इस्तेमाल में आसान स्प्रेडशीट, जो आपकी टीम को आपके डाटा पे कंट्रोल बनाए रखते हुए मिलकर काम करने देती है। Proton Sheets शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन से सुरक्षित है, जिसकी वजह से कोई और, Proton तक, आपकी स्प्रेडशीट और उसमें दर्ज जानकारी का एक्सेस नहीं ले सकता। चाहे आप घर का बजट ट्रैक कर रहे हों या मल्टी-टीम प्रोजेक्ट संभाल रहे हों, Sheets आपका काम पूरा करने में मदद कर सकती है। एनालिसिस के लिए बिल्ट-इन फॉर्मूले इस्तेमाल करें, कच्चे डाटा को आसानी से समझ आने वाले चार्ट में बदलें, और दूरस्थ टीमों के साथ मिलकर काम करें, ये जानते हुए कि आपकी जानकारी सुरक्षित है।
Proton Sheets के जुड़ने के साथ, Proton Drive अब Google Drive का एक साफ विकल्प पेश करता है। आपको वही इस्तेमाल में आसान, कोलैबोरेटिव टूल्स मिलते हैं जिनकी आपको काम करने के लिए ज़रूरत है, बस फर्क इतना है कि हम डिफॉल्ट रूप से निजता देते हैं।
Proton Drive का खाता रखने वाले कोई भी यूज़र Proton Sheets को मुफ्त में इस्तेमाल कर सकते हैं।
साइनइन करने के बाद, drive.proton.me(नई विंडो) पे जाएं, ऊपर बाईं तरफ New पे क्लिक करें और शुरू करने के लिए New spreadsheet चुनें।

देखें कि Proton Sheets आपके संगठन के लिए क्या कर सकता है
आपकी स्प्रेडशीट से आपकी स्ट्रैटेजी लीक नहीं होनी चाहिए
आज किसी असरदार बिज़नेस को बिना मेट्रिक्स या प्रोजेक्ट स्टेटस ट्रैक किए चलाना लगभग नामुमकिन है, जिसका मतलब है स्प्रेडशीट का इस्तेमाल। हालांकि, अगर कोई उन फ़ाइलों का एक्सेस ले ले, तो उसे आपके संगठन के अंदरूनी कामकाज की झलक मिल जाती है।
ज़्यादातर लोग Big Tech की बनाई स्प्रेडशीट इस्तेमाल करते हैं, यानी ऐसी कंपनियां जिनका बिज़नेस मॉडल आपके डाटा को मुनाफ़े में बदलने पे टिका है। Big Tech आपका मौजूदा या भविष्य का प्रतिद्वंद्वी भी हो सकता है। वो अपने प्रोडक्ट्स ऐसे डिज़ाइन करते हैं कि उन्हें आपकी जानकारी का एक्सेस(नई विंडो) मिल जाए। उदाहरण के लिए, Google ने अपना AI टूल, Gemini, Sheets में अंदर डाला है। हालांकि ये एक मददगार डाटा असिस्टेंट जैसा दिखता है, Google का अपना सहायता पेज(नई विंडो) आपको चेतावनी देता है कि Gemini के साथ कोई गोपनीय चीज़ शेयर न करें, क्योंकि उसे रिव्युअर्स पढ़ सकते हैं या उसके AI को बेहतर बनाने में इस्तेमाल किया जा सकता है। Google से ये जानना मुश्किल है कि छोटे बिज़नेस का डाटा आखिर कैसे ट्रीट किया जाएगा, लेकिन वो पर्सनल डाटा को डिफॉल्ट रूप से AI ट्रेनिंग में डाल देता है। उसने ये रास्ता भी खुला छोड़ा है कि अगर कंपनियां अनुमति दें, तो उनके डाटा का इस्तेमाल अपने AI को ट्रेन करने के लिए किया जा सकता है। और चूंकि ज़्यादातर Big Tech कंपनियां US में बेस्ड हैं, उन पर कमज़ोर डाटा प्रोटेक्शन कानून लागू होते हैं, जिससे वारंट के बिना निगरानी का दरवाज़ा खुल जाता है।
आपके बिज़नेस, आपके डाटा और आपके ग्राहकों के डाटा को बेहतर की हकदार है।

Proton Sheets: प्रोडक्टिविटी और निजता साथ-साथ
Sheets के ज़रिए आप अपने बिज़नेस के सारे ज़रूरी रिकॉर्ड और डाटा आसानी और सुरक्षित तरीके से संभाल सकते हैं। ये Excel और Google Sheets का निजी-बाय-डिफॉल्ट विकल्प है, जिसमें शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन बिना किसी एक्स्ट्रा खर्च के शामिल है, यानी आप जो कुछ भी दर्ज करते हैं, फ़ाइलनाम जैसी मेटाडाटा समेत, वो सब सुरक्षित और निजी होता है और उसे सिर्फ आपकी अनुमति से ही एक्सेस किया जा सकता है।
सभी Proton सर्विसेज़ की तरह, Sheets भी स्विट्ज़रलैंड के सख़्त डाटा निजता कानूनों से सुरक्षित है।
अगर आपने पहले कभी स्प्रेडशीट इस्तेमाल की है, तो Proton Sheets का सहज इंटरफ़ेस आपको तुरंत जाना-पहचाना लगेगा। ये सब कुछ अपने आप एन्क्रिप्ट कर देता है, जिससे आप ज़रूरी डाटा को व्यवस्थित करने और संभालने पे ध्यान दे सकते हैं। चाहे आप लॉजिस्टिक्स पर नज़र रख रहे हों, प्रोजेक्ट प्लैन कर रहे हों या बजट का हिसाब लगा रहे हों, Sheets सब आसान बना देता है।
आप Proton Sheets का इस्तेमाल इन कामों के लिए कर सकते हैं:
- डाटा को विज़ुअलाइज़ करें
तुरंत जानकारी पाने के लिए नंबरों को चार्ट और ग्राफ में बदलें। - कैलकुलेशन करें
रोज़मर्रा के हिसाब-किताब के लिए जो बिल्ट-इन फॉर्मूले आपको चाहिए और जिनकी उम्मीद होती है, उन्हीं का इस्तेमाल करें। - रियल टाइम में मिलकर काम करें
शीट्स को साथ में बदलें और अपडेट को होते हुए देखें। - कहीं से भी काम करें
किसी भी डिवाइस पे Sheets को सुरक्षित तरीके से एक्सेस करें। - कंट्रोल में रहें
ये संभालें कि कौन आपकी स्प्रेडशीट देख सकता है या बदल सकता है। आप एक्सेस कभी भी वापस ले सकते हैं। - अपनी स्प्रेडशीट आयात और निर्यात करें
अपने डाटा को शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन से सुरक्षित रखने के लिए जल्दी से अपनी मौजूदा CSV या XLS फ़ाइलें आयात करें या अपनी फ़ाइलें निर्यात करें, ताकि अपने प्रोजेक्ट्स हमेशा अपने साथ ले जा सकें।
वो प्रोडक्टिविटी सुइट जो कंट्रोल आपके हाथ में देता है
किसी सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए किसी को अपना डाटा उजागर करने की ज़रूरत नहीं होनी चाहिए। Proton Docs के बाद, सुरक्षित वर्कस्पेस की पहेली का अगला टुकड़ा स्प्रेडशीट टूल था। अब आप अपना पूरा वर्कस्पेस सुरक्षित रख सकते हैं, अपने ईमेल से लेकर कैलेंडर तक, अपने डॉक्यूमेंट्स से लेकर स्प्रेडशीट तक। न निगरानी। न डाटा हार्वेस्टिंग। सिर्फ शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट किए गए टूल्स, जो आपके काम करने के तरीके के हिसाब से बने हैं।
साइबर हमले हर साल ज़्यादा आम और पेचीदा होते जा रहे हैं। Proton Sheets आपके डाटा को ऐडवांस प्रोटेक्शन देता है और आपको अपने पार्टनर्स और क्लाइंट्स को ये दिखाने में मदद करता है कि साइबर सिक्योरिटी आपके लिए गंभीर मामला है। छोटे बिज़नेस Proton Sheets का इस्तेमाल संवेदनशील डाटा, जैसे ग्राहकों के पते और रिकॉर्ड, सुरक्षित रखने के लिए कर सकते हैं। कंसल्टेंट्स Sheets के ज़रिए एक्सटर्नल पार्टनर्स के साथ सुरक्षित तरीके से मिलकर काम कर सकते हैं। और पत्रकार, NGO और एंटरप्रेन्योर Sheets का इस्तेमाल अपने डाटा, प्रोजेक्ट्स और लॉजिस्टिक्स संभालने के लिए कर सकते हैं, बिना इस डर के कि Big Tech उनका काम स्कैन करेगी या उससे AI असिस्टेंट ट्रेन करेगी।
सभी Proton टूल्स डिफॉल्ट रूप से सुरक्षित और डिज़ाइन के हिसाब से प्रोडक्टिव हैं। ज़रूरी डाटा को व्यवस्थित करें, टीमों के बीच मिलकर काम करें, और इस इस्तेमाल में आसान, सुरक्षित स्प्रेडशीट टूल के साथ अपने संगठन को आसानी से चलते रखें।






