Proton होमपेज

Proton Sheets में फॉर्मूला इस्तेमाल करना

पढ़ने का समय
1 मिनट
श्रेणी
शीट

Proton Sheets में फॉर्मूला Google Sheets या Microsoft Excel की तरह ही काम करते हैं, इसलिए बिना किसी एक्स्ट्रा ट्रेनिंग के उन्हीं फंक्शन का इस्तेमाल किया जा सकता है जिन्हें आप पहले से जानते हैं। जाना-पहचाना सिंटैक्स इस्तेमाल करके कैलकुलेशन किए जा सकते हैं, टास्क ऑटोमेट किए जा सकते हैं और डाटा से अहम जानकारी निकाली जा सकती है।

सेल रेफरेंस करें, बिल्ट-इन फंक्शन इस्तेमाल करें और ऐसे डायनामिक स्प्रेडशीट बनाएं जो डाटा बदलने पे अपने आप अपडेट हो जाते हैं — और ये सब जानकारी को निजी रखते हुए। टीमें फॉर्मूला का इस्तेमाल प्रोजेक्ट टाइमलाइन ट्रैक करने, बजट कैलकुलेट करने या सर्वे के नतीजों का सार तैयार करने के लिए मिलकर और सुरक्षित तरीके से कर सकती हैं।

फॉर्मूला से शुरूआत करें

  1. किसी ऐसे सेल पे क्लिक करें जहां नतीजा दिखना चाहिए।
  2. = टाइप करें और उसके बाद अपना फॉर्मूला लिखें — जैसे =SUM(A1:A5), A1 से A5 तक के सब मान जोड़ता है।
  3. फॉर्मूला लागू करने के लिए Enter दबाएं। नतीजा सेल में दिखेगा और फॉर्मूला फॉर्मूला बार में दिखता रहेगा।
How to use formulas in Proton Sheets

आम फॉर्मूला

यहां कुछ काम के फॉर्मूला दिए गए हैं जिन्हें Proton Sheets में आज़माया जा सकता है:

फंक्शनये क्या करता हैउदाहरण
SUM(range)बताई गई रेंज की सभी संख्याओं को जोड़ता है=SUM(A1:A5)
AVERAGE(range)रेंज में मानों का औसत (मीन) कैलकुलेट करता है=AVERAGE(B1:B5)
COUNT(range)गिनता है कि रेंज में कितने सेल में संख्याएं हैं=COUNT(C1:C10)
COUNTA(range)गिनता है कि रेंज में कितने सेल खाली नहीं हैं (टेक्स्ट, संख्याएं वगैरह)=COUNTA(D1:D10)
MAX(range)रेंज की सबसे बड़ी संख्या देता है=MAX(E1:E10)
MIN(range)रेंज की सबसे छोटी संख्या देता है=MIN(E1:E10)
IF(condition, true, false)चेक करता है कि शर्त पूरी हुई या नहीं और सही होने पे एक मान, गलत होने पे दूसरा मान देता है=IF(F1>10, "Yes", "No")
CONCAT(text1, text2) या CONCATENATE(text1, text2)दो या ज़्यादा टेक्स्ट स्ट्रिंग को बिना किसी अलगाव के जोड़ता है=CONCAT(G1, " ", H1)
LEFT(text, number)बाईं तरफ से पहले कैरेक्टर देता है=LEFT("January", 3)Jan
RIGHT(text, number)दाईं तरफ से आखिरी कैरेक्टर देता है=RIGHT("January", 3)ary
MID(text, start, length)किसी खास पोज़िशन से शुरू होकर कैरेक्टर की खास संख्या निकालकर टेक्स्ट स्ट्रिंग का हिस्सा देता है=MID("January", 2, 3)anu
TODAY()आज की तारीख देता है (हर दिन अपडेट होता है)=TODAY()
NOW()आज की तारीख और समय देता है=NOW()
ROUND(number, digits)संख्या को दशमलव के बताए गए अंकों तक राउंड करता है=ROUND(3.14159, 2)3.14
TEXT(value, format)किसी संख्या या तारीख को टेक्स्ट के रूप में फॉर्मैट करता है=TEXT(TODAY(), "yyyy-mm-dd")

सेल रेफरेंस इस्तेमाल करें

फॉर्मूला में खास सेल या रेंज का रेफरेंस दिया जा सकता है। अगर उन सेल के मान अपडेट करते हैं, तो फॉर्मूला अपने आप अपडेट हो जाता है। जैसे =A1 + B1, सेल A1 और B1 के मान जोड़ता है — अगर बाद में A1 या B1 का मान बदलते हैं, तो फॉर्मूला का नतीजा फौरन अपडेट हो जाता है।

दो तरह के सेल रेफरेंस इस्तेमाल किए जा सकते हैं:

  • रिलेटिव रेफरेंस — जैसे A1 — जो फॉर्मूला को दूसरे सेल में कॉपी करने पे अपने आप बदल जाता है। जैसे, अगर =A1 + B1 को रो 1 से रो 2 में कॉपी करते हैं, तो ये =A2 + B2 बन जाता है।
  • एब्सोल्यूट रेफरेंस $A$1, जो फॉर्मूला कहीं भी कॉपी किया जाए, हमेशा उसी सेल को दिखाता है। जैसे, =$A$1 + B1 को एक रो नीचे कॉपी करने पे ये =$A$1 + B2 बन जाता है — सिर्फ B1 बदलता है।

टिप: कॉलम लेटर, रो नंबर या दोनों से पहले $ लगाएं ताकि कंट्रोल किया जा सके कि क्या फिक्स रहेगा:

  • $A$1 कॉलम और रो दोनों को फिक्स करता है
  • A$1 सिर्फ रो को फिक्स करता है
  • $A1 सिर्फ कॉलम को फिक्स करता है

समस्या निवारण

अगर #VALUE! या #REF! जैसा एरर दिखे, तो जानकारी के लिए सेल पे होवर करें।

पक्का कर लें कि फॉर्मूला = से शुरू हो वरना उसे प्लेन टेक्स्ट माना जाएगा।

आगे क्या?

अगर आप Proton Sheets पे नए हैं, तो बेसिक्स सीखने के लिए हमारी शुरुआत करने की गाइड देखें।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me