Proton Sheets के साथ शुरूआत करें
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- शीट
Proton Sheets एक privacy-first स्प्रेडशीट संपादक है, जो Proton Drive में बिल्ट-इन है — ये व्यवसायों और व्यक्तियों के लिए हमारा एन्क्रिप्ट किया क्लाउड स्टोरेज है, और Proton के वर्कस्पेस का हिस्सा है। इसे इस तरह डिज़ाइन किया गया है ताकि आप अपने डाटा की छेड़छाड़ किए बिना स्प्रेडशीट बना सकें, उनमें बदलाव कर सकें और उन पे मिलकर काम कर सकें। ये गाइड आपको शुरूआत करने के लिए ज़रूरी हर चीज़ से रूबरू कराएगी।
बेसिक बातें
- स्प्रेडशीट बनाएं और उनका नाम बदलें
जानें कि नई शीट को scratch से कैसे शुरू करें या बेहतर संगठन के लिए मौजूदा स्प्रेडशीट का नाम कैसे बदलें। - स्प्रेडशीट खोजें
Proton Drive या Proton Docs होमपेज में मौजूद सर्च टूल के इस्तेमाल से अपनी स्प्रेडशीट खोजें। - स्प्रेडशीट आयात और निर्यात करें
दूसरे ऐप से डाटा ले आएं और अपनी शीट को.xlsxऔर.csvजैसे आम फ़ॉर्मेट में निर्यात करें।
डाटा को व्यवस्थित करें और उसके साथ काम करें
- डाटा संभालें
सेल बदलें, डाटा को सॉर्ट करें, नंबर फ़ॉर्मेट करें, अपने कंटेंट की स्टाइल बनाएं, विज़ुअल सम्मिलित करें, हैडर फ़्रीज़ करें, और कई टैब के साथ काम करें। - डेटा सत्यापन सेटअप करें
ड्रॉपडाउन, नंबर की सीमाएं, और दूसरे सत्यापन नियमों के ज़रिए सेल में डाली जाने वाली चीज़ों को सीमित करें। - सशर्त फ़ॉर्मेटिंग इस्तेमाल करें
कस्टम नियमों के ज़रिए ट्रेंड हाइलाइट करें, डुप्लीकेट चिह्नित करें, या डाटा को रंगों के ज़रिए अलग करें। - फ़ॉर्मूला इस्तेमाल करें
SUM(),IF(), और और भी बिल्ट-इन फ़ंक्शन के साथ गणना ऑटोमेट करें।
विज़ुअलाइज़ करें और मिलकर काम करें
- चार्ट जोड़ें
अपने डाटा को जीवंत बनाने के लिए बार चार्ट, लाइन ग्राफ़, और पाई चार्ट बनाएं। - मिलकर काम करें और शेयर करें
स्प्रेडशीट को सुरक्षित रूप से शेयर करें, पहुंच प्रबंधित करें, संस्करण इतिहास का इस्तेमाल करें, और रीयल टाइम में मिलकर काम करें।
स्टेप-बाय-स्टेप निर्देशों के लिए, ऊपर दी गई हर गाइड में स्क्रीनशॉट और टिप्स शामिल हैं जो आपको Proton Sheets का पूरा फ़ायदा उठाने में सहायता करेंगे।
Proton Sheets से आप क्या-क्या कर सकते हैं
Proton Sheets इतने लचीले हैं कि वे कई पेशेवर वर्कफ़्लो को सहायता दे सकते हैं, चाहे आप अकेले काम कर रहे हों या किसी टीम के साथ। यहां कुछ उदाहरण दिए गए हैं:
- आंतरिक टीमों के साथ तालमेल करते वक़्त या क्लाइंट के साथ काम करते वक़्त प्रोजेक्ट टाइमलाइन बनाएं और संभालें
- बजट, खर्च और फ़ोरकास्ट पे नज़र रखें ताकि अपने व्यवसाय के वित्त पे नियंत्रण रहे
- आसान डैशबोर्ड बनाएं और शेयर करें जो आपकी टीम को मुख्य मेट्रिक्स और प्रगति पे नज़र रखने में सहायता करें
- क्लाइंट सूची, सेल्स पाइपलाइन या CRM-स्टाइल रिकॉर्ड को एक जगह व्यवस्थित रखें
- रिपोर्ट्स, फ़ोरकास्ट, या डिलिवरेबल पे सुरक्षित रूप से मिलकर काम करें
- ऑनबोर्डिंग, कंटेंट प्लानिंग, या शेड्यूलिंग जैसे आंतरिक वर्कफ़्लो को सरल बनाएं
- कैंपेन, खाते, या विभागों के अपरफ़ॉर्मेंस डाटा की समीक्षा करें और उसका विश्लेषण करें
और सहायता चाहिए? आप कभी भी हमारी सहायता टीम से संपर्क कर सकते हैं।