Proton Sheets में डाटा संभालना
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- शीट
Proton Sheets, Google Sheets या Microsoft Excel जैसे ही टूल और जाना-पहचाना अनुभव देता है, साथ में Proton की वो निजता और सुरक्षा भी, जिसके लिए वो जाना जाता है। आप अपना डाटा पहले जैसा ही व्यवस्थित, फ़ॉर्मेट और प्रस्तुत कर सकते हैं, बिना फंक्शनैलिटी के साथ छेड़छाड़ किए या उत्पादक बने रहने के लिए अतिरिक्त ट्रेनिंग की चिंता किए।
ये गाइड ज़रूरी खासियतों के बारे में बताती है, जिनसे आप अपने डाटा का पूरा फ़ायदा उठा सकते हैं, सॉर्टिंग और स्टाइलिंग से लेकर विज़ुअल जोड़ने और शीट व्यवस्थित करने तक।
- सेल बदलें
- डाटा सॉर्ट करें
- शीट में खोजें
- नंबर फ़ॉर्मेट करें
- कंटेंट स्टाइल करें
- चार्ट जोड़ें
- पंक्तियां और कॉलम फ़्रीज़ करें
- कई शीट संभालें
- आपके डाटा के साथ काम करने के और तरीके
- आगे क्या?
सेल बदलें
किसी भी सेल पे क्लिक करें और डाटा डालने के लिए टाइप करना शुरू करें। अगले सेल पे ले जाने के लिए Tab दबाएं, नीचे जाने के लिए Enter / Return दबाएं, या किसी भी दिशा में जाने के लिए ↑, ↓, ←, → दबाएं।
डाटा सॉर्ट करें
आप डाटा को जल्दी से व्यवस्थित कर सकते हैं ताकि उसे पढ़ना या एनालाइज़ करना आसान हो जाए। जिस कॉलम या रेंज को सॉर्ट करना है, उसे चुनें, फिर Data → Short sheet और अपनी पसंद का विकल्प चुनें, जैसे Sort sheet by column B (A to Z) अगर आप चाहते हैं कि कॉलम B का डाटा बढ़ते वर्णक्रम में दिखे।

शीट में खोजें
स्प्रेडशीट में किसी खास टेक्स्ट या मान को ढूंढने के लिए Edit → Find में मौजूद सर्च टूल इस्तेमाल करें।
नंबर फ़ॉर्मेट करें
आप संख्यात्मक डाटा को Format → Number में फ़ॉर्मेट कर सकते हैं ताकि उसे पढ़ना और समझना आसान हो जाए:
- Number: सामान्य डाटा के लिए स्टैंडर्ड नंबर फ़ॉर्मेट।
- Percent: मानों को प्रतिशत के रूप में दिखाएं।
- Scientific: नंबरों को वैज्ञानिक (एक्सपोनेंशियल) नोटेशन में दिखाएं।
- Accounting / Financial: वित्तीय रिपोर्टिंग के लिए नंबरों को साफ़-सुथरे तरीके से अलाइन करें।
- Currency / Currency (rounded): धन मानों को दशमलव के साथ या बिना दिखाएं।
- More currency: कई मुद्रा प्रतीकों में से चुनें।
- Date / Long date: तारीखों को शॉर्ट (जैसे, 12/31/2025) या लॉन्ग (जैसे, शुक्रवार, 31 दिसंबर 2025) फ़ॉर्मेट में दिखाएं।
- Time / Date time: सिर्फ घंटे और मिनट दिखाएं, या पूरे टाइमस्टैंप के लिए तारीख के साथ जोड़ें।
- Duration: समय के अंतर दिखाएं (जैसे, 1:45:30)।

आप टूलबार से सीधे दशमलव स्थानों की संख्या बढ़ाकर या घटाकर तय कर सकते हैं कि आपका डाटा कैसा दिखे।
कंटेंट स्टाइल करें
आप अपनी स्प्रेडशीट का लुक कस्टमाइज़ कर सकते हैं ताकि ज़रूरी जानकारी उभर कर आए और पढ़ने में आसानी हो:
- Font and size: चुने हुए सेलों के लिए फ़ॉन्ट और फ़ॉन्ट साइज़ बदलें।
- Text styling: टेक्स्ट को बोल्ड, इटैलिक करें, उस पर अंडरलाइन लगाएं, या स्ट्राइकथ्रू जोड़ें।
- Text and fill color: टेक्स्ट का रंग कस्टमाइज़ करें या सेल हाइलाइट करने के लिए बैकग्राउंड शेडिंग जोड़ें।
- Borders: सेक्शन को दिखने में अलग करने के लिए सेलों के चारों ओर बॉर्डर जोड़ें या हटाएं।

चार्ट जोड़ें
Proton Sheets में Charts से आपका डाटा समझना और प्रस्तुत करना आसान हो जाता है। आप अपनी स्प्रेडशीट में ही ट्रेंड को जल्दी से विज़ुअलाइज़ कर सकते हैं, नतीजों की तुलना कर सकते हैं, या ज़रूरी जानकारी का सार रख सकते हैं।

पंक्तियां और कॉलम फ़्रीज़ करें
फ़्रीज़ खासियत चुनी हुई पंक्तियों या कॉलम को लॉक कर देती है, ताकि शीट के बाकी हिस्से में स्क्रॉल करते वक़्त भी वो दिखते रहें। ये ढेर सारे डाटा वाली बड़ी स्प्रेडशीट के लिए काम की है। इसे इस्तेमाल करने का तरीका ये है:
- एक या उससे ज़्यादा पंक्ति नंबर या कॉलम अक्षर चुनें।
- View → Freeze में जाएं और Up to row [current] या Up to column [current] चुनें। उदाहरण के लिए, पंक्ति 3 के लिए Up to Row 3 चुनें ताकि नीचे स्क्रॉल करते वक़्त पहली तीन पंक्तियां दिखती रहें।

फ़्रीज़ की हुई पंक्तियां या कॉलम ऊपर या बाएं लॉक रहेंगे, चाहे आप स्क्रॉल करें।
कई शीट संभालें
एक ही स्प्रेडशीट फ़ाइल में कई शीट (टैब) इस्तेमाल करके आप अपना काम व्यवस्थित रख सकते हैं। उदाहरण के लिए, अगर आप Budget 2025 स्प्रेडशीट पे काम कर रहे हैं, तो January, February और Summary नाम की शीट बना सकते हैं। शीट संभालने का तरीका ये है:
- नई शीट जोड़ने के लिए नीचे-बाएं कोने में मौजूद + आइकन पे क्लिक करें।
- शीट के टैब पे डबल-क्लिक करके उनका नाम बदलें।
- शीट के टैब को बाएं या दाएं खींचकर उन्हें फिर से व्यवस्थित करें।
- शीट को डुप्लिकेट करने, मिटा देने, रंग बदलने या छिपा देने के लिए शीट के नाम के बगल में मौजूद तीर आइकन पर क्लिक करें।

आपके डाटा के साथ काम करने के और तरीके
बेसिक्स से आगे, Proton Sheets में ये सुविधाएं भी हैं:
- Data validation: ड्रॉपडाउन, नंबर की सीमाएं, चेकबॉक्स वगैरह के ज़रिए तय करें कि यूज़र सेल में क्या डाल सकते हैं।
- Conditional formatting: मानों के आधार पर सेल का दिखना अपने-आप बदलें। उदाहरण के लिए, Proton Sheets देर हो चुके टास्क को हाइलाइट कर सकता है।
- Formulas:
SUM,AVERAGEऔरIFजैसे इनबिल्ट फंक्शन इस्तेमाल करके हिसाब-किताब अपने-आप कराएं।
आगे क्या?
अगर आप Proton Sheets पे नए हैं, तो बेसिक्स सीखने के लिए हमारी शुरुआत करने की गाइड देखें।