Proton Sheets में डेटा सत्यापन का इस्तेमाल
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- शीट
Proton Sheets में डेटा सत्यापन से आप विशिष्ट नियम सेट करके ये नियंत्रित कर सकते हैं कि लोग सेल में क्या दर्ज कर सकते हैं, जैसे सिर्फ संख्याओं, ड्रॉपडाउन विकल्पों, या चेकबॉक्स की अनुमति देना। ये डेटा को पूरी टीम के लिए सटीक, सुसंगत और एरर-मुक्त रखने में सहायता करता है, खासकर जब कई लोग उसी शीट पे काम कर रहे हों।
ये गाइड दिखाती है कि सत्यापन नियम कैसे लागू करें और अपनी स्प्रेडशीट में उनका प्रभावी ढंग से इस्तेमाल कैसे करें।
- डेटा सत्यापन सेटअप करें
- सामान्य सत्यापन टाइप और उपयोग के उदाहरण
- उदाहरण
- अमान्य डेटा दर्ज करने पे क्या होता है?
- आगे क्या?
डेटा सत्यापन सेटअप करें
- वे सेल चुनें (एक या ज़्यादा सेल) जहां आप नियम लागू करना चाहते हैं।
- डेटा → डेटा सत्यापन पे जाएं।

- नियम जोड़ें पे क्लिक करें।
- रेंज पर लागू करें फील्ड में आपको वो सेल या रेंज दिखेगी जिसे आपने चुना है, जैसे
=Sheet1!A1:A10। आप मैन्युअल रूप से कोई दूसरी रेंज टाइप कर सकते हैं, पूरा कॉलम, जैसे=Sheet1!B:B, या और रेंज जोड़ सकते हैं। - सत्यापन नियम के नीचे आपको विकल्पों की एक सूची दिखेगी, जो उस डेटा के टाइप पे निर्भर करती है जिसकी आप अनुमति देना चाहते हैं। जैसे ही आप कोई एक चुनेंगे, नियम तुरंत लागू हो जाएगा।

सामान्य सत्यापन टाइप और उपयोग के उदाहरण
हर सत्यापन टाइप डेटा की किस्म के हिसाब से अलग नियम लागू करता है, जैसे टेक्स्ट, संख्याएं, या चेकबॉक्स, और एरर होने से पहले उन्हें रोकने में सहायता करता है।

यहां कुछ सामान्य उदाहरण दिए गए हैं:
- ड्रॉपडाउन विकल्पों की एक पूर्वनिर्धारित सूची देता है, जैसे
Yes,No,Maybe)। ये स्थिति फील्ड, जवाबों, या वर्गों के लिए उपयोगी है। - चेकबॉक्स हर सेल को एक क्लिक करने योग्य चेकबॉक्स (TRUE/FALSE) में बदल देता है। ये टू-डू सूचियों, स्वीकृतियों, या पूरे हुए कामों के लिए उपयोगी है।
- नंबर सिर्फ उन संख्याओं की अनुमति देता है जो विशिष्ट शर्तें पूरी करती हैं, जैसे इससे बड़ा, इससे छोटा, या बीच में. उदाहरण के लिए, आप 1 और 5 के बीच रेटिंग की अनुमति दे सकते हैं।
- खाली नहीं है के लिए ज़रूरी है कि सेल में कुछ भी (कोई भी मान) दर्ज किया जाए। ये उपयोगकर्ताओं को “क्लाइंट का नाम” या “नियत तारीख़” जैसे ज़रूरी फील्ड छोड़ने से रोकता है।
- कस्टम फ़ॉर्मूला आपको फ़ॉर्मूले जैसे
=ISNUMBER(A2)या=A2>0इस्तेमाल करके ऐडवांस नियम बनाने की अनुमति देता है।
उदाहरण
आप एक प्रोजेक्ट टास्क ट्रैकर में डेटा सत्यापन लागू करना चाहते हैं। हर पंक्ति एक टास्क दिखाती है, जिसमें टास्क का नाम, मालिक, नियत तारीख, स्थिति, प्राथमिकता और पूर्ण जैसे कॉलम हैं। यहां आप क्या सेटअप कर सकते हैं:
- मालिक कॉलम के लिए, निम्न विकल्पों के साथ एक ड्रॉपडाउन नियम लागू करें:
Alice,Bob,John,Tim, औरDiana. - स्थिति कॉलम के लिए, निम्न मानों के साथ एक ड्रॉपडाउन नियम सेट करें:
Not started,In progress,Blocked, औरCompleted. - प्राथमिकता कॉलम के लिए, निम्न मानों के साथ एक ड्रॉपडाउन नियम लागू करें:
1,2,3,4, और5. - और पूर्ण कॉलम के लिए, एक चेकबॉक्स नियम सेट करें।
अमान्य डेटा दर्ज करने पे क्या होता है?
अगर आप कोई ऐसा मान दर्ज करते हैं जो सत्यापन नियम को पूरा नहीं करता, तो सेल एक एरर आइकन दिखाएगा। जब आप उस पे होवर करेंगे, तो आपको Invalid: The cell's contents violate its validation rules जैसा संदेश दिखेगा।
आगे क्या?
अगर आप Proton Sheets पे नए हैं, तो बेसिक्स सीखने के लिए हमारी शुरुआत करने की गाइड देखें।