Proton Sheets में सशर्त फ़ॉर्मेटिंग का इस्तेमाल
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- शीट
Proton Sheets में सशर्त फ़ॉर्मेटिंग, Google Sheets या Microsoft Excel की तरह ही काम करती है। आप मानों के आधार पे सेलों का दिखना अपने आप बदलकर पैटर्न जल्दी पहचान सकते हैं। जैसे, आप ज़्यादा मान, गुज़री हुई तारीख़ें या डुप्लिकेट फ़्लैग कर सकते हैं।
Proton Sheets के साथ आपको वही जानी-पहचाने टूल मिलते हैं जिनके आप आदी हैं, और इसके साथ ये सुकून भी मिलता है कि आपका डाटा निजी रहता है और प्रोडक्टिव बने रहने के लिए किसी अतिरिक्त ट्रेनिंग की ज़रूरत नहीं पड़ती।
ये गाइड समझाती है कि Proton Sheets में सशर्त फ़ॉर्मेटिंग को सुरक्षित तरीके से कैसे इस्तेमाल करें।
सशर्त फ़ॉर्मेटिंग लागू करें
- सेलों की रेंज चुनें।
- फ़ॉर्मेट → सशर्त फ़ॉर्मेटिंग पे जाएं।

- रेंज पर लागू करें पे आपको वही सेल या रेंज दिखेगी जो आपने चुनी है, जैसे
=Sheet1!A1:A10। आप कोई दूसरी रेंज मैन्युअली टाइप कर सकते हैं, पूरा कॉलम, जैसे=Sheet1!B:B, या और रेंज जोड़ सकते हैं। - फ़ॉर्मेट नियम पे शर्त का टाइप चुनें।
- फ़ॉर्मेट शैली पे चुनें कि मैच करने वाले सेल कैसे दिखें। आप लिखावट को बोल्ड, इटैलिक, अंडरलाइन या
स्ट्राइकथ्रूकर सकते हैं, और लिखावट या हाइलाइट का रंग बदल सकते हैं। अपनी पसंद लागू करने से पहले आपको लाइव प्रीव्यू दिखेगा। - अपना नियम लागू करने के लिए सहेजें पे क्लिक करें।

मौजूद नियम टाइप
यहां कुछ आम नियम टाइप और उनका काम दिया गया है:

- इससे बड़ा और इससे कम किसी तय मान से ऊपर या नीचे की संख्याओं को हाइलाइट करते हैं।
- इसके बीच किसी तय रेंज के अंदर के मानों को हाइलाइट करता है, जैसे “50–100″।
- इसके बराबर और इसके बराबर नहीं उन सेलों पे फ़ॉर्मेटिंग लागू करते हैं जो किसी सटीक मान से मैच करते हैं या नहीं।
- लिखा शामिल है उन सेलों को हाइलाइट करता है जिनमें कोई खास शब्द हो, जैसे “बकाया”।
- खाली है और खाली नहीं है खाली या भरे हुए सेलों को हाइलाइट करते हैं।
- कस्टम फ़ॉर्मूला आपको ऐडवांस लॉजिक के लिए फ़ॉर्मूला इस्तेमाल करने की अनुमति देता है। जैसे, उन रो को हाइलाइट करने के लिए जिनकी तारीख़ आज से पहले है,
=$C2<TODAY()इस्तेमाल करें।
एकल रंग और रंग पैमाना
Proton Sheets में सशर्त फ़ॉर्मेटिंग में रंग भरने के दो मोड होते हैं:
- एकल रंग एक फ़ॉर्मेटिंग शैली के साथ एक नियम लागू करता है। जैसे, अगर मान
1000से ज़्यादा है, तो सेल हरा हो जाता है। आप कई नियम बना सकते हैं, लेकिन हर एक की एक तय शर्त और कोई खास रंग या शैली होती है। जैसे, सेल हरे हो जाते हैं अगर वो1000से ज़्यादा हों, या लाल हो जाते हैं अगर वो50से कम हों। - रंग पैमाना सेलों के मानों के आधार पे रंगों का ग्रेडिएंट जोड़ता है। आप न्यूनतम, मध्य और अधिकतम मान सेट कर सकते हैं, और हर एक का अलग रंग होता है, जबकि बीच के मान धीरे-धीरे शेड होते हैं। जैसे, हर महीने की बिक्री ट्रैक करने के लिए, Min को
$1000और हल्का लाल, Mid को$5000और पीला, और Max को$10000और हरा सेट करें।
एकल रंग किसी खास मान या शर्त को फ़्लैग करने में मदद करता है, जबकि रंग पैमाना संख्याओं की एक रेंज में पैटर्न, आउटलायर या ट्रेंड पहचानने के लिए सबसे अच्छा है।
टिप: ध्यान रखें कि आपके नियम आपस में टकराएं नहीं। अगर दो नियम एक ही शर्त पे लागू होते हैं, तो सिर्फ पहला वाला दिखेगा।
एकल रंग का उदाहरण
टास्क की डेडलाइन फ़्लैग करने के लिए, जिनमें गुज़री हुई, आज देय और आने वाली डेडलाइन शामिल हैं:
- डेडलाइन वाले सेल चुनें, जैसे
C2:C100। - एकल रंग चुनें और गुज़रे हुए टास्क के लिए ये सेट करें:
- फ़ॉर्मेट नियम को तारीख़ इससे पहले है पे सेट करें।
- मान को
TODAY()पे सेट करें। - फ़ॉर्मेट को लाल फ़िल पे सेट करें।
- सहेजें पे क्लिक करें।
- एक और नियम जोड़ें पे क्लिक करें और एकल रंग चुनें।
- आज देय टास्क के लिए ये सेट करें:
- फ़ॉर्मेट नियम को तारीख़ बिल्कुल यही है पे सेट करें।
- मान को
TODAY()पे सेट करें। - फ़ॉर्मेट को पीला फ़िल पे सेट करें।
- सहेजें पे क्लिक करें।
- आने वाले टास्क के लिए ये सेट करें:
- फ़ॉर्मेट नियम को तारीख़ इसके बाद है पे सेट करें।
- मान को
TODAY()पे सेट करें। - फ़ॉर्मेट को हरा फ़िल पे सेट करें।
- सहेजें पे क्लिक करें।
रंग पैमाने का उदाहरण
सबसे बेहतर और कम परफ़ॉर्म करने वाले सेल्स रिप्रेज़ेंटेटिव को हाइलाइट करने के लिए:
- सेल्स डाटा की रेंज चुनें, जैसे
B2:B100। - रंग पैमाना चुनें और हर एक के लिए मान सेट करें:
- Minpoint: इसे अपनी सबसे कम अपेक्षित मान पे सेट करें, जैसे
0, और लाल चुनें। - Midpoint: कोई बीच का मान सेट करें, जैसे
50000, और पीला चुनें। - Maxpoint: इसे कोई ऊंचा टारगेट या अधिकतम पे सेट करें, जैसे
100000, और हरा चुनें।
- Minpoint: इसे अपनी सबसे कम अपेक्षित मान पे सेट करें, जैसे
- सहेजें पे क्लिक करें।
आगे क्या?
अगर आप Proton Sheets पे नए हैं, तो बेसिक्स सीखने के लिए हमारी शुरुआत करने की गाइड देखें।