Proton Sheets में स्प्रेडशीट बनाना
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- शीट
Proton Drive से Sheets का इस्तेमाल करके नई स्प्रेडशीट बना सकते हैं। आपकी सभी स्प्रेडशीट डिफॉल्ट रूप से शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट होती हैं, इसलिए सिर्फ आप और आपके सहयोगी ही इनको एक्सेस कर सकते हैं, Proton भी नहीं।
नई स्प्रेडशीट बनाएं
नई स्प्रेडशीट बनाने के कई तरीके हैं:
- अपने Proton Drive खाते(नई विंडो) में लॉगइन करें, फिर New → New spreadsheet पे क्लिक करें।
- अपने Proton Docs डैशबोर्ड(नई विंडो) पे जाएं और New spreadsheet पे क्लिक करें।
- अगर आप पहले से किसी स्प्रेडशीट में हैं, तो ऊपर उसके नाम पे क्लिक करें और New spreadsheet चुनें।
इससे एक नए टैब में खाली स्प्रेडशीट खुल जाएगी।

डिफॉल्ट नाम बदलने के लिए, बाएं ऊपरी कोने में उस पे क्लिक करें और नया नाम टाइप करें।

स्प्रेडशीट में नई शीट जोड़ें
Proton Sheets में हर स्प्रेडशीट में कई शीट (टैब) हो सकती हैं। ये टैब आपको एक ही फ़ाइल के अंदर संबंधित डाटा को व्यवस्थित करने देते हैं, साथ ही सब कुछ एक जगह से एक्सेस करने में भी आसान रहता है। उदाहरण के लिए, आप कई शीट का इस्तेमाल करके ये कर सकते हैं:
- डाटा को लॉजिकल तरीके से अलग करें (उदाहरण के लिए, महीने या प्रोजेक्ट के हिसाब से बजट)।
- कैलकुलेशन और रॉ डाटा को अलग-अलग शीट पे रखें।
- टीममेट्स के साथ अलग-अलग सेक्शन पे बिना अव्यवस्था के काम करें।
नई शीट जोड़ने के लिए, अपनी स्प्रेडशीट के नीचे + आइकन पे क्लिक करें।

आगे क्या?
अगर आप Proton Sheets पे नए हैं, तो बेसिक्स सीखने के लिए हमारी शुरुआत करने की गाइड देखें।