Proton की शुरुआत के 12 सालों में, लाखों लोग इंटरनेट को ज़्यादा सुरक्षित और निजी बनाने के हमारे मिशन से जुड़े हैं, जिनमें 1,00,000 से ज़्यादा businesses और nonprofits शामिल हैं। वो अपने ग्राहकों और टीमों की रक्षा के लिए Proton के एन्क्रिप्ट किए गए सूट पे भरोसा करते हैं, और हमने उनके सहायता के लिए और सेवाएं और प्लैन जोड़ने जारी रखे हैं, हाल ही में Proton Workspace के लॉन्च के साथ।
आज हमें खुशी है कि हम Proton Workspace में अगले इज़ाफ़े का एलान कर रहे हैं: Proton Calendar में हमारा सुरक्षित अपॉइंटमेंट शेड्यूलिंग टूल।
चाहे आप टीमों के साथ काम करते हों, कोई side hustle चलाते हों, या ग्राहकों से अपॉइंटमेंट लेते हों, अब आप आसानी से पब्लिक बुकिंग पेज बना सकते हैं जो दिखाएं कि आप कब उपलब्ध हैं, और आपके ग्राहक और सहकर्मी कुछ सेकंडों में अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं। ये अपने आप आपके कैलेंडर पे एक नया कार्यक्रम बनाता है और एक निजी Proton Meet लिंक बनाता है जहां आप सुरक्षित वीडियो कॉल कर सकते हैं। नए कार्यक्रम zero-access एन्क्रिप्ट किए गए होते हैं, ताकि सारी जानकारी सिर्फ आप और आपके संपर्क के बीच रहे। हमारे पास भी उनका एक्सेस नहीं है।
Calendly जैसे प्लैटफॉर्म पर निर्भर लोगों के लिए, इसका मतलब है कि अब आपको कोई अतिरिक्त सदस्यता नहीं लेनी होगी या अपना कैलेंडर डाटा तीसरें-पार्टी सेवाओं को नहीं देना होगा जहां वो लीक हो सकता है या उस पे जासूसी हो सकती है। अगर आपका business अपॉइंटमेंट पे आधारित है, या अगर आप सहकर्मी या दोस्तों से मिलने के लिए उपलब्ध स्लॉट ढूंढने में समय बचाना चाहते हैं, तो ये एक perfect टूल है।
और ये हमारे नए Proton Workspace प्लैन में उपलब्ध है, जो हमारे सारे business productivity टूल्स को एक ही प्लैन में मिलाकर पूरा डाटा सुरक्षा देता है।
एक सहज एन्क्रिप्ट किए गए workspace का हिस्सा
नया अपॉइंटमेंट शेड्यूलिंग टूल Proton Calendar और Proton Meet के साथ पूरी तरह इंटीग्रेटेड है ताकि आपका business डाटा end to end सुरक्षित रहे।
ये इसलिए ज़रूरी है क्योंकि आपकी टीम के कैलेंडर में आपके और आपकी business गतिविधियों के बारे में जानकारी का खज़ाना होता है: आपका स्थान, आपकी प्राथमिकताएं, और आपके संपर्क। उस जानकारी को Big Tech प्लैटफॉर्म से सुरक्षित रखना बहुत ज़रूरी है जो उससे कमाई कर सकते हैं या उसे लीक कर सकते हैं, और हैकर्स से भी जो उसे फ्रॉड या फिशिंग अटैक के लिए आपके खिलाफ इस्तेमाल कर सकते हैं। किसी तीसरें-पार्टी बुकिंग प्लैटफॉर्म का इस्तेमाल आपकी जानकारी को इंटरनेट पे फैलाता है और डाटा लीक का खतरा बढ़ाता है, खासकर जब वो टूल्स मज़बूत एन्क्रिप्शन का इस्तेमाल नहीं करते।
अपॉइंटमेंट शेड्यूलिंग दो बुनियादी business टूल्स को जोड़ती है: Proton Calendar और एन्क्रिप्ट किए गए वीडियो कॉल के लिए बिल्कुल नया Proton Meet। किसी business के लिए सिर्फ सुरक्षित वीडियो कॉन्फ्रेंस प्लान करना और होस्ट करना काफी नहीं है, बल्कि उसे शेड्यूल करने की भी ज़रूरत होती है। हमारा अपॉइंटमेंट शेड्यूलिंग टूल इस कमी को पूरा करता है।
अपॉइंटमेंट शेड्यूलिंग कैसे काम करती है
अपॉइंटमेंट शेड्यूलिंग सेटअप करने में आसान है, और ये सभी पेड Proton Mail प्लैन, Proton बंडल, Meet Professional, और Proton Workspace पे उपलब्ध है। Workspace वाली टीमें एकाधिक मीटिंग उद्देश्यों और अवधियों की सहायता के लिए 25 तक बुकिंग पेज बना सकती हैं।

अपने Proton Calendar में, बस एक नया बुकिंग पेज जोड़ें, उसे एक नाम दें, और अपने उपलब्ध समय बताएं। आपके बुकिंग पेज का एक लिंक होगा जिसे आप पब्लिकली शेयर कर सकते हैं, जैसे अपनी वेबसाइट, ईमेल हस्ताक्षर, या सोशल मीडिया प्रोफ़ाइल पे।
जब भी कोई आपके साथ मीटिंग बुक करता है, कार्यक्रम सीधे आपके कैलेंडर पे तुरंत सिंक हो जाता है (ताकि डबल बुकिंग न हो सके)। और आपके संपर्क को एक सत्यापन ईमेल मिलता है। अगर आपने मीटिंग के स्थान के रूप में Proton Meet चुना है, तो सत्यापन में एक सुरक्षित मीटिंग लिंक शामिल होगा।
हर कार्यक्रम का समय, विवरण, और प्रतिभागी zero-access एन्क्रिप्ट किए गए होते हैं, यानी वो आपकी निजी एन्क्रिप्शन चाबी से लॉक होते हैं और Proton या कोई और उनका एक्सेस नहीं कर सकता।
अपॉइंटमेंट शेड्यूलिंग का इस्तेमाल कैसे करें, इसके बारे में और जानें
Proton Calendar के साथ अपनी growth को गति दें
अपॉइंटमेंट शेड्यूलिंग के साथ, Proton Calendar सिर्फ आपका शेड्यूल ट्रैक करने का तरीका नहीं रहता, बल्कि आपका business या side project बढ़ाने का एक तरीका बन जाता है। अगर आप professional service प्रदाता हैं, तो ग्राहकों को मीटिंग बुक करने देना आपके business मॉडल का एक मुख्य हिस्सा है। लेकिन अगर आपका business बाहरी मीटिंग पे नहीं चलता, तब भी अपॉइंटमेंट शेड्यूलिंग टूल आपको समय बचाने या अपनी टीम के लिए ज़्यादा उपलब्ध रहने में मदद कर सकता है।
अपॉइंटमेंट शेड्यूलिंग इनके लिए perfect है:
- गोपनीयता को पहली प्राथमिकता देने वाले प्रदाता, जैसे थेरेपिस्ट, हेल्थ क्लिनिक, कानून फर्म, और वित्तीय सलाहकार
- मैनेजर या अधिकारी जो मीटिंग सेटअप करते समय समय बचाना चाहते हैं
- ट्यूटर जो छात्रों के साथ समय शेड्यूल करते हैं या प्रोफेसर जो office hours होस्ट करते हैं
- खुद के लिए काम करने वाले लोग, जैसे कंटेंट क्रिएटर, इनडी हैकर या मार्केटप्लेस सेलर
- कोई भी जिसका कोई side project हो
- और बहुत सारे अन्य business professionals…
अपनी मीटिंग सुरक्षित करना सिर्फ अपने business की रक्षा करने के बारे में नहीं है, बल्कि उन लोगों की रक्षा करने के बारे में भी है जिनके साथ आप काम करते हैं। हेल्थकेयर जैसे फील्ड में तो डाटा सुरक्षा एक नैतिक और कानूनी ज़िम्मेदारी भी है। Proton Calendar में अपॉइंटमेंट शेड्यूलिंग आपको उन ज़िम्मेदारियों को पूरा करने में मदद करती है, साथ ही अपने ग्राहकों को ये बताती है कि आपका business सुरक्षा को गंभीरता से लेता है।






