क्रेडिट कार्ड या अन्य पेमेंट कार्ड ट्रांजैक्शन हैंडल करने वाले किसी भी व्यवसाय के लिए, PCI कंप्लायंस को समझना एक सुरक्षित माहौल बनाए रखने के लिए ज़रूरी है, जो सिर्फ आपके ग्राहकों की ही नहीं, बल्कि आपके पूरे कारोबार की रक्षा करता है।

संक्षेप में, PCI कंप्लायंस ज़रूरी बनाता है कि व्यवसाय तकनीकी और परिचालन सुरक्षा एहतियातों की एक चेकलिस्ट फॉलो करके कार्डधारक डाटा की रक्षा करें। चाहे आपका व्यवसाय पहले से कायम हो या अभी शुरू हुआ हो, PCI कंप्लायंस की बुनियादी बातें उतनी जटिल नहीं हैं, जितनी आप सोच सकते हैं।

ये आसान गाइड PCI कंप्लायंस का एक ओवरव्यू, किन्हें कंप्लाई करने की ज़रूरत है, और कार्डधारक डाटा वाले अपने ईमेल कम्युनिकेशन कैसे सुरक्षित करें, ये सब प्रस्तुत करेगा।

PCI कंप्लायंस क्या है?

PCI का मतलब Payment Card Industry है, और PCI DSS का मतलब Payment Card Industry Data Security Standard है।

PCI DSS वैश्विक सुरक्षा मानकों का एक समूह है, जो ये सुनिश्चित करने के लिए बनाया गया है कि जो सभी कंपनियां क्रेडिट कार्ड की जानकारी स्वीकार करती हैं, प्रोसेस करती हैं, स्टोर करती हैं, या ट्रांसमिट करती हैं, वो उस जानकारी को सुरक्षित रखें।

ये मानक PCI Security Standards Council द्वारा प्रशासित होते हैं, जो एक ग्रुप है, जिसकी स्थापना American Express, Discover Financial Services, JCB International, MasterCard Worldwide और Visa Inc. ने की थी।

हालांकि PCI कंप्लायंस कोई कानून नहीं है, ये एक अनिवार्य शर्त है, जिसे प्रमुख क्रेडिट कार्ड कंपनियां अपने व्यापारियों के साथ अनुबंधों में लागू करती हैं।

PCI कंप्लायंस क्यों ज़रूरी है?

डाटा लीक और धोखाधड़ी से अपने व्यवसाय और ग्राहकों की रक्षा के लिए PCI कंप्लायंस बेहद ज़रूरी है। कंप्लायंस न होने पर गंभीर जुर्माने, कानूनी परिणाम, और ग्राहकों का भरोसा खोना संभव है।

ये सुनिश्चित करना कि आप PCI DSS की ज़रूरतों को पूरा करते हैं, संवेदनशील डाटा की रक्षा करने में मदद करता है और एक विश्वसनीय इकाई के रूप में आपकी प्रतिष्ठा को बढ़ाता है।

किन्हें PCI कंप्लायंट होने की ज़रूरत है?

दुनिया में कोई भी व्यवसाय, जो पेमेंट कार्ड ट्रांजैक्शन हैंडल करता है, उसे PCI कंप्लायंट होने की ज़रूरत है। इसमें ऑनलाइन रिटेलर, भौतिक स्टोर, और क्रेडिट कार्ड पेमेंट प्रोसेस करने वाला कोई भी संगठन शामिल है। अगर आपका व्यवसाय कोई भी कार्डधारक डाटा स्वीकार करता है, ट्रांसमिट करता है, या स्टोर करता है, तो आपको PCI DSS की ज़रूरतों(नई विंडो) का पालन करना होगा।

छोटे व्यवसायों को खुद PCI कंप्लायंट होने की ज़रूरत है, भले ही वो Stripe जैसा कोई पेमेंट प्रोसेसर इस्तेमाल करते हों। PCI कंप्लायंट पेमेंट प्रोसेसर का इस्तेमाल कुछ ज़रूरतें पूरी करने में मदद कर सकता है, लेकिन ये सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी फिर भी व्यवसायों की है कि उनके अपने सिस्टम और प्रथाएं PCI DSS मानकों का पालन करती हैं।

PCI कंप्लायंस चेकलिस्ट

PCI कंप्लायंट बनने के लिए, व्यवसायों को PCI DS(नई विंडो)S(नई विंडो) द्वारा बताई गई 12 ज़रूरतों को फॉलो करना होगा।

  1. कार्डधारक डाटा की रक्षा के लिए एक फायरवॉल इंस्टॉल करें और बनाए रखें।
  2. सिस्टम पासवर्ड और अन्य सुरक्षा पैरामीटर के लिए वेंडर द्वारा दिए गए डिफॉल्ट इस्तेमाल न करें।
  3. स्टोर किए गए कार्डधारक डाटा को एन्क्रिप्शन और सुरक्षित स्टोरेज तरीकों से सुरक्षित रखें।
  4. खुले, सार्वजनिक नेटवर्क पर कार्डधारक डाटा के ट्रांसमिशन को एन्क्रिप्ट करें।
  5. सभी सिस्टम को मालवेयर से बचाएं और एंटीवायरस सॉफ्टवेयर या प्रोग्राम को नियमित रूप से अपडेट करें।
  6. सुरक्षित सिस्टम और एप्लीकेशन विकसित करें और बनाए रखें।
  7. व्यवसाय की आवश्यकता के आधार पर कार्डधारक डाटा तक एक्सेस सीमित करें।
  8. . सिस्टम कंपोनेंट्स तक एक्सेस की पहचान करें और उसका सत्यापन करें।
  9. कार्डधारक डाटा तक भौतिक एक्सेस सीमित करें।
  10. नेटवर्क संसाधनों और कार्डधारक डाटा तक होने वाले सभी एक्सेस को ट्रैक करें और मॉनिटर करें।
  11. सुरक्षा सिस्टम और प्रक्रियाओं को नियमित रूप से टेस्ट करें
  12. सभी कर्मियों के लिए जानकारी सुरक्षा संबंधी एक नीति बनाए रखें। 

हालांकि, ध्यान देना ज़रूरी है कि इनमें से हर ज़रूरत को और भी आगे विभिन्न सब-ज़रूरतों में बांटा गया है। हर एक का पालन करना अनिवार्य है।

हालांकि ईमेल सुरक्षा का स्पष्ट रूप से उल्लेख नहीं है, ये मानक सार्वजनिक नेटवर्क पर ट्रांसमिशन के दौरान कार्डधारक डाटा का एन्क्रिप्शन ज़रूरी बनाता है, जिसमें ईमेल भी शामिल है।

सेफ ईमेल PCI कंप्लायंस के लिए बेहद ज़रूरी है

PCI कंप्लायंस का एक बेहद ज़रूरी पहलू ये सुनिश्चित करना है कि ग्राहकों के क्रेडिट कार्ड डाटा वाले ईमेल कम्युनिकेशन ठीक से एन्क्रिप्ट किए गए और सुरक्षित हों। इस अनमोल जानकारी को सुरक्षित करने में असफल होने से डाटा लीक हो सकते हैं, जो न सिर्फ आपके व्यवसाय की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा सकते हैं, बल्कि तबाहकुन वित्तीय नुकसान भी दे सकते हैं।

ये सुनिश्चित करने के लिए कि आपके ईमेल कम्युनिकेशन सुरक्षित हैं, यहां कुछ कदम दिए गए हैं, जिन्हें आप अपना सकते हैं:

शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन इस्तेमाल करें

शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन सुनिश्चित करता है कि डाटा भेजने वाले के डिवाइस पे एन्क्रिप्ट किया गया हो और सिर्फ प्राप्तकर्ता के डिवाइस पे ही डीक्रिप्ट किया जाए। मिसाल के तौर पर, Proton Mail सुरक्षा का ये स्तर देता है, जो सुनिश्चित करता है कि Proton खुद भी आपके ईमेल की सामग्री तक एक्सेस नहीं कर सकता।

मल्टी-फैक्टर सत्यापन इस्तेमाल करें

मल्टी-फैक्टर सत्यापन, जैसे दो-फैक्टर सत्यापन (2-एफए), सिर्फ पासवर्ड से आगे सुरक्षा की एक अतिरिक्त परत जोड़ता है और अनधिकृत एक्सेस के खिलाफ आपकी रक्षा को काफी बढ़ा सकता है। Proton For Business प्लैन के साथ, आप अपने संगठन के लिए 2-एफए का इस्तेमाल अनिवार्य बना सकते हैं, ताकि सुरक्षा को और मजबूत बनाया और सुनिश्चित किया जा सके।

नियमित सुरक्षा ऑडिट

ये सुनिश्चित करने के लिए नियमित सुरक्षा ऑडिट करें कि आपके ईमेल कम्युनिकेशन और अन्य सिस्टम PCI DSS की ज़रूरतों का पालन करते हैं। ये ऑडिट पुरानी फायरवॉल संरचना और गलत एक्सेस कंट्रोल में कमजोरियों को उजागर कर सकते हैं। इससे संभावित कमजोरियों की पहचान करने और उनका समाधान करने में मदद मिलती है, इससे पहले कि उनका फायदा उठाया जा सके।

Proton के साथ PCI कंप्लायंट रहें

जब आप Proton इस्तेमाल करते हैं, तो आप अपने व्यवसाय के डाटा की रक्षा करते हैं, ताकि कोई भी, यहां तक कि Proton भी, उस तक एक्सेस न कर सके। आपकी सबसे अनमोल जानकारी की चाबियां हर समय आपके पास ही रहती हैं। निजता और सुरक्षा के प्रति ये वचन Proton को PCI कंप्लायंस हासिल करने और बनाए रखने की कोशिश करने वाले व्यवसायों के लिए एक आदर्श समाधान बनाता है।

Proton की शुरुआत उन वैज्ञानिकों के नेतृत्व वाले एक प्रोजेक्ट के रूप में हुई थी, जो CERN (European Organization for Nuclear Research) में मिले थे। हमारा लक्ष्य इंटरनेट को नया रूप देना है, ताकि लोग और संगठन अपने डाटा का नियंत्रण रख सकें।

Proton Mail पे स्विच करना हमारी Easy Switch खासियत के साथ आसान है, जिससे आप अपने संगठन के सभी ईमेल, संपर्क, और कैलेंडर दूसरी सेवाओं से बिना किसी दिक्कत के ट्रांसफर कर सकते हैं, और इसके लिए आपकी टीम को किसी ट्रेनिंग की ज़रूरत नहीं है। अगर आपको अतिरिक्त मदद चाहिए, तो हमारी सहायता टीम 24/7 लाइव सहायता देने के लिए भी मौजूद है। Proton Mail, यानी हमारा शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्टेड ईमेल, और Proton Drive, यानी हमारी शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट की गई क्लाउड स्टोरेज सेवा, डाटा सुरक्षा और निजता की ज़रूरतों को पूरा करना आसान बनाते हैं।

Proton for Business इस्तेमाल करने से अतिरिक्त फायदे मिलते हैं, जिनमें शामिल हैं:

  • Proton Mail: अपने व्यावसायिक कम्युनिकेशन को शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्टेड ईमेल से सुरक्षित रखें, ताकि सिर्फ आप और आपके इच्छित प्राप्तकर्ता ही आपके संदेश पढ़ सकें।
  • Proton VPN: अपने इंटरनेट कनेक्शन को सुरक्षित करें और तेज़ वीपीएन एक्सेस के साथ अपनी ऑनलाइन गतिविधि की रक्षा करें।
  • Proton Calendar: एक एन्क्रिप्टेड कैलेंडर के साथ अपना शेड्यूल संभालें, जो आपके व्यावसायिक कार्यक्रमों को निजी रखता है।
  • Proton Pass: हमारे एन्क्रिप्टेड पासवर्ड मैनेजर के साथ अपने पासवर्ड सुरक्षित रूप से स्टोर करें और संभालें।
  • Proton Drive: शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन के साथ अपनी फ़ाइलें सुरक्षित रूप से स्टोर करें और फ़ाइलें शेयर करें, ताकि आपका डाटा निजी और सुरक्षित बना रहे।

ये जानने के लिए कि Proton आपके संगठन के लिए कंप्लायंस को कैसे आसान बना सकता है, Proton for Business के लिए साइनअप करें या ज़्यादा अनुकूलित समाधानों के लिए हमारी Sales टीम से संपर्क करें

जब आप अपना व्यवसाय Proton इकोसिस्टम में ले जाते हैं, तो आप एक ही साथ खुद और अपने ग्राहकों के डाटा की रक्षा करते हैं, कंप्लायंट रहते हैं, और ऐसे भविष्य को बनाने में मदद करते हैं, जहां निजता डिफॉल्ट हो।