आपका वाई-फाई नेटवर्क आपके रोज़मर्रा के कामकाज का एक ज़रूरी हिस्सा है। अगर इसे ठीक से सुरक्षित नहीं रखा गया, तो इससे आपकी कंपनी गंभीर जोखिम में आ सकती है।

वाई-फाई सुरक्षा क्या है?

वाई-फाई से आपके डिवाइस बिना केबल के इंटरनेट से कनेक्ट हो सकते हैं, लेकिन जानकारी को हवा के रास्ते भेजने से हमलावरों के लिए एक संभावित प्रवेश द्वार बन जाता है।

वाई-फाई सुरक्षा, बिना तार नेटवर्क की सुरक्षा करने की प्रक्रिया है, ताकि आपकी संवेदनशील जानकारी निजी रहे। बिज़नेस के लिए दांव ज़्यादा ऊंचे होते हैं, जिससे मज़बूत बिज़नेस नेटवर्क सुरक्षा सबसे ऊपर की प्राथमिकता बन जाती है।

एक कंपनी नेटवर्क को ये करना चाहिए:

  • ट्रेड सीक्रेट, वित्तीय रिकॉर्ड और कर्मचारियों की जानकारी जैसे संवेदनशील डाटा की सुरक्षा करें।
  • सुरक्षा को कमज़ोर किए बिना एक साथ कई डिवाइस को सपोर्ट करें।
  • कड़े कानूनी और नियामक दायित्वों का पालन करें।

आम वाई-फाई सुरक्षा खतरे

कमज़ोर बिज़नेस नेटवर्क सुरक्षा गंभीर जोखिमों का रास्ता खोल देती है। ये सबसे आम हैं:

इविल ट्विन (नकली वाई-फाई हॉटस्पॉट)

इविल ट्विन स्पूफिंग(नई विंडो) मैन-इन-द-मिडिल अटैक(नई विंडो) का एक आम तरीका है, जिसमें हैकर एक भरोसेमंद नकली वाई-फाई हॉटस्पॉट सेटअप कर लेता है। एक बार कनेक्ट होते ही, वे आपका ट्रैफिक रोक सकते हैं या आपको दुर्भावनापूर्ण फिशिंग साइटों पे भेज सकते हैं, जो आपसे प्रमाण दर्ज करवा लेती हैं।

पैकेट स्निफिंग (छिपकर सुनना)

हमलावर खास सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करके कमज़ोर सुरक्षा वाले बिना तार नेटवर्क पे जाने वाली जानकारी को कैप्चर कर लेते हैं। HTTPS इस जोखिम को कम करता है, लेकिन अगर आप VPN(नई विंडो) या WPA3 जैसी सही एहतियातें नहीं लेते, तो संवेदनशील जानकारी अब भी उजागर हो सकती है।

असुरक्षित वाई-फाई के ज़रिए मालवेयर डालना

अपराधी खुले या कमज़ोर सुरक्षा वाले नेटवर्क का इस्तेमाल करके किसी भी कनेक्टेड डिवाइस पे मालवेयर(नई विंडो) (जैसे रैंसमवेयर या स्पायवेयर) डाल सकते हैं, जो फिर आपके पूरे इंटरनल सिस्टम में फैल सकता है।

रॉग एक्सेस पॉइंट

रॉग एक्सेस पॉइंट आपके कंपनी नेटवर्क पे बिना अनुमति वाला या बिना सुरक्षा वाला डिवाइस होता है, जैसे कोई कर्मचारी सस्ता राऊटर लगा दे। ये डिवाइस बैकडोर की तरह काम कर सकते हैं, आपकी सुरक्षा को बायपास करके हमलावरों को आपके इंटरनल सिस्टम और डाटा तक सीधा रास्ता दे सकते हैं।

9 स्टेप्स में अपना वाई-फाई सुरक्षित कैसे करें

इन नौ स्टेप्स को फॉलो करके अपने नेटवर्क के लिए सुरक्षा की कई परतें बनाएं।

स्टेप 1: अपने राऊटर को भौतिक रूप से सुरक्षित रखें

नेटवर्क सुरक्षा भौतिक डिवाइस से शुरू होती है। अगर कोई आपके राऊटर को छू सकता है, तो वे इसे रीसेट करके असुरक्षित फैक्ट्री सेटिंग रीस्टोर कर सकते हैं।

  • अपने राऊटर को बंद और सुरक्षित जगह पे रखें, जहां एक्सेस सीमित हो, जैसे सर्वर रूम या मैनेजर का ऑफिस।

स्टेप 2: सभी डिफॉल्ट प्रमाण बदलें

राऊटर अक्सर डिफॉल्ट एडमिनिस्ट्रेटर यूज़रनेम और पासवर्ड के साथ आते हैं, जैसे admin और password। ये सबको पता होते हैं और हमलावरों को अंदर आने का आसान तरीका देते हैं।

  • Proton Pass के साथ, आप मज़बूत, रैंडम प्रमाण बना सकते हैं और उन्हें शेयर की गई तिजोरी में सुरक्षित रख सकते हैं, ताकि आपकी IT टीम बिना जोखिम उन्हें एक्सेस कर सके।

स्टेप 3: WPA3 एन्क्रिप्शन और मज़बूत पासफ्रेज़ इस्तेमाल करें

एन्क्रिप्शन आपके वाई-फाई पे बहते डाटा की सुरक्षा करता है। सभी ट्रैफिक को स्क्रैम्बल करने के लिए अपने राऊटर को WPA3(नई विंडो) (या कम से कम WPA2-AES) पे सेट करें।

स्टेप 4: अपने राऊटर का फर्मवेयर अपडेट रखें

फर्मवेयर वह सॉफ्टवेयर है जो आपका राऊटर चलाता है। निर्माता सुरक्षा कमियों को ठीक करने के लिए अपडेट जारी करते हैं, और पुराना फर्मवेयर इस्तेमाल करना एक आम जोखिम है।

  • अपने राऊटर के एडमिन पैनल में फर्मवेयर अपडेट विकल्प ढूंढें। अगर हो सके, तो ऑटोमैटिक अपडेट सक्षम करें। अगर नहीं, तो नियमित रूप से अपडेट चेक करने के लिए रिमाइंडर लगाएं।

स्टेप 5: मेहमानों और कर्मचारियों के लिए अलग नेटवर्क बनाएं

किसी बिज़नेस का इंटरनल नेटवर्क संवेदनशील कंपनी संसाधनों से कनेक्ट होता है। मेहमानों और ग्राहकों को इसे कभी एक्सेस करने में सक्षम नहीं होना चाहिए।

  • विज़िटर के लिए अलग-थलग नेटवर्क बनाने के लिए अपने राऊटर पे Guest Network खासियत सक्षम करें। इससे आपकी इंटरनल सुरक्षा की छेड़छाड़ नहीं होती।

स्टेप 6: अपना इंटरनल नेटवर्क नाम (SSID) छिपा दें

मुख्य नेटवर्क नाम, यानी SSID(नई विंडो), का सबको दिखना ज़रूरी नहीं है। इसे छिपा दें इससे सभी हमले नहीं रुकेंगे, और ये सच्चे बचाव की बजाय एक छलावरण तकनीक ज़्यादा है, लेकिन इससे आप कम स्पष्ट निशाना बन जाएंगे।

  • अपने राऊटर की सेटिंग में, अपने मुख्य इंटरनल नेटवर्क के लिए SSID ब्रॉडकास्ट बंद कर दें। मेहमानों वाले नेटवर्क के लिए ब्रॉडकास्ट चालू रखना चाहिए। आपके कर्मचारी नेटवर्क का नाम खुद टाइप करके कनेक्ट हो सकते हैं।

स्टेप 7: फायरवॉल सक्षम करें और WPS अक्षम करें

कई राऊटर में एडवांस सुरक्षा खासियतें होती हैं, जो बॉक्स से निकालते ही ज़्यादा से ज़्यादा सुरक्षा के लिए कॉन्फ़िगर नहीं होतीं।

  • पक्का करें कि आपके राऊटर का बिल्ट-इन फायरवॉल सक्षम हो। आपको WPS (WiFi Protected Setup), Remote Administration और UPnP(नई विंडो) (Universal Plug and Play) जैसी जोखिम भरी खासियतें भी ढूंढकर अक्षम करनी चाहिए।

स्टेप 8: सभी कनेक्शन के लिए बिज़नेस VPN ज़रूरी करें

वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क, डिवाइस और इंटरनेट के बीच सभी ट्रैफिक को एन्क्रिप्ट करके सुरक्षा की एक और परत जोड़ता है। अगर कोई आपके वाई-फाई तक एक्सेस पा भी ले, तो डाटा पढ़ने योग्य नहीं रहेगा।

  • कर्मचारियों को मेहमानों वाले नेटवर्क और रिमोट वर्क सहित सभी कंपनी कनेक्शन के लिए बिज़नेस VPN इस्तेमाल करने के लिए कहें। Proton VPN के साथ, सभी ट्रैफिक शुरु-से-अंत तक सुरक्षित रहता है, और आपकी टीम कहीं भी कनेक्ट करे, बिज़नेस डाटा निजी रहता है।

स्टेप 9: अपने वाई-फाई नेटवर्क की निगरानी और ऑडिट करें

वाई-फाई सुरक्षा एक लगातार चलने वाला काम है। सबसे अच्छे बचावों को भी प्रभावी बने रहने के लिए नियमित रूप से दोबारा देखा और अनुकूलित किया जाना चाहिए। जैसे-जैसे आपकी कंपनी बढ़ती है और आपका वाई-फाई नेटवर्क ज़्यादा डिवाइस को सपोर्ट करता है, यह और भी ज़रूरी हो जाता है।

  • कुछ भी अजीब देखने के लिए अपने राऊटर के लॉग और कनेक्टेड डिवाइस चेक करें।
  • ये पक्का करने के लिए कि आपके बचाव अब भी काम कर रहे हैं, समय-समय पर ऑडिट या पेनिट्रेशन टेस्ट करें।
  • बिना अनुमति वाले एक्सेस के प्रयासों या रॉग डिवाइस के लिए अलर्ट (अगर सहायता उपलब्ध हो) सेट करें।

Proton Pass के साथ अपने वाई-फाई प्रमाण सुरक्षित करें

Proton Pass एक सुरक्षित बिज़नेस पासवर्ड मैनेजर है, जो आपकी टीम को झंझट के बिना सुरक्षा के बेहतरीन तरीके अपनाने में मदद करता है। जटिल राऊटर और वाई-फाई पासफ्रेज़ तुरंत बनाएं, शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट की गई तिजोरी में स्टोर करें और शेयर करें।