Proton होमपेज

न्यूज़लेटर से सदस्यता कैसे रद्द करें

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणी
ईमेल प्राप्त करें और पढ़ें

Proton Mail एक ऐसी खासियत देता है जिसकी मदद से आप किसी भी ऐसी मेल सूची से आसानी से सदस्यता रद्द कर सकते हैं जिससे अब संदेश प्राप्त नहीं करना चाहते।

जब हमारे सिस्टम पता लगाते हैं कि कोई संदेश किसी मेल सूची से है, तो आपको सूची से सदस्यता रद्द करने का विकल्प दिया जाता है।

मेल सूची से सदस्यता रद्द करें।


सदस्यता रद्द करें बटन पे क्लिक करने से उस मेल सूची के लिए सदस्यता रद्द करने की प्रक्रिया शुरू होती है। ये प्रक्रिया हर सूची के हिसाब से अलग होती है, इसलिए शायद आपको साधारण पुष्टि संदेश दिखे, जिसमें बताया गया हो कि आपका सदस्यता रद्द करने का अनुरोध सफलतापूर्वक पूरा हो गया है, या ऐसा संदेश दिखे जिसमें बताया गया हो कि कौन-सा अतिरिक्त कार्य करना ज़रूरी है।

सदस्यता रद्द करने के अनुरोध को पक्का करें।

अगर आपको हमारा सदस्यता रद्द करें बटन नहीं दिखे, तो मेल सूची के संदेश के मुख्य हिस्से में कहीं सदस्यता रद्द करने का लिंक ढूंढें।

Proton Mail एक खास न्यूज़लेटर दृश्य भी देता है, जिसकी मदद से इंबॉक्स में खंगाले बिना ईमेल सदस्यताओं को जल्दी से व्यवस्थित किया जा सकता है और उनकी सदस्यता रद्द की जा सकती है।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me