Proton होमपेज

क्या non-Proton Mail उपयोगकर्ता एन्क्रिप्ट किए गए संदेशों का जवाब दे सकते हैं?

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणी
ईमेल लिखें और भेजें

जो लोग Proton Mail(नई विंडो) पे नहीं हैं, वे आपके भेजे गए एन्क्रिप्ट किए गए संदेशों का सुरक्षित रूप से जवाब दे सकते हैं, अगर आप हमारी पासवर्ड-सुरक्षित ईमेल खासियत का इस्तेमाल करें।

जब आप किसी non-Proton Mail उपयोगकर्ता को पासवर्ड-सुरक्षित ईमेल भेजें, तो प्राप्तकर्ता को एक ईमेल मिलेगा जो उन्हें आपका सुरक्षित संदेश देखने के लिए आमंत्रित करेगा।

वे संदेश को सिर्फ़ ऐसे पासवर्ड से एक्सेस कर सकते हैं जिस पर आप दोनों ने पहले से सहमति दी हो (उदाहरण के लिए, सीधे मिलकर या किसी सुरक्षित मैसेजिंग ऐप के ज़रिए)।

पासवर्ड संकेत का इस्तेमाल किसी ऐसी चीज़ का इशारा करने के लिए भी किया जा सकता है जो सिर्फ़ आप दोनों को पता हो।

प्राप्तकर्ता के पासवर्ड डालने के बाद, वे संदेश को एक सुरक्षित Proton Mail मेलबॉक्स में पढ़ सकते हैं।

यहां से वे उत्तर सुरक्षित रूप से पे क्लिक करके संदेश का जवाब दे सकते हैं। जब वे इस तरह जवाब देते हैं, तो नया संदेश शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट किया हुआ भेजा जाता है।

पासवर्ड-सुरक्षित ईमेल का जवाब देने के लिए "उत्तर सुरक्षित रूप से" बटन

वे Proton Mail रचना जगह के संपादन टूल का इस्तेमाल करके जवाब को फ़ॉर्मैट कर सकते हैं और पेपर क्लिप आइकन पे क्लिक करके अटैचमेंट जोड़ सकते हैं (जो भी शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट किए जाते हैं)।

पासवर्ड-सुरक्षित ईमेल का जवाब, जिसमें फ़ॉर्मैटिंग टूल और अटैचमेंट बटन दिखाए गए हैं

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me