Proton Mail में ईमेल हैडर कैसे देखें
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- ईमेल प्राप्त करें और पढ़ें
ईमेल हैडर HTML ईमेल में कोड का एक हिस्सा होता है, जिसमें उस ईमेल की जानकारी होती है, जैसे भेजने वाले, प्राप्तकर्ता, टाइमस्टैंप, विषय और रूटिंग की जानकारी। Proton Mail में आप वेब और iOS ऐप में ईमेल हैडर एक्सेस कर सकते हैं।
वेब ऐप में हैडर देखें
1. mail.proton.me पर अपने खाते में लॉगइन करें और एक ईमेल खोलें।
2. और (तीन बिंदु वाला आइकन) पे जाएं →हैडर देखें।

संदेश हैडर एक पॉप-अप विंडो में दिखेंगे। इसके बाद आप डाउनलोड करें पे क्लिक करके हैडर को .txt फ़ाइल की तरह डाउनलोड कर सकते हैं, या रद्द करें चुनकर पॉप-अप बंद कर सकते हैं।

iOS में हैडर देखें
1. Proton Mail ऐप में लॉगइन करें और एक ईमेल खोलें।
2. स्क्रीन के ऊपर दाईं ओर मौजूद तीन बिंदु वाले मेन्यू आइकन को टैप करें।

3. अधिक विकल्प चुनें।

4. हैडर देखें चुनें।

5. संदेश हैडर दिख जाएंगे। आप किसी दूसरे ऐप के साथ कॉपी शेयर करने के लिए ऊपर दाईं ओर मौजूद शेयर करें बटन को टैप कर सकते हैं, या ईमेल पे वापस जाने के लिए ऊपर बाईं ओर मौजूद बैक बटन को टैप कर सकते हैं।
