Proton होमपेज

अटैचमेंट एन्क्रिप्ट कर रहे हैं

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणी
ईमेल लिखें और भेजें

आपके Proton Mail(नई विंडो) इनबॉक्स में अटैचमेंट अपने आप एन्क्रिप्ट और डीक्रिप्ट हो जाते हैं, बिल्कुल आपके संदेशों की तरह। इन्हें एन्क्रिप्ट रखने के लिए आपको आगे कुछ और करने की ज़रूरत नहीं है।

अटैचमेंट (गैर-Proton Mail ईमेल खातों को भेजे गए या उनसे प्राप्त किए गए अटैचमेंट समेत) हमारे सर्वर पे एन्क्रिप्ट किए हुए स्टोर होते हैं और सही मेलबॉक्स पासवर्ड का इस्तेमाल करके आपके अलावा कोई इन्हें डीक्रिप्ट नहीं कर सकता।

Proton Mail खाते को गैर-Proton Mail खाते से भेजे गए अटैचमेंट भेजने वाले के भेजे गए फोल्डर में बिना एन्क्रिप्शन के मौजूद हो सकते हैं। अपने अटैचमेंट की सुरक्षा का सबसे सुरक्षित तरीका ये है कि आप ये पक्का कर लें कि जिससे आप बात कर रहे हैं उसके पास भी Proton Mail खाता हो। (आप यहां(नई विंडो) साइनअप कर सकते हैं। ये मुफ्त है।)

एन्क्रिप्ट किए हुए अटैचमेंट डाउनलोड करें

जब आपको अटैचमेंट वाला संदेश मिलता है, तो अटैचमेंट का नाम ईमेल के नीचे दिखता है।

किसी खास अटैचमेंट को डीक्रिप्ट और डाउनलोड करने के लिए, उस फ़ाइल के डाउनलोड आइकन पे क्लिक करें। इससे वो अटैचमेंट आपके डिवाइस पे सहेज लिया जाएगा।

ईमेल के सभी अटैचमेंट एक साथ डाउनलोड करने के लिए, नीचे दाईं तरफ मौजूद डाउनलोड आइकन पे क्लिक करें। इससे सभी अटैचमेंट एक ZIP फ़ाइल में कंप्रेस होकर आपके डिवाइस पे डाउनलोड हो जाएंगे। फिर आप फ़ाइलें एक्सट्रैक्ट करके उन्हें एक्सेस कर सकते हैं।

अपने ब्राउज़र में एन्क्रिप्ट किए हुए अटैचमेंट का प्रीव्यू देखने के लिए, अटैचमेंट के फ़ाइल नाम पे क्लिक करें।

इससे अटैचमेंट ब्राउज़र में प्रीव्यू की तरह खुल जाएगा। फ़ाइल आपके डिवाइस पे डाउनलोड नहीं होगी।

प्रीव्यू के ऊपर मौजूद ऐरो बटन की मदद से आप ईमेल के सभी अटैचमेंट देख सकते हैं। आप ज़ूम इन और ज़ूम आउट भी कर सकते हैं, या जो फ़ाइल अभी देख रहे हैं उसे डाउनलोड करने के लिए डाउनलोड आइकन पे क्लिक कर सकते हैं। प्रीव्यू विंडो बंद करने के लिए ऊपर दाएं कोने में मौजूद क्रॉस पे क्लिक करें।

दूसरे ईमेल प्रदाता इस्तेमाल करने वालों के लिए अटैचमेंट एन्क्रिप्ट कैसे करें

Password-protected Emails खासियत से आप दूसरे ईमेल प्रदाता इस्तेमाल करने वालों को शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट किए हुए संदेश भेज सकते हैं। ये अटैचमेंट की शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन भी सपोर्ट करती है। शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट किए हुए संदेश के साथ भेजे गए अटैचमेंट एन्क्रिप्ट किए हुए संदेश के पासवर्ड-प्रोटेक्टेड लिंक में सहेजे जाते हैं।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me