अन्य मेल प्रदाताओं से संपर्क निर्यात करें
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- माइग्रेशन गाइड
Easy Switch का इस्तेमाल करके आप अन्य ईमेल सेवाओं से संपर्क अपने Proton Mail खाते में आयात कर सकते हैं। इसके लिए, अपने संपर्कों को CSV या VCF (vCard) फ़ाइल के तौर पे निर्यात करना ज़रूरी है। नीचे कुछ लोकप्रिय ईमेल सेवाओं से निर्यात करने के निर्देश दिए गए हैं।
Yahoo Mail
- Yahoo Mail(नई विंडो) में साइनइन करें। संपर्क के नीचे, तीन बिंदु ⋯ आइकन चुनें।

2. Export to CSV file चुनें और आपका डाउनलोड शुरू हो जाएगा।

Gmail
- Google Contacts(नई विंडो) पे जाएं। ऊपरी नेविगेशन से निर्यात आइकन चुनें।

2. Google CSV चुनें और फिर निर्यात करें.

Microsoft Outlook / Hotmail
1. outlook.com में साइनइन करें(नई विंडो). बाएं टूलबार से लोग (👥) आइकन चुनें।

2. संभाले संपर्क → संपर्क निर्यात करें चुनें।

3. चुनें कि कौन से संपर्क निर्यात करने हैं (उदाहरण के लिए, सभी संपर्क)। उन्हें CSV फ़ाइल के तौर पे डाउनलोड करने के लिए निर्यात करें पे क्लिक करें।

AOL Mail
1. AOL Mail(नई विंडो) में साइनइन करें और संपर्क चुनें।

2. तीन बिंदु (⋯) आइकन पे क्लिक करें। CSV फ़ाइल में निर्यात करें चुनें।

Zoho Mail
1. अपने Zoho Mail(नई विंडो) खाते में लॉगइन करें और संपर्क पे जाएं। संपर्क → तीन बिंदु ⋮ आइकन → निर्यात करें चुनें।

2. जिन संपर्कों का ग्रुप निर्यात करना है, उसे चुनें, फिर संपर्क निर्यात करें पे क्लिक करें।

Apple Mail / iCloud
Apple Mail ऐप संपर्कों को एक प्रोप्राइटरी फ़ाइल फ़ॉर्मैट (.abbu) में निर्यात करता है। iCloud वेब ऐप का इस्तेमाल करके संपर्क निर्यात करना ज़्यादा आसान है।
1. अपनी Apple ID का इस्तेमाल करके icloud.com/contacts(नई विंडो) में लॉगइन करें। तीन बिंदु ⋯ आइकन पे क्लिक करें, फिर मेन्यू से सभी संपर्क चुनें चुनें।

2. निर्यात आइकन→ vCard निर्यात करें चुनें। आपका डाउनलोड शुरू हो जाएगा।

अन्य सेवाएं
अगर आप किसी ऐसी ईमेल सेवा से निर्यात कर रहे हैं जो इस सूची में नहीं है, तो अपने संपर्क निर्यात करने का तरीका जानने के लिए उस सेवा के मदद केंद्र को देखें।
अगर आपकी CSV या VCF फ़ाइल को Proton Mail में आयात करने में कोई दिक्कत आती है, तो हो सकता है कि आपको उसे किसी स्प्रेडशीट प्रोग्राम में बदलाव करना पड़े।
जानें कि CSV फ़ाइलें कैसे बनाएं और बदलें