Outlook से Proton Mail में अपने ईमेल और संपर्क कैसे ले जाएं
- पढ़ने का समय
- 1 मिनट
- श्रेणी
- माइग्रेशन गाइड
Proton कम्युनिटी में शामिल होने पे बधाई! Proton Mail आपको एक बिना-विज्ञापन वाली ईमेल सेवा देता है, जो मज़बूत एन्क्रिप्शन से आपकी निजी बातचीत की सुरक्षा करती है। Proton Mail को क्या अलग बनाता है(नई विंडो), इस बारे में और जानें।
अगर आपको Outlook से शिफ्ट होना है, तो ये छोटी गाइड आपको Proton Mail के साथ शुरुआत करने में मदद करेगी। आपके Outlook खाते में कितने ही ईमेल, अटैचमेंट और संपर्क स्टोर हों, नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके उन्हें बेझझक Proton Mail में ले जाया जा सकता है।
अगर आप किसी खास विषय के बारे में ज़्यादा जानना चाहें, तो सीधे यहां जाएं:
- मौजूदा ईमेल ट्रांसफर करें
- ईमेल फॉरवर्डिंग सेटअप करें
- अपने संपर्कों को बताएं
- ऑनलाइन खाते अपडेट करें
- Proton Mail का पूरा फायदा उठाएं
अगर आपको अन्य ईमेल प्रदाताओं से शिफ्ट होने में सहायता चाहिए, तो Gmail और Yahoo के लिए हमारी माइग्रेशन गाइड देखें।
मौजूदा ईमेल, कैलेंडर और संपर्क ट्रांसफर करें
Easy Switch ऐप की मदद से अपना मेलबॉक्स, यानी ईमेल, कैलेंडर और संपर्क, Proton Mail में ले जाना तेज़ और आसान है।
Easy Switch शुरू करने के लिए, अपने Proton खाते में account.proton.me पे साइनइन करें और सेटिंग → सभी सेटिंग → Easy Switch से आयात पे जाकर Outlook चुनें।
ईमेल फॉरवर्ड सेट अप करें
मौजूदा संदेश आयात करने के बाद, स्वचालित फॉरवर्डिंग का सेटअप करना जारी रखें। इससे ये पक्का होता है कि आपके पुराने Outlook खाते पे भेजे गए सभी नए संदेश आपके Proton Mail इंबॉक्स में भी आएंगे। भेजने वालों को आपका नया Proton पता जानने के बाद, वे आपसे सीधे आपके Proton Mail पते पे संपर्क कर सकते हैं।
ध्यान रखें कि Outlook से फॉरवर्ड किए गए ईमेल पहले Outlook के सर्वर से गुजरते हैं। इसका मतलब है कि वे सिर्फ TLS से एन्क्रिप्ट किए जाएंगे, शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट नहीं होंगे, और Outlook उन्हें एक्सेस कर सकता है।
यहां अपने Outlook संदेश Proton Mail पे फॉरवर्ड करने के 4 तेज़ स्टेप्स दिए गए हैं:
- पेज के सबसे ऊपर, सेटिंग → सभी Outlook सेटिंग देखें चुनें।
- मेल और उसके बाद फॉरवर्डिंग चुनें।
- फॉरवर्डिंग शुरू करें चुनें।
- अपना Proton Mail पता दर्ज करें और सहेजें चुनें।
अपने संपर्कों को बताएं
अपने संपर्कों को बताएं कि आप नया ईमेल पता इस्तेमाल कर रहे हैं। नमस्ते कहने के लिए एक छोटा Proton Mail ईमेल भेजें और नए बिज़नेस कार्ड का सेट ऑर्डर करें।
कृपया ध्यान रखें कि स्पैम और फिशिंग कोशिशों से बचने के लिए Proton Mail एक बार में भेजे जा सकने वाले ईमेल की संख्या पर सीमा लगाता है। ये सीमाएं भेजने वाले के व्यवहार समेत कई मापदंडों पे निर्भर करती हैं।
भेजने की सीमाओं के बारे में ज़्यादा जानें
इस शिफ्ट को आसान बनाने के लिए, आप अपना छोटा डोमेन ईमेल पता @pm.me अपने संपर्कों के साथ शेयर कर सकते हैं। @pm.me से प्राप्त ईमेल उसी इनबॉक्स में दिखते हैं जिसमें आपके @proton.me पते के ईमेल आते हैं। सभी Proton Mail खाते, मुफ्त और पैसे वाले, इस पते पे ईमेल प्राप्त कर सकते हैं, और पैसे वाले खाते इससे ईमेल भेज भी सकते हैं।
उदाहरण के लिए, अगर आपका ईमेल पता username@proton.me है, तो उससे जुड़ा @pm.me ईमेल पता username@pm.me होगा।
Proton Mail के @pm.me पते के बारे में ज़्यादा जानें
ऑनलाइन खाते अपडेट करें
संवेदनशील बातचीत की सुरक्षा के लिए अपने ऑनलाइन खातों को Proton Mail से कनेक्ट करें, और संपर्क के साधन के तौर पे अपना Outlook पता इस्तेमाल करने से बचें। फाइनेंस, हेल्थ और शॉपिंग से जुड़े संदेश Proton Mail में माइग्रेट करके आप ये सुनिश्चित करते हैं कि ये निजी जानकारी आपकी प्रोफाइलिंग के लिए इस्तेमाल न हो और न संभावित रूप से उजागर हो या तीसरी पार्टियों को बेची जाए।
ये हर खाते के हिसाब से अलग-अलग करना पड़ता है, तो इस मौके का फायदा उठाकर अपने खातों की सुरक्षा सेटिंग की समीक्षा करें और वो खाते मिटा दें जिनका इस्तेमाल अब नहीं करते।
संवेदनशील जानकारी रखने वाले खातों से शुरु करें: बैंक, टैक्स सेवाएं, या फ़ाइल स्टोरेज.
फिर उन खातों पे आएं जो रोज़ इस्तेमाल होते हैं: सोशल मीडिया, ऑनलाइन शॉपिंग, या मनोरंजन.
बाकी खातों को धीरे-धीरे अपडेट करें। अपने Proton Mail खाते में एक अलग फोल्डर बनाएं, जहां आपके Outlook खाते से आने वाले ईमेल अपने-आप फॉरवर्ड हो जाएं। इससे आपको जल्दी पता चल जाएगा कि कौन से संपर्क अब भी आपके पुराने ईमेल पते का इस्तेमाल कर रहे हैं। अपने संपर्कों को अपने नए ईमेल पते की याद दिलाने के लिए, जब भी कोई संपर्क आपको आपके पुराने पते पे ईमेल भेजे, Outlook पे ऑटोमैटिक-जवाब सेटअप करें(नई विंडो)।
जिन खातों से आप ईमेल प्राप्त करना जारी रखना चाहते हैं, उन्हें अपडेट करने के बाद आप अपना Outlook खाता मिटा दें(नई विंडो)। इससे ये नियंत्रण आपके पास वापस आ जाता है कि किन वेबसाइटों या संगठनों के पास आपकी संपर्क जानकारी है।
अगर बाद में आप आपके Outlook पते से अभी भी जुड़े किसी खाते का एक्सेस दोबारा हासिल करने का फैसला करते हैं, तो साइनअप के समय दिए गए रिकवर ईमेल पते या फोन नंबर का इस्तेमाल कर सकते हैं। या फिर जिस सेवा का एक्सेस आपको लेना है, उसकी सहायता टीम से संपर्क कर सकते हैं।
आगे से साइनअप करते समय अपना Proton Mail पता इस्तेमाल करें. आपकी सारी जानकारी और खाते के अपडेट सुरक्षित रूप से एन्क्रिप्ट किए जाएंगे.
Proton Mail का पूरा फायदा उठाएं
Proton Mail में कई खासियतें और ऐप मिलते हैं जो अलग-अलग डिवाइस पे तेज़ एक्सेस, मजबूत निजता सुरक्षा, व्यवस्थित इनबॉक्स और असरदार बातचीत देते हैं।
Proton Mail ऐप डाउनलोड करें
अपने सभी डिवाइस के लिए Proton Mail ऐप डाउनलोड करें। इससे आपको अपने डिवाइस के लिए ऑप्टिमाइज़्ड इंटरफ़ेस तक तेज़ एक्सेस मिलेगा और आप एन्क्रिप्टेड ईमेल समेत Proton Mail की खासियतें कहीं भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
Proton Mail पाएं iOS(नई विंडो) या Android(नई विंडो)
Proton Mail Bridge पाएं
अगर आप Outlook, Thunderbird, या Apple Mail जैसा कोई ईमेल डेस्कटॉप ऐप इस्तेमाल करते हैं, तो अपने ईमेल डेस्कटॉप ऐप में एन्क्रिप्टेड संदेश सुरक्षित पढ़ने और लिखने के लिए Proton Mail Bridge इंस्टॉल करें। हमारी गाइड आपको इसे सही तरीके से कॉन्फ़िगर करने में मदद करती हैं।
Proton Mail Bridge डाउनलोड करें(नई विंडो)
कस्टम डोमेन इस्तेमाल करें
Proton Mail आपको कुछ आसान चरणों में अपने डोमेन के लिए कस्टम ईमेल पता सेट अप करने की सुविधा देता है।
अपनी होस्टिंग सेवा या डोमेन नाम प्रोवाइडर (जैसे Google Domains, Cloudflare वगैरह) को एक्सेस करें। अपने खाते में लॉगइन करें और डोमेन के डीएनएस रिकॉर्ड अपडेट करें ताकि वो Proton Mail की ओर पॉइंट करें।
Proton Mail के साथ कस्टम डोमेन इस्तेमाल करना सीखें
DNS रिकॉर्ड अपडेट करने के बाद, रिकॉर्ड के फैलने के लिए 24 घंटे इंतज़ार करें और अपने कस्टम डोमेन के ईमेल पते पे एक ईमेल भेजकर टेस्ट करें। वो सीधे आपके Proton Mail इनबॉक्स में जाना चाहिए।
एक से ज़्यादा ईमेल नकली-नाम इस्तेमाल करें
Proton Mail से आप असीमित नकली-नाम पे भी ईमेल प्राप्त कर सकते हैं। अगर आप अपना असली ईमेल पता दर्ज नहीं करना चाहते, तो अपने यूज़रनेम में + जोड़कर एक नकली-नाम बनाएं। ये खासियत सभी उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध है। उदाहरण के लिए, अगर आपका ईमेल username@proton.me है, तो username+soccerclub@proton.me पे भेजे गए ईमेल भी आपके इंबॉक्स में प्राप्त होंगे।
नकली-नाम फ़िल्टर के साथ मिलकर इनबॉक्स संभालने में मदद करते हैं। इन्हें फिशिंग कोशिशों या स्पैम से बचाव के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसके लिए जिस खाते में रजिस्टर करते हैं उसके लिए एक नकली-नाम दे दें। इससे स्पैम का स्रोत जल्दी पहचानने में मदद मिलती है।
अपना नया इनबॉक्स व्यवस्थित करें
फ़ोल्डर्स और लेबल इस्तेमाल करें ताकि किसी खास विषय के या खास भेजने वालों के ईमेल जल्दी ढूंढ सकें। फ़िल्टर बनाएं ताकि ईमेल अपने-आप कस्टम फोल्डर्स और लेबल में सॉर्ट हो जाएं और आपके इंबॉक्स से स्पैम हट जाए।
और सवाल?
अगर आपको Outlook से Proton Mail में माइग्रेट करने में सहायता चाहिए, तो हमारे सहायता लेख देखें या ग्राहक सहायता टीम से संपर्क करें।
