Proton होमपेज

Yahoo से Proton Mail पे अपने ईमेल और संपर्क कैसे ले जाएं

पढ़ने का समय
1 मिनट
श्रेणी
माइग्रेशन गाइड

Proton कम्युनिटी में शामिल होने पे बधाई! Proton Mail आपको एक ऐसी विज्ञापन-मुक्त ईमेल सेवा देता है जो मजबूत एन्क्रिप्शन से आपकी निजी बातचीत की सुरक्षा करती है। Proton Mail अलग क्यों है, इसके बारे में और जानें।

अगर आप Yahoo से शिफ्ट हो रहे हैं, तो ये छोटी गाइड आपको Proton Mail से शुरुआत करने में मदद करेगी। चाहे आपके Yahoo खाते में कितने ही ईमेल, अटैचमेंट और संपर्क स्टोर हों, नीचे दिए गए चरणों को फॉलो करके आप उन्हें आसानी से Proton Mail पे ले जा सकते हैं।

अगर आप किसी खास विषय के बारे में ज़्यादा जानना चाहें, तो सीधे यहां जाएं:

अगर आपको दूसरे ईमेल प्रदाताओं से शिफ्ट होने में सहायता चाहिए, तो Gmail और Outlook के लिए हमारी माइग्रेशन गाइड देखें।

मौजूदा ईमेल ट्रांसफर करें

Easy Switch ऐप से अपना मेलबॉक्स Proton Mail पे ले जाना तेज़ और आसान है।

ये ऐप आपका पूरा मेलबॉक्स सीधे किसी दूसरे ईमेल खाते, जैसे Gmail, Yahoo, या Outlook, से आयात करता है।

Easy Switch शुरू करने के लिए, account.proton.me पे अपने Proton खाते में साइनइन करें और सेटिंग → सभी सेटिंगEasy Switch से आयातYahoo Mail पे जाएं।

How to move from Yahoo to Proton Mail(नई विंडो)

ईमेल फॉरवर्ड सेट अप करें

Yahoo Mail में स्वचालित ईमेल फॉरवर्डिंग सक्षम करने के लिए Yahoo Plus खाता(नई विंडो) होना ज़रूरी है।

मौजूदा संदेश आयात करने के बाद, स्वचालित फॉरवर्डिंग का सेटअप जारी रखें। इससे ये पक्का होता है कि आपके पुराने Yahoo खाते पे भेजे गए सभी नए संदेश आपके Proton Mail इनबॉक्स में भी पहुंचें। एक बार भेजने वालों को आपका नया Proton पता पता चल जाने पर, वे आपसे सीधे आपके Proton Mail पते पे संपर्क कर सकते हैं।

ध्यान रखें कि Yahoo से फॉरवर्ड किए गए संदेश पहले Yahoo के सर्वर से गुजरते हैं। इसका मतलब है कि वे सिर्फ TLS एन्क्रिप्टेड होंगे, शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्टेड नहीं, और Yahoo उन तक एक्सेस कर सकता है।

आपके Yahoo संदेश Proton Mail पे फॉरवर्ड करने के लिए 4 आसान चरण ये हैं:

  1. अपने Yahoo खाते में सेटिंग पे जाएं और अधिक सेटिंग पे क्लिक करें.
  2. मेलबॉक्स पे जाएं.
  3. वो मेलबॉक्स खाता चुनें जिससे आप अपना ईमेल फॉरवर्ड करना चाहते हैं.
  4. फॉरवर्डिंग के नीचे, अपना Proton Mail पता दर्ज करें.
  5. सत्यापित करें पे क्लिक करें.

संपर्क ट्रांसफर करें

Proton Mail आपके सभी संपर्कों के लिए एक निजी और सुरक्षित जगह देता है। सिर्फ दो चरणों में एन्क्रिप्टेड संपर्क सूची बना सकते हैं: CSV फ़ाइल में निर्यात करें और उसे Proton Mail में आयात करें।

अपने Yahoo संपर्कों को CSV में निर्यात करने के लिए:

  1. अपना Yahoo खाता खोलें.
  2. संपर्क आइकन पे क्लिक करें.
  3. अधिक विकल्प आइकन पे क्लिक करें.
  4. निर्यात करें पे क्लिक करें.

CSV को Proton Mail में आयात करने के लिए:

  1. अपने डेस्कटॉप के ब्राउज़र में अपना Proton Mail खाता खोलें.
  2. दाईं तरफ संपर्क खोलें.
  3. संपर्क आयात करें पे क्लिक करें.
  4. .csv या vCard से आयात करें चुनें.
  5. अपनी CSV फ़ाइल बॉक्स पे डालें या CSV चुनने के लिए बॉक्स पे क्लिक करें.
  6. पक्का करने के लिए आयात करें चुनें.

अपने संपर्कों को बताएं

अपने संपर्कों को बताएं कि आप नया ईमेल पता इस्तेमाल कर रहे हैं। नमस्ते कहने के लिए एक छोटा Proton Mail ईमेल भेजें और नए बिज़नेस कार्ड का सेट ऑर्डर करें।

कृपया ध्यान रखें कि स्पैम और फिशिंग कोशिशों से बचने के लिए Proton Mail एक बार में भेजे जा सकने वाले ईमेल की संख्या पर सीमा लगाता है। ये सीमाएं भेजने वाले के व्यवहार समेत कई मापदंडों पे निर्भर करती हैं।

भेजने की सीमाओं के बारे में ज़्यादा जानें

इस शिफ्ट को आसान बनाने के लिए, आप अपना छोटा डोमेन ईमेल पता @pm.me अपने संपर्कों के साथ शेयर कर सकते हैं। @pm.me से प्राप्त ईमेल उसी इनबॉक्स में दिखते हैं जिसमें आपके @proton.me पते के ईमेल आते हैं। सभी Proton Mail खाते, मुफ्त और पैसे वाले, इस पते पे ईमेल प्राप्त कर सकते हैं, और पैसे वाले खाते इससे ईमेल भेज भी सकते हैं।

उदाहरण के लिए, अगर आपका ईमेल पता username@proton.me है, तो उससे जुड़ा @pm.me ईमेल पता username@pm.me होगा।

Proton Mail के @pm.me पते के बारे में ज़्यादा जानें

ऑनलाइन खाते अपडेट करें

अपने Yahoo पते को संपर्क के ज़रिये इस्तेमाल करने की जगह, संवेदनशील बातचीत की सुरक्षा के लिए अपने ऑनलाइन खातों को Proton Mail से कनेक्ट करें। फाइनेंस, सेहत और शॉपिंग से जुड़े संदेश Proton Mail में माइग्रेट करने से आप बच पाएंगे इस बात से कि ये निजी जानकारी आपकी प्रोफाइल बनाने में इस्तेमाल हो और संभवतः तीसरे पक्ष को उजागर या बेची जाए।

ये हर खाते के हिसाब से अलग-अलग करना पड़ता है, तो इस मौके का फायदा उठाकर अपने खातों की सुरक्षा सेटिंग की समीक्षा करें और वो खाते मिटा दें जिनका इस्तेमाल अब नहीं करते।

संवेदनशील जानकारी रखने वाले खातों से शुरु करें: बैंक, टैक्स सेवाएं, या फ़ाइल स्टोरेज.

फिर उन खातों पे आएं जो रोज़ इस्तेमाल होते हैं: सोशल मीडिया, ऑनलाइन शॉपिंग, या मनोरंजन.

बाकी खातों को धीरे-धीरे अपडेट करें। अपने Proton Mail खाते में एक अलग फोल्डर बनाएं जहां आप अपने Yahoo खाते से आने वाले ईमेल ऑटोमैटिक फॉरवर्ड कर सकते हैं। इससे आपको जल्दी पता चलेगा कि कौन से संपर्क अब भी आपका पुराना ईमेल पता इस्तेमाल कर रहे हैं। अपने संपर्कों को अपने नए ईमेल पते की याद दिलाने के लिए, जब भी कोई संपर्क आपको पुराने पते पे ईमेल भेजे, Yahoo पे ऑटोमैटिक-जवाब सेट अप करें(नई विंडो)

उन खातों को अपडेट करने के बाद जिनसे आप ईमेल प्राप्त करते रहना चाहते हैं, आप अपना Yahoo खाता मिटा(नई विंडो) सकते हैं। इससे ये नियंत्रण आपके पास वापस आ जाता है कि किन वेबसाइटों या संगठनों के पास आपकी संपर्क जानकारी है।

बाद में अगर आप किसी ऐसे खाते तक दोबारा एक्सेस पाना चाहें जो अब भी आपके Yahoo पते से जुड़ा है, तो साइनअप के समय दिया गया रिकवर ईमेल पता या फोन नंबर इस्तेमाल कर सकते हैं। विकल्प के तौर पर, उस सेवा की सहायता टीम से संपर्क कर सकते हैं जिस तक पहुंच की कोशिश कर रहे हैं।

अब से साइनअप अपने Proton Mail पते से करें। आपकी सारी जानकारी और खाते के अपडेट सुरक्षित एन्क्रिप्ट किए जाएंगे।

Proton Mail का पूरा फायदा उठाएं

Proton Mail में कई खासियतें और ऐप मिलते हैं जो अलग-अलग डिवाइस पे तेज़ एक्सेस, मजबूत निजता सुरक्षा, व्यवस्थित इनबॉक्स और असरदार बातचीत देते हैं।

Proton Mail ऐप डाउनलोड करें

अपने सभी डिवाइस के लिए Proton Mail ऐप डाउनलोड करें। इससे आपको अपने डिवाइस के लिए ऑप्टिमाइज़्ड इंटरफ़ेस तक तेज़ एक्सेस मिलेगा और आप एन्क्रिप्टेड ईमेल समेत Proton Mail की खासियतें कहीं भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

Proton Mail को iOS(नई विंडो) या Android(नई विंडो) के लिए पाएं

Proton Mail Bridge पाएं

अगर आप Outlook, Thunderbird, या Apple Mail जैसा कोई ईमेल डेस्कटॉप ऐप इस्तेमाल करते हैं, तो अपने ईमेल डेस्कटॉप ऐप में एन्क्रिप्टेड संदेश सुरक्षित पढ़ने और लिखने के लिए Proton Mail Bridge इंस्टॉल करें। हमारी गाइड आपको इसे सही तरीके से कॉन्फ़िगर करने में मदद करती हैं।

Proton Mail Bridge डाउनलोड करें(नई विंडो)

कस्टम डोमेन इस्तेमाल करें

Proton Mail आपको कुछ आसान चरणों में अपने डोमेन के लिए कस्टम ईमेल पता सेट अप करने की सुविधा देता है।

अपनी होस्टिंग सेवा या डोमेन नाम प्रोवाइडर (जैसे Google Domains, Cloudflare वगैरह) को एक्सेस करें। अपने खाते में लॉगइन करें और डोमेन के डीएनएस रिकॉर्ड अपडेट करें ताकि वो Proton Mail की ओर पॉइंट करें।

DNS रिकॉर्ड अपडेट करना सीखें

DNS रिकॉर्ड अपडेट करने के बाद, रिकॉर्ड के फैलने के लिए 24 घंटे इंतज़ार करें और अपने कस्टम डोमेन के ईमेल पते पे एक ईमेल भेजकर टेस्ट करें। वो सीधे आपके Proton Mail इनबॉक्स में जाना चाहिए।

एक से ज़्यादा ईमेल नकली-नाम इस्तेमाल करें

Proton Mail से आप अनगिनत नकली-नामों पे भी ईमेल प्राप्त कर सकते हैं। अगर आप अपना असली ईमेल पता दर्ज नहीं करना चाहते, तो अपने यूज़रनेम में + जोड़कर एक नकली-नाम बनाएं। ये खासियत सभी उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध है। उदाहरण के लिए, अगर आपका ईमेल username@proton.me है, तो username+soccerclub@proton.me पे भेजे गए ईमेल भी आपके इनबॉक्स में पहुंचेंगे।

नकली-नाम फ़िल्टर के साथ मिलकर इनबॉक्स संभालने में मदद करते हैं। इन्हें फिशिंग कोशिशों या स्पैम से बचाव के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसके लिए जिस खाते में रजिस्टर करते हैं उसके लिए एक नकली-नाम दे दें। इससे स्पैम का स्रोत जल्दी पहचानने में मदद मिलती है।

अपना नया इनबॉक्स व्यवस्थित करें

किसी खास टॉपिक या खास भेजने वालों के ईमेल जल्दी ढूंढने के लिए फोल्डर और लेबल इस्तेमाल करें। ईमेल को अपने आप कस्टम फोल्डर और लेबल में छांटने और इनबॉक्स से स्पैम हटाने के लिए फ़िल्टर बनाएं

अपना कैलेंडर आयात करें

Proton Calendar(नई विंडो) आपको Gmail, Yahoo, या Microsoft जैसे टेक दिग्गजों से पूरी आज़ादी के एक कदम और करीब ले जाता है। ये आपके कार्यक्रमों की जानकारी को शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन से सुरक्षित रखता है, जिससे आपके प्लान और अपॉइंटमेंट सिर्फ आपके लिए उपलब्ध रहते हैं।

Proton Calendar इस्तेमाल करना शुरू करने के लिए, पहले आपको अपना मौजूदा कैलेंडर Yahoo से निर्यात करना होगा:

  • अपने Yahoo खाते में जाएं और कैलेंडर टैब पे क्लिक करें
  • वो कैलेंडर चुनें जिसे निर्यात करना है और उसके बगल में बने तीर पे क्लिक करें
  • ड्रॉप-डाउन मेन्यू में, निर्यात करें चुनें
  • खुलने वाली पॉप-अप विंडो में निर्यात करें बटन पे क्लिक करें

इसके बाद अपना Yahoo कैलेंडर Proton Calendar में आयात(नई विंडो) कर सकते हैं।

कोई सवाल?

अगर आपको Yahoo से Proton Mail में माइग्रेट करने में सहायता चाहिए, तो हमारे सहायता लेख देखें या ग्राहक सहायता टीम से संपर्क करें।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me