Proton Mail की भेजने की सीमाएं
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- ब्लॉकिंग और दुरुपयोग
भेजने की सीमाएं Proton Mail की IP प्रतिष्ठा की सुरक्षा में मदद करती हैं और यह सुनिश्चित करती हैं कि Proton Mail(नई विंडो) से भेजे गए सभी संदेश आपके प्राप्तकर्ता के इंबॉक्स में पहुंचें, स्पैम फोल्डर में नहीं
- अगर आप Proton Free प्लैन पर हैं, तो आपकी एक घंटे में 50 ईमेल और कुल एक दिन में 150 ईमेल भेजने की सीमा है।
- अगर आप पैसे वाले प्लैन पर हैं, तो आपकी भेजने की सीमा आपके Proton Mail खाते की प्रतिष्ठा के आधार पर बदलेगी (जैसा नीचे समझाया गया है)। हालांकि, किसी ईमेल में आप ज़्यादा से ज़्यादा 100 प्राप्तकर्ताओं को जोड़ सकते हैं।
एक ईमेल के लिए दस प्राप्तकर्ता (To, CC और BCC फील्ड में जोड़े गए कोई भी ईमेल पते) का मतलब 10 अलग-अलग ईमेल होता है।
ध्यान रखें कि Proton Mail बल्क मेलिंग के लिए नहीं बनाया गया है और स्पैम भेजना Proton Mail की नियम और शर्तों(नई विंडो) का उल्लंघन है, जिसकी वजह से आपके खाते की समीक्षा और संभव रूप से उसे बंद किया जा सकता है।
यह भी ध्यान रखें कि भेजने की सीमा का असर इनबाउंड मेल पर नहीं पड़ता (जो असीमित होते हैं)।
भेजने की सीमा की चेतावनियां
घंटेवार सीमाएं
दो तरह की घंटेवार सीमाएं हो सकती हैं जिन तक आप पहुंच सकते हैं। एक बार सीमा पूरी होने पर, कृपया दोबारा भेजने से पहले एक घंटा इंतज़ार करें।
- घंटेवार एक्सटर्नल सीमा पूरी हो गई है
- घंटेवार एक्सटर्नल बीसीसी भेजने की सीमा पूरी हो गई है
दैनिक सीमाएं
- दैनिक एक्सटर्नल सीमा पूरी हो गई है
- दैनिक एक्सटर्नल बीसीसी भेजने की सीमा पूरी हो गई है
स्पैम पहचान चेतावनी
घंटेवार और दैनिक भेजने की सीमाओं के अलावा, Proton Mail एक स्मार्ट स्पैम पहचान सिस्टम का इस्तेमाल करता है ताकि संदिग्ध खातों से भेजना तुरंत रोका जा सके।
- स्पैम जैसे या न पहुंचने वाले ईमेल भेजने की वजह से आपको अस्थायी रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया है
आप अपने खाते से 48 घंटे तक (हमारे विवेक के अनुसार) कुछ भी नहीं भेज पाएंगे। अगर आपको यह चेतावनी बार-बार मिलती है, तो आपके खाते का निलंबन के लिए समीक्षा की जाएगी।
अगर आपको लगता है कि आपको यह चेतावनी गलती से मिली है, तो कृपया हमारा बग रिपोर्ट फॉर्म भरें।
खाते की प्रतिष्ठा आपकी भेजने की सीमा को कैसे प्रभावित करती है
खास मामलों में, कुछ खातों की भेजने की सीमा डिफॉल्ट से कम हो सकती है। उदाहरण के लिए, अगर आपके पास कोई नया ईमेल पता है जिसने अभी तक अच्छी प्रतिष्ठा नहीं बनाई है।
जब तक खाता अच्छी प्रतिष्ठा नहीं बना लेता, हम सलाह देते हैं कि बल्क में ईमेल भेजने और बीसीसी विकल्प का बहुत ज़्यादा इस्तेमाल करने से बचें।
दिशा-निर्देश
कई कारकों का संयोजन आपकी भेजने की सीमाओं को प्रभावित कर सकता है. सीमाओं तक पहुंचने से बचने के लिए यहां कुछ मददगार सुझाव दिए गए हैं:
- अपने ईमेल पते का इस्तेमाल करना शुरू करें, क्योंकि जितना ज़्यादा आप इसका इस्तेमाल करेंगे, आपकी भेजने की सीमाएं उतनी ज़्यादा होंगी.
- अपने दोस्तों को Proton Mail जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करें, क्योंकि दूसरे Proton Mail पतों पर ईमेल भेजने की सीमाएं काफी ज़्यादा होती हैं।
- स्पैम न भेजें और सुनिश्चित करें कि आप सिर्फ उन्हीं लोगों को भेज रहे हैं जिन्हें आप जानते हैं या जो आपसे ईमेल का इंतज़ार कर रहे हैं.
- उन पतों पर भेजने से बचें जहां ईमेल पहुंच नहीं सकता.
- बीसीसी का ज़रूरत से ज़्यादा इस्तेमाल करने से बचें.
- सुनिश्चित करें कि आपकी खाता सेटिंग में खाते की सारी जानकारी अप-टू-डेट है.