Proton होमपेज

Proton ने सुरक्षा कारणों से मेरा खाता अस्थायी रूप से लॉक कर दिया

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणी
ब्लॉकिंग और दुरुपयोग

हमारे सुरक्षा सिस्टम स्वतः ही संदिग्ध गतिविधि को पहचानते और फ़्लैग करते हैं, जिससे पता चल सकता है कि कोई हमलावर आपके खाते को एक्सेस करने की कोशिश कर रहा है।

अगर हमें ज़रूरी लगे, तो हम संभावित हमलावरों को ब्लॉक करने के लिए अतिरिक्त कदम उठा सकते हैं:

1. हम आपके खाते की सभी साइन-इन रोक सकते हैं, जब तक आप अपने रिकवर ईमेल पते या फ़ोन नंबर पर भेजे गए सत्यापन कोड से अपनी पहचान साबित नहीं कर देते।

2. आपके खाते में लॉगइन करने के बाद हम आपसे आपका पासवर्ड बदलवा सकते हैं। अपने इंबॉक्स को एक्सेस करने से पहले आपको ये करना होगा।

परिस्थिति के हिसाब से, हम इनमें से एक या दोनों पाबंदियां लगा सकते हैं।

मेरे खाते की छेड़छाड़ कैसे हुई?

हमलावर इनमें से किसी एक तरीके से आपका पासवर्ड हासिल कर सकता है:

  • लीक हुआ साझा पासवर्ड: अगर आपने अपना Proton पासवर्ड किसी दूसरी सेवा के साथ इस्तेमाल किया, तो दूसरे खाते के साथ छेड़छाड़ हो जाने पर आपका पासवर्ड लीक हो गया हो या बेचा गया हो सकता है। Proton से आपका पासवर्ड लीक नहीं हो सकता, क्योंकि Proton आपका पासवर्ड स्टोर नहीं करता।
  • फिशिंग: आपने अपना पासवर्ड किसी ऐसी वेबसाइट पर दर्ज किया, जो Proton जैसी दिखने के लिए बनाई गई थी।
  • कीलॉगर: आपके कंप्यूटर या मोबाइल फ़ोन की मालवेयर से छेड़छाड़ हो गई थी।

ये भी हो सकता है कि हमारे ऑटोमेटेड सिस्टम गलती से आपको आपके खाते से बाहर लॉक कर दें। ये तब हो सकता है अगर आप किसी दूसरी VPN सेवा (Proton VPN नहीं) या Tor का इस्तेमाल करते हैं, या आप किसी ऐसे नेटवर्क पर हैं जिसमें कोई ऐसा शख्स भी है जिसे Proton के नियम और शर्तों का उल्लंघन करने पर ब्लॉक किया गया है (उदाहरण के लिए, अगर आप अपने दफ़्तर या कॉलेज का वाई-फाई इस्तेमाल करते हैं)।

अपना खाता कैसे अनलॉक करें

1. सत्यापन कोड

अपने खाते में लॉगइन करने से पहले, आपसे आपके रिकवर ईमेल पते या फ़ोन नंबर पर भेजा गया कोड दर्ज करने को कहा जा सकता है। ये सिर्फ़ तब होगा अगर:

Verify account with verification code

अपने खाते में लॉगइन करने के लिए, बस आपको भेजा गया 6-अंकों का सत्यापन कोड डालें और खाता सत्यापित करें पे क्लिक करें।

अपने खाते में लॉगइन होने के बाद, आपको अपना पासवर्ड बदलना होगा (नीचे देखें)।

2. अपने खाते का पासवर्ड बदलें

जब आप mail.proton.me(नई विंडो) पे अपने खाते में लॉगइन करते हैं, तो अगर हमें लगता है कि आपके पासवर्ड की छेड़छाड़ हुई है, तो हम आपको पासवर्ड बदलने के लिए कहेंगे। लॉगइन करने से पहले सत्यापन कोड डालने को कहा गया हो या नहीं, ये हर हाल में होता है।

पासवर्ड बदलने पर आप अपनी बाकी सब सत्रों से लॉगआउट हो जाएंगे, ताकि ये पक्का हो सके कि आपके खाते को सिर्फ़ आप ही एक्सेस कर सकें।

ऊपर दी गई चेतावनी देखते ही अपना पासवर्ड बदल लें, वरना हो सकता है कि हमलावर आपका पासवर्ड बदलकर आपको पूरी तरह से आपके खाते से बाहर लॉक कर दे। अगर ऐसा हो जाए, तो कृपया हमारी ग्राहक सहायता टीम से संपर्क करें।

जब तक आप अपना पासवर्ड नहीं बदलते, आप अपने इंबॉक्स में ईमेल नहीं पढ़ पाएंगे या ईमेल नहीं भेज पाएंगे.

अपना खाता अनलॉक करने के लिए:

1. पासवर्ड बदलें पे क्लिक करें। सत्यापन करने के लिए आपको पहले अपना पुराना पासवर्ड डालना होगा।

2. सत्यापन होने के बाद, अपना नया पासवर्ड नया पासवर्ड और नए पासवर्ड की पुष्टि करें फ़ील्ड में डालें और सहेजें पे क्लिक करें।

अपना पासवर्ड किसी ऐसे मज़बूत पासवर्ड में बदलें, जिसे आपने पहले कभी Proton या किसी दूसरे खाते के लिए इस्तेमाल न किया हो।

अपना Proton पासवर्ड दूसरी सेवाओं के साथ दोबारा इस्तेमाल न करें, और फिशिंग हमलों से सावधान रहें।

ध्यान रखें कि Proton की सभी असली ईमेल में एक आधिकारिक बैज होगा। अगर कोई ईमेल हमसे आने का दावा करता है और उसमें ये बैज नहीं है, तो ये शायद फिशिंग की कोशिश है।

अपने खाते की सुरक्षा मज़बूत करने के लिए, हम सलाह देते हैं कि आप दो-फैक्टर सत्यापन भी सक्षम करें।

अपने खाते की सुरक्षा को अधिकतम करने के लिए नए खाते मालिकों के लिए Proton सुरक्षा चेकलिस्ट इस्तेमाल करें। आप खाता पुनर्प्राप्ति के तरीके भी सेट कर सकते हैं, अगर आप अपना Proton पासवर्ड भूल जाएं.

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me