Proton होमपेज

क्या Proton मुझे कॉल कर रहा है?

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणियां
ब्लॉकिंग और दुरुपयोग
Proton खाता

हम आपको कभी अचानक कॉल नहीं करते। अगर आप किसी ऐसे शख्स के साथ फोन पे बात कर रहे हैं जो Proton सहायता से होने का दावा कर रहा है, तो तुरंत कॉल काट दें और आगे बात न करें।

हम फोन सहायता नहीं देते

Proton के पास कोई कॉल सेंटर या आधिकारिक संपर्क नंबर नहीं है। हम सभी सहायता प्रक्रियाओं और ग्राहकों की पूछताछ ईमेल से संभालते हैं, बहुत कम अपवादों को छोड़कर।

जब तक आपने अपने खाते के ज़रिए बुक की गई Proton for Business सहायता कॉल शेड्यूल नहीं की है, Proton फोन सहायता की पेशकश करने वाली कोई भी वेबसाइट या कॉल करने वाला असली नहीं है।

हम कभी भी:

  • खाते की सुरक्षा से जुड़ी किसी समस्या को लेकर अचानक कॉल नहीं करते
  • आपकी Proton खाते की जानकारी या कोई अन्य निजी जानकारी नहीं मांगते
  • नाराज नहीं होते, अगर आप कॉल काटकर हमसे हमारी आधिकारिक वेबसाइट के ज़रिए संपर्क करने का फैसला लें (जब आप सहयोग नहीं करते, तो ठग अक्सर दबाव डालने, जल्दबाजी कराने या नाराज होने लगते हैं)।

हमारी तरफ से आपके Proton Mail पते पे भेजा गया कोई भी ईमेल आधिकारिक “Proton” बैज रखेगा।

अगर आपको कोई संदिग्ध कॉल मिले

अगर कोई Proton से होने का दावा करते हुए अचानक फोन करे:

  • तुरंत कॉल काट दें
  • कॉल करने वाले के दिए किसी भी लिंक या निर्देश को न फॉलो करें
  • कॉल के दौरान बताई गई वेबसाइट पे न जाएं, सॉफ्टवेयर इंस्टॉल न करें, या कोड शेयर न करें

आपको ये तब भी करना चाहिए जब कॉलर आईडी पे “Proton” दिखे। ठग फोन नंबर स्पूफ कर सकते हैं।

कॉल काटने के बाद:

  1. अपना Proton खाता चेक करें
  • अपना ब्राउज़र खोलें और proton.me टाइप करें। कॉल करने वाले के दिए किसी लिंक का इस्तेमाल न करें।
  • साइन इन करें और अपने Proton Mail इंबॉक्स और खाता सेटिंग की समीक्षा करें ताकि कोई अलर्ट या असामान्य चहलपहल दिखे।
  1. घटना की हमें रिपोर्ट करें
  • हमारे आधिकारिक सहायता फॉर्म (https://proton.me/support/contact) का इस्तेमाल करके सहायता टिकट खोलें, या हमारी सुरक्षा टीम को accountsecurity@proton.me पे ईमेल करें।

अगर आपने अपनी जानकारी शेयर नहीं की है या कॉल करने वाले के भेजे किसी लिंक पे क्लिक नहीं किया है, तो आपको और कुछ करने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।

अगर आपको लगता है कि आपने अपनी जानकारी किसी ठग के साथ शेयर की होगी

अगर आपने किसी संदिग्ध कॉल करने वाले को अपनी जानकारी दी है या उसके भेजे किसी लिंक पे क्लिक किया है, तो अपने खाते को सुरक्षित करें और जल्द से जल्द इस घटना की हमें रिपोर्ट करें। ऐसे करें:

  1. अपना पासवर्ड बदलें
  • अपने Proton खाते में साइनइन करें (अपने ब्राउज़र में सीधे proton.me टाइप करें — किसी तीसरें-पार्टी लिंक पे क्लिक न करें)।
  • अपनी खाता सेटिंग खोलें (सेटिंग → सभी सेटिंग → खाता और पासवर्ड)।
  • एक मजबूत, यूनीक पासवर्ड बनाएं जो आप कहीं और इस्तेमाल न करते हों।

  1. सभी अन्य डिवाइस से साइन आउट करें
  • अब, अपनी खाता सेटिंग में सुरक्षा व निजता पेज पे जाएं।
  • सत्र प्रबंधन तक स्क्रॉल करें और सभी अन्य सत्रों को रद्द करें पे क्लिक करें।
  • इससे आप सभी अन्य डिवाइस से साइन आउट हो जाएंगे और ये सुनिश्चित होगा कि आपके खाते में कोई और साइनइन न हो।

  1. अपनी सुरक्षा सेटिंग की समीक्षा करें

  1. घटना की हमें रिपोर्ट करें
  • हमारे आधिकारिक सहायता फॉर्म (https://proton.me/support/contact) का इस्तेमाल करके सहायता टिकट खोलें, या हमारी सुरक्षा टीम को accountsecurity@proton.me पे ईमेल करें।
  • हमारी टीम फॉलो अप करेगी और सत्यापित करेगी कि आपके खाते के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं हुई है।

ये ठगी कैसे काम करती है

फिशिंग ठगी का मकसद आपको अपने खाते की जानकारी देने के लिए मनाना होता है। ठग ऐसा कर सकते हैं:

  • खुद को “Proton Mail सहायता”, “Proton सुरक्षा”, या “Proton ग्राहक सेवा” बताना।
  • कहना कि आपके खाते पे कोई सुरक्षा समस्या, पुनर्प्राप्ति की कोशिश, या संदिग्ध घटना हुई है, जिस पर आपको तुरंत काम करना चाहिए।
  • किसी नकली वेबसाइट पे जाने या उनके भेजे किसी लिंक पे क्लिक करने को कहना (ये पेज अक्सर हमारी आधिकारिक साइट जैसे दिखते हैं)।
  • आपको एसएमएस या ईमेल से कोई रैंडम लिंक भेजना और कोई समस्या “ठीक” करने के लिए लॉगइन करने को कहना।
  • आपका पासवर्ड, दो-फैक्टर सत्यापन (2FA) कोड, रिकवरी फ्रेज़, या रिकवर कोड “आपका खाता सुरक्षित करने के लिए” मांगना।
  • आपसे कोई कोड पढ़वाना, जो आपको अभी-अभी एसएमएस या ईमेल से मिला हो।
  • ज़्यादा असली दिखने के लिए ईमेल या नकली सहायता टिकट के साथ फॉलो अप करना।
  • दबाव बढ़ाने के लिए कॉल के साथ एसएमएस संदेश (जिन्हें “स्मिशिंग” कहा जाता है) या ईमेल भी इस्तेमाल करना।

अभी तक, हमें Proton के सिस्टम से जुड़े किसी डाटा लीक का कोई संकेत नहीं मिला है। अगर किसी ठग के पास आपकी जानकारी पहुंची है, तो संभावना है कि वो सार्वजनिक चैनलों या किसी दूसरी कंपनी के डाटा लीक से आई है।

फिशिंग ठगी से खुद को कैसे बचाएं

  • अपना Proton पासवर्ड, दो-फैक्टर सत्यापन (2FA) कोड, रिकवरी फ्रेज़, या अन्य रिकवरी तरीके कभी किसी के साथ शेयर न करें — चाहे वो Proton सहायता से होने का दावा करें।
  • Proton में किसी कॉल, एसएमएस, या ईमेल में दिए गए लिंक से कभी साइनइन न करें। हमेशा अपने ब्राउज़र में सीधे proton.me टाइप करें, या हमारे किसी आधिकारिक ऐप का इस्तेमाल करें।
  • Proton से होने का दावा करने वाले किसी भी बिना मांगे कॉल को संदिग्ध मानें, और अगर आप पक्के नहीं हैं तो कॉल काट दें।
  • मजबूत, यूनीक पासवर्ड इस्तेमाल करें और अपने Proton खाते और अन्य ज़रूरी सेवाओं पे दो-फैक्टर सत्यापन (2FA) सक्षम करें।
  • डार्क वेब मॉनिटरिंग सक्षम करें, और सुरक्षित पासवर्ड बनाने व स्टोर करने और hide-my-email नकली-नाम के लिए Proton Pass (हमारा मुफ्त पासवर्ड मैनेजर) इस्तेमाल करने पे विचार करें।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me