Proton for Business फोन सहायता
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- बिज़नेस के लिए Proton
Proton for Business के उन संगठनों में जिनमें 6 या उससे ज़्यादा सदस्य हैं, वे वॉइस या वीडियो कॉल के ज़रिए सेटअप और समस्या निवारण सहायता का अनुरोध कर सकते हैं। प्लैन एडमिनिस्ट्रेटर अपनी Proton खाता सेटिंग से कॉल शेड्यूल कर सकते हैं। ऑनलाइन मिले फोन नंबर का इस्तेमाल कभी ना करें।
फोन सहायता व्यक्तिगत प्लैन के लिए उपलब्ध नहीं है। हमारी टीम से संपर्क करने के लिए सहायता फॉर्म भरें या हमारे सहायता केंद्र पे जाएं।
इस लेख में
बिज़नेस सहायता कॉल कैसे बुक करें
1. account.proton.me पे साइनइन करें। अपने खाते का नाम पे क्लिक करें, फिर मेन्यू से कॉल का अनुरोध करें चुनें।

इसके अलावा, Proton Mail, Proton Calendar, Proton Drive या Proton Pass वेब ऐप से सेटिंग (गियर आइकन) → सभी सेटिंग → संगठन → कई-यूज़र समर्थन → हमें संपर्क करें → कॉल शेड्यूल करें पे जाएं।

2. कैलेंडर पे उपलब्ध तारीख़ चुनें (नीले रंग में घेरी गई है)। आप ड्रॉपडाउन मेन्यू से अपना समय क्षेत्र भी चुन सकते हैं।

3. उपलब्ध समय स्लॉट चुनें।

4. तारीख़ और समय पक्का करने के लिए अगला पे क्लिक करें।

5. अपनी जानकारी भरें। अपनी समस्या के बारे में ज़्यादा से ज़्यादा जानकारी दें, इससे हमें समस्या जल्दी हल करने में सहायता मिलेगी।
स्थान के नीचे, फोन कॉल या स्क्रीन-शेयरिंग के साथ वीडियो कॉल चुनें (हम स्क्रीन-शेयरिंग की अनुमति देने के लिए वीडियो कॉल इस्तेमाल करते हैं। असली कैमरा इस्तेमाल नहीं होता है)।
जब आप तैयार हों तो कार्यक्रम शेड्यूल करें पे क्लिक करें।

सब पूरा हुआ, आपकी कॉल शेड्यूल है। हम आपके ईमेल पते पे Proton Calendar का न्योता भेजेंगे।

अगर आपका संगठन Proton VPN इस्तेमाल करता है, तो आप लाइव चैट के ज़रिए हमें संपर्क कर सकते हैं(नई विंडो)।

फोन सहायता घोटालों से बचें
जब तक आपने अपने खाते के ज़रिए बिज़नेस सहायता कॉल बुक नहीं की है या हमारी आधिकारिक सहायता टीम ने आपको नंबर नहीं दिया है, Proton फोन सहायता देने वाली कोई भी वेबसाइट या कॉल करने वाला व्यक्ति असली नहीं है।
आपको ये कभी नहीं करना चाहिए:
- ऑनलाइन मिले “Proton सहायता” के फोन नंबर पे कॉल करना
- Proton की ग्राहक सहायता टीम से होने का दावा करने वाले किसी से बात करना (शेड्यूल किए गए बिज़नेस सहायता कॉल के अलावा)
नकली ग्राहक सहायता फोन नंबर ऑनलाइन घोटाले की एक बहुत आम तरकीब है। बहुत सी नकली साइटें “Proton Mail सहायता नंबर” या “Proton Mail तकनीकी सहायता” का विज्ञापन करती हैं।
अगर आप इन नंबरों में से किसी एक पे कॉल करते हैं, तो फोन पे बात करने वाला व्यक्ति आपसे आपका Proton यूज़रनेम और पासवर्ड जैसी संवेदनशील जानकारी मांगेगा, ताकि वो आपके खाते का एक्सेस ले सके।
कृपया security@proton.me पे हमें संपर्क करें अगर:
- आपको ऑनलाइन Proton Mail की कोई नकली वेबसाइट दिखे
- आपको Proton से होने का दावा करने वाला कोई संदिग्ध कॉल या ईमेल मिले
- आपको पक्का ना हो कि Proton से मिला संदेश असली है या नहीं
(एक ऐसा ही घोटाला तब होता है जब हैकर Proton Mail के उपयोगकर्ताओं को Proton होने का दावा करते हुए ईमेल भेजते हैं। Proton से आने वाले सभी ईमेल में आधिकारिक बैज होता है। अगर आपको Proton से आने का दावा करने वाला ऐसा ईमेल मिले जिसमें ये बैज ना हो, तो वो फिशिंग घोटाला है। किसी भी लिंक पे क्लिक ना करें या कोई अटैचमेंट डाउनलोड ना करें। उन्हें स्पैम या फिशिंग मार्क करें ताकि भेजने वाले के आगे के ईमेल आपके स्पैम फोल्डर में चले जाएं।)