Proton होमपेज

Proton उत्पादों में अस्थायी रूप से लॉगइन नहीं किया जा सकता

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणी
ब्लॉकिंग और दुरुपयोग

Proton का सिक्योरिटी सिस्टम हमारे यूज़रों को उन दुर्भावनापूर्ण लोगों से बचाता है जो निजी डाटा तक अनधिकृत एक्सेस पाने या उनके खातों में छेड़छाड़ करने की कोशिश करते हैं।

जब हमें किसी खास नेटवर्क या व्यक्ति से आने वाली काफी संदिग्ध चहलपहल का पता चलता है, तो उपयोगकर्ता के लिए जोखिम कम करने के लिए हम अस्थायी रूप से कार्य कर सकते हैं। ऐसे में हो सकता है कि आप अस्थायी रूप से अपने खाते में लॉगइन न कर पाएं।

आपके खाते में संदेश साधारण तरह से आते रहेंगे। अगर आपको तुरंत अपने इंबॉक्स को एक्सेस करना है, तो कुछ कदम उठाए जा सकते हैं, जो नीचे दिए गए हैं।

ऐसा मेरे साथ क्यों हुआ?

अगर आपको ये एरर मिलता है, तो इसका ये मतलब अपने आप नहीं है कि आपने खुद कोई दुर्भावनापूर्ण चहलपहल की है।

ऐसा होने की सबसे आम वजह ये है कि किसी ने आपके जैसे नेटवर्क का इस्तेमाल करके या आपके नेटवर्क को प्रॉक्सी की तरह इस्तेमाल करके बड़े पैमाने पर दुर्भावनापूर्ण चहलपहल की है।

दुर्भावनापूर्ण लोग अपनी चहलपहल को इनसे छुपाने की कोशिश करते हैं:

  • गुमनामी प्रॉक्सी
  • Tor नेटवर्क
  • VPN

इस वजह से, अगर आप इन सेवाओं में से किसी एक का इस्तेमाल करते हैं, तो अक्सर आपको ज़्यादा सिक्योरिटी चेक, रेट लिमिट और “क्या आप इंसान हैं?” जैसी वेरिफिकेशन जांचों का सामना करना पड़ता है। कुछ मामलों में, उन सेवाओं का एक्सेस भी आपको नहीं मिल सकता है जिन्हें हाल ही में उसी नेटवर्क से बड़ी मात्रा में दुरुपयोग का सामना करना पड़ा है।

Proton किसी भी नेटवर्क को सेवाएं हमेशा के लिए नहीं अस्वीकार करता है। हालांकि, हाल में पता चले व्यवहार के आधार पर हम कभी-कभी अस्थायी रूप से किसी नेटवर्क या डिवाइस से आने वाली चहलपहल को सीमित कर सकते हैं।

मुझे अपना ईमेल अभी चाहिए। फिर भी लॉगइन करने के लिए क्या किया जा सकता है?

  • कोई प्रतिष्ठित इंटरनेट सेवा प्रदाता इस्तेमाल करें जो अपने नेटवर्क पर दुर्भावनापूर्ण चहलपहल को रोकने की कोशिश करता है। ज़्यादातर मामलों में आपका होम इंटरनेट प्रोवाइडर काफी अच्छा काम करेगा।
  • अगर आप मोबाइल फोन पे हैं, तो सिर्फ उन्हीं वाई-फाई हॉटस्पॉट का इस्तेमाल करें जिन पे आपको भरोसा है। अगर कोई नहीं मिलता है, तो हो सके तो अपने कैरियर डाटा का इस्तेमाल करें (अगर संभव हो)। अगर आपको कैरियर डाटा से ये एरर मिल रहा है, तो मोबाइल नेटवर्क से डिस्कनेक्ट करके दोबारा कनेक्ट करने की कोशिश करें।
  • अगर आपको अपनी निजता की चिंता है और Proton सेवाओं से कनेक्ट करने के लिए VPN का इस्तेमाल ज़रूरी है, तो किसी दूसरे VPN सर्वर पे स्विच करने की कोशिश करें।

इसे रोकने के लिए मैं क्या करूं?

  • ध्यान दें कि आप अनजाने में दुर्भावनापूर्ण ट्रैफिक के स्रोत न बनें (उदाहरण के लिए, उन दुर्भावनापूर्ण ऐप से बचें जो आपके नेटवर्क का एक्सेस बुरे लोगों को बेचते हैं)। अगर आप VPN इस्तेमाल कर रहे हैं, तो किसी दूसरे सर्वर को आज़माएं या पेड VPN सर्वर का इस्तेमाल करें।
  • अपने सभी डिवाइस सुरक्षित रखें। इसका मतलब है कि अपने डिवाइस के ऑपरेटिंग सिस्टम और सॉफ्टवेयर को नियमित रूप से अपडेट करें और ध्यान दें कि किसी को आपके डिवाइस तक अनधिकृत फिजिकल एक्सेस न मिले।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me