दुरुपयोग या धोखाधड़ी के लिए Proton खाता अक्षम कर दिया गया
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- ब्लॉकिंग और दुरुपयोग
Proton Mail के ज़रिए दुनिया में कोई भी व्यक्ति आसानी से मुफ्त और सेफ ईमेल खाता बना सकता है। हमारी सेवा ने सेफ एन्क्रिप्शन तक एक्सेस को काफी बढ़ाया है। लेकिन, किसी भी ईमेल सेवा की तरह, इसका दुरुपयोग ठगों और अपराधियों द्वारा किया जा सकता है।
हम ऐसे एल्गोरिदम इस्तेमाल करते हैं जो व्यवहार संकेतकों और गुमनाम किए गए उपयोग डेटा का स्कैन करके, दुरुपयोग करने वाले और धोखेबाज़ खातों की पहचान करते हैं और उन्हें अपने आप तुरंत अक्षम कर देते हैं। नए यूज़र जब Proton खाता सेटअप करते हैं, तब हम इंसान सत्यापन जांच भी इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इनमें से कोई भी तरीका पूरी तरह भरोसेमंद नहीं है।
दुर्लभ मामलों में गलत पॉज़िटिव भी होते हैं। अगर आपको लगता है कि आपका खाता गलत तरीके से अक्षम किया गया था, तो हम इस निराशा को समझते हैं और हुई असुविधा के लिए क्षमा चाहते हैं। ये लेख बताता है कि आपका खाता क्यों अक्षम किया गया हो सकता है और आप एक्सेस कैसे रीस्टोर कर सकते हैं।
खाते क्यों अक्षम किए जाते हैं
हमारा एल्गोरिदम स्पैम और धोखेबाज़ खातों की आम विशेषताएं ढूंढता है। उदाहरण के लिए, जिस खाते के डिस्प्ले नाम में “Proton Mail Support” लिखा होता है, उसे शायद अक्षम कर दिया जाए, क्योंकि वो किसी आधिकारिक संपर्क की नकल कर रहा होता है। एल्गोरिदम दर्जनों अन्य पैरामीटर को भी जोड़ता है, जिनका खुलासा हम नहीं कर सकते। हम संदेशों का स्कैन नहीं करते और न ही कर सकते, क्योंकि संदेश शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट होते हैं।
हम स्पैम, दुरुपयोग, बल्क और स्क्रिप्टेड साइनअप की रिपोर्ट, और साथ ही अन्य यूज़र की ओर से उत्पीड़न की रिपोर्ट भी समीक्षा करते हैं, जिनमें हमारी फिशिंग रिपोर्ट करें खासियत के ज़रिए जमा की गई रिपोर्टें शामिल हैं। जो खाते हमारे नियम और शर्तों का उल्लंघन करते पाए जाएं, उन्हें हम अक्षम कर देंगे।
वैध खाते गलती से कैसे अक्षम हो सकते हैं
हमारा एंटी-एब्यूज़ सिस्टम दुरुपयोग करने वाले खातों की पहचान अपने आप करता है और उन्हें अक्षम कर देता है। ऐसा खाते बनने के तुरंत बाद हो सकता है, क्योंकि स्पैम करने वालों के उन्हें दूसरों को परेशान करने या ठगने के लिए इस्तेमाल करने से पहले हमें उन्हें तुरंत ब्लॉक करना होता है।
लेकिन, सिस्टम की अपने आप होने वाली कार्रवाई के कारण गलत पॉज़िटिव हो सकते हैं। कभी-कभी सिस्टम किसी वैध खाते को गलत तरीके से वर्गीकृत करके उसे अक्षम कर देता है।
पैसे वाले खाते भी अक्षम किए जा सकते हैं, अगर इस्तेमाल किए गए भुगतान तरीके के बारे में धोखाधड़ी की रिपोर्ट मिली हो। स्पैम करने वाले आम तौर पर Proton खाते के लिए भुगतान करने के लिए चोरी किए गए क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं। अगर हमें किसी धोखेबाज़ भुगतान की रिपोर्ट मिलती है और हम उसे पक्का कर लेते हैं, तो हम खाता अक्षम कर देंगे और भुगतान वापस कर देंगे।
ऐसे मामले भी देखने को मिलते हैं जब किसी यूज़र को हमारी ओर से लिया गया चार्ज समझ नहीं आता और उस भुगतान को लेकर वित्तीय संस्था से विवाद किया जाता है। ऐसा होने पर खाता अपने आप अक्षम कर दिया जाता है, और भुगतान तरीके के हिसाब से, खाता दोबारा सक्षम कराने के लिए एक अतिरिक्त चार्ज लग सकता है।
अपना खाता अक्षम होने से कैसे बचाएं
खाता अक्षम होने से बचने का एक तरीका ये है कि आपके ईमेल वैध लगें और आपके प्राप्तकर्ता उन्हें स्पैम ना समझें।
हमें अनचाहे संदेशों की बहुत सारी रिपोर्ट मिलती हैं। अगर एक खाते से बहुत सारे अनचाहे संदेश भेजे जाते हैं, तो हम उस खाते को अक्षम कर सकते हैं।
अक्षम किए गए अपने खाते को कैसे रीस्टोर करें
अगर आपको लगता है कि आपका खाता गलती से अक्षम किया गया है, तो कृपया हमारे दुरुपयोग अपील फॉर्म के ज़रिए हमें संपर्क करें।
हमारी ट्रस्ट और सेफ्टी टीम आपके मामले की समीक्षा करेगी और अगर आपके खाते ने हमारे नियम और शर्तों का उल्लंघन नहीं किया है, तो आपका खाता रीस्टोर कर देगी। आपका इंबॉक्स रीस्टोर होते ही, आपको अपने सभी ईमेल, संपर्क, और अन्य एन्क्रिप्ट की गई फाइलों तक फिर से एक्सेस मिल जाएगा।