Apple/iCloud से Proton में अपने ईमेल, संपर्क और कैलेंडर कैसे ट्रांसफर करें
- पढ़ने का समय
- 1 मिनट
- श्रेणी
- माइग्रेशन गाइड
अगर आप Apple/iCloud से Proton Mail और Proton Calendar पे शिफ्ट होना चाहते हैं, तो आप सही जगह पे आए हैं। ये गाइड आपको ये दिखाएगी कि:
- अपने ईमेल ट्रांसफर करें
- अपने संपर्क ट्रांसफर करें
- अपना कैलेंडर ट्रांसफर करें
- iCloud से शिफ्ट होने के बाद अगले कदम
iCloud से अपना डाटा ट्रांसफर करने में — चाहे वो ईमेल हों, संपर्क हों या कैलेंडर — दो कदम शामिल हैं:
- डाटा ट्रांसफर की इजाज़त देने या अपना डाटा निर्यात करने के लिए अपने Apple/iCloud खाते में जाना।
- अपना डाटा आयात करने के लिए Proton Mail में जाना।
अपने ईमेल ट्रांसफर करें
स्टेप 1: iCloud Mail से ऐप-स्पेसिफिक पासवर्ड लें
Proton Mail को iCloud Mail में स्टोर किए गए ईमेल का एक्सेस चाहिए। आप iCloud में ऐप-स्पेसिफिक पासवर्ड उत्पन्न करके इजाज़त दे सकते हैं, इस तरह:
- अपने Apple Account से iCloud Mail(नई विंडो) में साइनइन करें।
- ऊपर दाईं तरफ कॉर्नर में अपने प्रोफाइल आइकन पे क्लिक करें और Manage Apple Account चुनें।

- App-Specific Passwords चुनें।

- Generate an app-specific password पे क्लिक करें, बाकी प्रॉम्प्ट्स को फॉलो करें, और पासवर्ड कॉपी करें।

स्टेप 2: मौजूदा ईमेल ट्रांसफर करें
- अपने Proton खाते में साइनइन करें।
- सेटिंग ( ⚙️) → सभी सेटिंग में जाएं।

- Import via Easy Switch चुनें और फिर अन्य से आयात करें।

- ईमेल चुनें और प्रॉम्प्ट्स को फॉलो करें।

- अपना iCloud Mail पता और
ऐप-स्पेसिफिक पासवर्ड दर्ज करें। डिफॉल्ट IMAP और
पोर्ट बदलने की ज़रूरत नहीं है।

- अब आप चाहें तो आयात को कस्टमाइज़ कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, आप मौजूदा ईमेल सेट से जुड़ा लेबल बदल सकते हैं, किसी दूसरे Proton पते पे आयात कर सकते हैं, सिर्फ पिछले महीने या साल के ईमेल आयात कर सकते हैं, और चुन सकते हैं कि कौन से फोल्डर शामिल करने हैं।

जब आप आयात शुरू कर देंगे, तो वो बैकग्राउंड में काम करेगा और आप विंडो बंद कर सकते हैं। अपने आयात की स्थिति आप Easy Switch पेज के इतिहास सेक्शन में चेक कर सकते हैं।
अपने संपर्क ट्रांसफर करें
Proton Mail आपके सभी संपर्कों के लिए एक निजी और सुरक्षित जगह देता है। अपने iCloud संपर्कों से एक एन्क्रिप्टेड संपर्क सूची बनाने के लिए, आपको एक vCard निर्यात करना चाहिए और उसे Proton Mail में आयात करना चाहिए। इस तरह:
स्टेप 1: अपने iCloud संपर्क vCard में निर्यात करें
- iCloud Contacts में जाएं(नई विंडो) और अपने Apple Account से लॉगइन करें।
- बाएं साइडबार में All Contacts में जाएं और Ctrl + A (Windows) या ⌘ + A (Mac) से अपनी सूची के सभी संपर्क चुनें।
- ऊपर दाईं तरफ शेयर बटन पे क्लिक करें और Export vCard चुनें। इससे आपके कंप्यूटर पे एक VCF फ़ाइल सेव हो जाएगी।

स्टेप 2: vCard को Proton Mail में आयात करें
- Proton Mail में, दाईं तरफ साइड पैनल से संपर्क खोलें।
- संपर्क आयात करें पे क्लिक करें और .csv या vCard से आयात करें चुनें।
- पैनल के नीचे, संपर्क आयात करें → .csv या vCard से आयात करें पे क्लिक करें।

- पहले निर्यात की गई VCF फ़ाइल चुनें और आयात करें पे क्लिक करें।

या फिर आप Proton Mail सेटिंग → सभी सेटिंग → Import from Easy Switch → अन्य से आयात करें में जा सकते हैं, संपर्क चुनें, और प्रॉम्प्ट्स को फॉलो करें।
अपना कैलेंडर ट्रांसफर करें
इस तरह आप अपने iCloud कैलेंडर Proton Calendar में ले जा सकते हैं, जिससे आपका शेड्यूल एन्क्रिप्टेड और निजी तौर पे स्टोर रहता है:
स्टेप 1: iCloud से ICS फ़ाइल निर्यात करें
- iCloud Calendar(नई विंडो) में जाएं और अपने Apple Account से लॉगइन करें।
- एक कैलेंडर चुनें और खाता बटन पे क्लिक करें।

- Public Calendar टॉगल ऑन करें।

- उत्पन्न किया गया पब्लिक कैलेंडर यूआरएल कॉपी करें।

- कॉपी किया गया लिंक अपने ब्राउज़र की सर्च बार में डालें। Enter (Windows) या Return (Mac) दबाने से पहले, यूआरएल की शुरुआत webcal:// से बदलकर http:// कर दें। इससे आपके कैलेंडर की एक ICS फ़ाइल सेव हो जाएगी।
- किसी को उसे देखने या डाउनलोड करने से रोकने के लिए Public Calendar टॉगल ऑफ कर दें।
स्टेप 2: Proton Mail में ICS फ़ाइल डाटा आयात करें
- Proton Mail में, सेटिंग (⚙️) → सभी सेटिंग में जाएं।

- Import via Easy Switch → अन्य से आयात करें चुनें।

- कैलेंडर चुनें।

- अपनी ICS फ़ाइल अपलोड करने के लिए प्रॉम्प्ट्स को फॉलो करें। आप ये भी चुन सकते हैं कि इन इवेंट्स को किस कैलेंडर में ट्रांसफर करना है। अगर इवेंट्स को नए कैलेंडर में ट्रांसफर करना है, तो आयात शुरू करने से पहले कैलेंडर बनाएं।

iCloud से शिफ्ट होने के बाद अगले कदम
आपका नया Proton Mail खाता तैयार है, अब चीज़ों को सरल और ज़्यादा सुरक्षित बनाने का तरीका ये है:
अपने संपर्कों को अपने नए ईमेल पते के बारे में बताएं
आप Proton Mail से एक छोटा ईमेल भेज सकते हैं ताकि आपके संपर्कों को पता चले कि आप नए पते का इस्तेमाल कर रहे हैं। ध्यान रखें कि Proton Mail स्पैम और फिशिंग को रोकने के लिए हर ईमेल में प्राप्तकर्ताओं की संख्या सीमित करता है, इसलिए अगर आपके पास बहुत सारे संपर्क हैं, तो आपको अपना संदेश कई बैचों में भेजना पड़ सकता है।
अपने नए Proton पते को शेयर करना और याद रखना आसान बनाने के लिए, आप अपने छोटे डोमेन @pm.me ईमेल पते का इस्तेमाल कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, अगर आपका पता username@proton.me है, तो आपके पास username@pm.me भी है। @pm.me को भेजे गए ईमेल उसी इनबॉक्स में आएंगे जिसमें @proton.me को भेजे गए ईमेल आते हैं।
सभी Proton Mail खाते, मुफ्त और पैसे वाले, इस छोटे पते पे ईमेल प्राप्त कर सकते हैं। पैसे वाले खाते इसका इस्तेमाल ईमेल भेजने के लिए भी कर सकते हैं।
अपने ईमेल फॉरवर्ड करें
अगर आप कई इनबॉक्स चेक करने के झंझट से बचना चाहते हैं, तो आप सभी नए iCloud संदेशों को Proton Mail में फॉरवर्ड कर सकते हैं और ये सुनिश्चित कर सकते हैं कि कोई ज़रूरी संदेश न छूटे। इस तरह:
- iCloud Mail में, सेटिंग में जाएं।

- Forwarding चुनें।
- Forward my email to के बगल का बॉक्स टिक करें और अपना Proton Mail पता दर्ज करें। फिर Delete messages after forwarding के बगल का बॉक्स टिक करें।

साथ ही, आप Proton Mail में एक अलग फोल्डर बना सकते हैं ताकि iCloud से फॉरवर्ड किए गए संदेशों को व्यवस्थित कर सकें, जिससे ये देखना आसान हो जाए कि कौन से संपर्क अभी भी आपके पुराने पते का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्हें अपनी जानकारी अपडेट करने की याद दिलाने के लिए, आप iCloud में ऑटोमैटिक-जवाब भी सेट कर सकते हैं(नई विंडो) जो तब भेजा जाता है जब कोई आपके पुराने खाते पे ईमेल करता है।
ऑनलाइन सेवाओं में अपना ईमेल अपडेट करें
अगर आप अपने iCloud पते का इस्तेमाल ऑनलाइन खातों के लिए कर रहे हैं, तो उन्हें अपने नए Proton Mail पते पे अपडेट करें। इसमें समय लग सकता है, लेकिन ये सुरक्षा सेटिंग की समीक्षा करने और उन खातों को बंद करने का अच्छा मौका है जो अब इस्तेमाल नहीं होते — ताकि लीक हुई जानकारी, फिशिंग हमले और डाटा प्रोफाइलिंग से बचा जा सके।
कुछ उदाहरण:
- बैंक और वित्तीय सेवाएं
- टैक्स प्लैटफॉर्म
- क्लाउड और फ़ाइल स्टोरेज
- सोशल मीडिया
- ऑनलाइन शॉपिंग
- मनोरंजन सेवाएं
जब iCloud Mail ज़रूरी सेवाओं से जुड़ा न रहे, तो आप खाता सुरक्षित तौर पे मिटा सकते हैं ताकि हमलावरों के लिए संभावित प्रवेश द्वार खत्म हो जाए।
अगर आपके पास अन्य प्रोवाइडर्स के ईमेल खाते हैं, तो Gmail, Outlook, या Yahoo से शिफ्ट होने के हमारे गाइड देखें।