Proton होमपेज

फ़ोल्डर्स और लेबल

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणी
ईमेल खोजें और व्यवस्थित करें

फ़ोल्डर्स और लेबल आपके Proton Mail इनबॉक्स को व्यवस्थित रखने में मदद करते हैं। इस लेख में हम समझाते हैं कि ये खासियतें कैसे काम करती हैं, Proton Mail में उपलब्ध डिफॉल्ट फ़ोल्डर कैसे इस्तेमाल करें, और कस्टम फ़ोल्डर, सब-फ़ोल्डर और लेबल कैसे बनाएं।

फ़ोल्डर्स और लेबल बनाने के बाद, आप फ़िल्टर का इस्तेमाल करके आने वाले संदेशों को अपने आप फ़ोल्डर में डाल सकते हैं और उनपे लेबल जोड़ सकते हैं। फ़िल्टर के बारे में और जानें

इस लेख में

फ़ोल्डर्स और लेबल कैसे काम करते हैं

फ़ोल्डर वह जगह हैं जहां आपके संदेश स्टोर होते हैं, और लेबल आपके संदेशों को टैग करने का तरीका है ताकि उन्हें खोजना और फ़िल्टर करना आसान हो। जब आप संदेशों को फ़ोल्डर के बीच ले जाते हैं तब वे अपने लेबल बनाए रखते हैं, सिवाय इसके कि आप उन्हें कचरे में ले जाएं।

  • Proton Free के साथ, आप तीन फ़ोल्डर और तीन लेबल तक बना सकते हैं।
  • सशुल्क Proton Mail प्लैन के साथ, आपको असीमित फ़ोल्डर और लेबल मिलते हैं।

टिप: फ़िल्टर का इस्तेमाल करके अपने इनबॉक्स को ऑटोमेट करके आप अपने फ़ोल्डर और लेबल सिस्टम को और बेहतर बना सकते हैं। फ़िल्टर इस्तेमाल करने के तरीके के बारे में और जानें.

फ़ोल्डर

आपके Proton Mail संदेश डिफॉल्ट रूप से आठ फ़ोल्डर में बांटे जाते हैं:

इनबॉक्सनए और बिना छांटे संदेश। Proton Mail खोलने पे यही डिफॉल्ट फ़ोल्डर आपको दिखता है।
ड्राफ्टलिखे गए संदेश जो अभी तक भेजे या मिटाए नहीं गए हैं।
भेजे गएसंदेश जो आपने सफलतापूर्वक भेजे हैं।
तारांकित*संदेश जिन्हें आप तारा आइकन चुनकर महत्वपूर्ण मार्क करते हैं।
संग्रहसंदेश जिन्हें आप रखना चाहते हैं, लेकिन अपने इनबॉक्स में नहीं रखना चाहते।
स्पैमअनचाहे या बेमतलब के संदेश। संदिग्ध स्पैम सीधे इस फ़ोल्डर में भेजा जाता है। आप कस्टम स्पैम फिल्टर भी सेटअप कर सकते हैं।
कचरासंदेश जिन्हें आपने अपने इनबॉक्स से मिटा दिया है।
सारे मेल**इस फोल्डर में आपके खाते के सारे संदेश होते हैं, सिवाय उनके जो स्पैम और कचरे में हैं।

*तारांकित संदेश तारांकित फ़ोल्डर और आपके इनबॉक्स दोनों में दिखते हैं।

**स्पैम और कचरे को सारे मेल में शामिल करने के लिए, अपनी खाता सेटिंग खोलें और संदेश और ईमेल रचना चुनें। सभी मेल से स्पैम/ट्रैश को बाहर निकालें पे जाएं और स्विच को बंद करें।

संदेशों को फ़ोल्डर में ले जाएं

एक संदेश केवल एक फोल्डर में स्टोर हो सकता है (तारांकित और सारे मेल को छोड़कर)। जब आप किसी संदेश को अपने इनबॉक्स से किसी दूसरे फोल्डर में ले जाते हैं, तो वह अब आपके इनबॉक्स में नहीं दिखेगा।

  1. संदेश चुनें (या जिन संदेशों को आप ले जाना चाहते हैं)।
  2. ऊपर की नेविगेशन बार में ले जाएं… आइकन पे क्लिक करें। 
  3. सूची से अपना पसंदीदा फ़ोल्डर चुनें।
  4. पक्का करने के लिए लागू करें पे क्लिक करें।

उस भेजने वाले के भविष्य के संदेश उसी फोल्डर में जाने के लिए भेजने वाले के ईमेल हमेशा ले जाएं बॉक्स चुनें।

शॉर्टकट

अगर आप पहले से कोई संदेश देख रहे हैं, तो ऊपर की नेविगेशन में ले जाएं… आइकन पे क्लिक करके उसे किसी फोल्डर में ले जा सकते हैं।

आप किसी संदेश को फोल्डर व्यू से सीधे कचरा या संग्रह फोल्डर में भेज सकते हैं।

बस जिस संदेश को ले जाना है उसे खोजें और कूड़ेदान में ले जाएँ या संग्रह में ले जाएं आइकन पे क्लिक करें।

कस्टम फ़ोल्डर बनाएं और संभालें

वेब और डेस्कटॉप ऐप

  1. अपना इनबॉक्स खोलें।
  2. बाईं साइडबार में फ़ोल्डर पे जाएं और + आइकन पे क्लिक करें।

यहां से आप ये कर सकते हैं:

  • नया फ़ोल्डर जोड़ें
  • मुख्य फ़ोल्डर चुनें 
  • रंग जोड़ें 
  • फ़ोल्डर में नए संदेशों के लिए सूचनाएं सक्षम या अक्षम करें

आप अपनी खाता सेटिंग में और उन्नत विकल्प कॉन्फ़िगर कर सकते हैं:

  1. अपना Proton Mail इनबॉक्स खोलें। सेटिंग (łod़) > सभी सेटिंग पे क्लिक करें।
  2. साइडबार से फ़ोल्डर्स और लेबल चुनें।
  3. फ़ोल्डर पे जाएं।

यहां से आप ये कर सकते हैं:

  • नए फ़ोल्डर जोड़ें 
  • मुख्य फ़ोल्डर चुनें 
  • फ़ोल्डरों के रंग सेटअप करें और चुनें कि सब-फ़ोल्डर मुख्य फ़ोल्डर का रंग लें या नहीं
  • फ़ोल्डर में नए संदेशों के लिए सूचनाएं सक्षम या अक्षम करें
  • फ़ोल्डर मिटाएं या बदलाव करें

मोबाइल ऐप (Android, iOS)

  1. सेटिंग ड्रॉअर खोलें।

2. फोल्डर बनाएं पे टैप करें।

या फिर सेटिंग > फ़ोल्डर्स और लेबल।

यहां से आप ये कर सकते हैं:

  • नए फ़ोल्डर जोड़ें 
  • मुख्य फ़ोल्डर चुनें 
  • फ़ोल्डरों के रंग सेटअप करें और चुनें कि सब-फ़ोल्डर मुख्य फ़ोल्डर का रंग लें या नहीं
  • फ़ोल्डर में नए संदेशों के लिए सूचनाएं सक्षम या अक्षम करें
  • फ़ोल्डर मिटाएं या बदलाव करें

लेबल

लेबल टैग हैं जिन्हें आप संदेशों पे जोड़ सकते हैं ताकि उन्हें खोजना या उनपे फ़िल्टर लगाना आसान हो।

किसी संदेश पे लेबल जोड़ने से वह नहीं बदलता कि संदेश किस फोल्डर में है, और आप एक संदेश पे कई लेबल जोड़ सकते हैं।

अगर आप किसी संदेश को अपने फ़ोल्डर से मिटा देते हैं, तो उस संदेश के सारे जुड़े लेबल भी हट जाएंगे।

लेबल बनाएं और संभालें

वेब और डेस्कटॉप ऐप

  1. अपना इनबॉक्स खोलें।
  2. बाईं साइडबार में लेबल पे जाएं और + आइकन पे क्लिक करें।

3. अपने लेबल को नाम और रंग दें। पूरा होने पे सहेजें पे क्लिक करें।

आप अपनी खाता सेटिंग में मौजूदा लेबल संभाल सकते हैं:

  1. अपना Proton Mail इनबॉक्स खोलें। सेटिंग (łod़) > सभी सेटिंग पे क्लिक करें।
  2. साइडबार से फ़ोल्डर्स और लेबल चुनें।
  3. लेबल तक स्क्रॉल करें।

यहां से आप:

  • अपने लेबल को नाम दें
  • उसे रंग दें
  • लेबल में बदलाव करें या उन्हें मिटाएं

मोबाइल ऐप (iOS, Android)

  1. सेटिंग ड्रॉअर खोलें।

2. लेबल बनाएं पे टैप करें।

या फिर सेटिंग > फ़ोल्डर्स और लेबल।

यहां से आप ये कर सकते हैं:

  • अपना लेबल बनाएं और नाम दें
  • अपने लेबल को रंग दें
  • मौजूदा लेबल में बदलाव करें और उन्हें मिटाएं

किसी संदेश पे लेबल जोड़ें

  1. अपना इनबॉक्स (या कोई और फ़ोल्डर) खोलें।
  2. जिन संदेशों पे लेबल जोड़ना है उन्हें चुनें।
  3. टूलबार में लेबल आइकन पे क्लिक करें।
  4. सूची से एक या और लेबल चुनें। आप जितने चाहें उतने लेबल जोड़ सकते हैं।
  5. पक्का करने के लिए लागू करें पे क्लिक करें।
  • संदेश को अपने इनबॉक्स से संग्रह फ़ोल्डर में ले जाने के लिए संग्रह भी? चुनें।
  • इस भेजने वाले के सारे नए ईमेल पे वही लेबल (या लेबल) जोड़ने के लिए भेजने वाले के ईमेल हमेशा लेबल करें चुनें।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me