Proton Mail में संदेश कंटेंट खोजें
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- ईमेल खोजें और व्यवस्थित करें
Proton Mail सभी ईमेल को ज़ीरो-एक्सेस एन्क्रिप्शन के साथ स्टोर करता है, और Proton Mail के यूज़र के बीच भेजे गए ईमेल पूरी तरह शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट होते हैं। इसलिए हम आपके ईमेल का कंटेंट नहीं पढ़ सकते।
आप अपने एन्क्रिप्टेड ईमेल का कंटेंट बिना Proton Mail को उन संदेशों का एक्सेस दिए खोज सकते हैं। हम ऐसा आपके ईमेल का एक लोकल इंडेक्स बनाकर और उसे आपके ब्राउज़र के वेब स्टोरेज(नई विंडो) में स्टोर करके करते हैं।
खोज करते समय ऐप आपके डाउनलोड किए गए ईमेल के इंडेक्स से गुज़रता है और सभी मैच हाइलाइट करता है।
कंटेंट खोज की निजता और सुरक्षा
आपके ईमेल का इंडेक्स
संदेश कंटेंट खोजें कैसे सक्षम करें
संदेश कंटेंट खोजें कैसे अक्षम करें
कंटेंट खोज का समस्या निवारण
Proton Mail में ऐडवांस खोज
कंटेंट खोज की निजता और सुरक्षा
इंडेक्स आपके ब्राउज़र में बनता है और कभी उसे छोड़ता नहीं है, इसलिए Proton Mail समेत कोई और उसे एक्सेस नहीं कर सकता, जब तक उसके पास उस डिवाइस का फ़िज़िकल एक्सेस ना हो जिस पर आपका ब्राउज़र इंस्टॉल है। इंडेक्स के अंदर हर संदेश एन्क्रिप्ट किया हुआ होता है और उसे केवल तब डीक्रिप्ट किया जा सकता है जब आप उस डिवाइस पे लॉगइन किए हों जिस पर इंडेक्स होस्ट है।
इसका मतलब है कि जब संदेश कंटेंट खोजें सक्षम हो लेकिन आपका वेब ब्राउज़र बंद हो, तो आपके डिवाइस का फ़िज़िकल एक्सेस रखने वाला हमलावर इंडेक्स फ़ाइल का कंटेंट नहीं पढ़ सकता।
अगर आप लॉगइन किए हुए हैं और आपका Proton Mail टैब खुला है, तो डीक्रिप्ट किया वर्ज़न मेमोरी में स्टोर रहता है, लेकिन उस स्थिति में हमलावर के पास वैसे भी आपके ईमेल का सीधा एक्सेस होता है।
अपना लोकल डाटा सुरक्षित रखने के बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए, हमारा खतरा मॉडल देखें या अपना डाटा कैसे सुरक्षित करें(नई विंडो), ये समझाने वाला हमारा लेख पढ़ें।
आपके ईमेल का इंडेक्स
अपने संदेशों का कंटेंट निजी रखते हुए खोजने के लिए Proton Mail आपके ईमेल का एक इंडेक्स आपके ब्राउज़र के वेब स्टोरेज में बनाता है। हालांकि, इसका मतलब ये है कि:
- आपको उस हर ब्राउज़र के लिए अपने संदेशों का एक इंडेक्स बनाना होगा जो उस हर डिवाइस पे है जिससे आप Proton Mail को एक्सेस करते हैं।
- आप अपने संदेशों का कंटेंट खोज ना पाएं अगर आप अपने ब्राउज़र को प्राइवेट ब्राउज़िंग (इनकॉग्निटो) मोड में इस्तेमाल करें, क्योंकि ब्राउज़र प्राइवेट मोड में अपने वेब स्टोरेज तक एक्सेस सीमित करते हैं। इसलिए हम सिफारिश करते हैं कि प्राइवेट मोड में ये खोज इस्तेमाल ना करें।
- अगर आप अपने Proton Mail खाते से साइनआउट करें, तो अगली बार साइनइन करते समय आपका इंडेक्स अब भी उपलब्ध रहेगा।
- अगर आप अपना ब्राउज़र डेटा साफ़ करें, तो आपका इंडेक्स मिट जाएगा। आप अपना ब्राउज़र डेटा मैन्युअली साफ़ कर सकते हैं या Proton Mail वेब ऐप पे सेटिंग → ब्राउज़र डेटा साफ़ करें पर क्लिक करके साफ़ कर सकते हैं।

संदेश कंटेंट खोज को सक्षम कैसे करें
- Proton Mail वेब ऐप में, ऊपर संदेश खोजें बॉक्स पे क्लिक करें।

- सक्षम करें पे क्लिक करें।

- पक्का करने के लिए सक्षम करें पे क्लिक करें। इसके बाद आपके संदेश Proton Mail के सर्वर से डाउनलोड होंगे, डीक्रिप्ट होंगे, और एन्क्रिप्टेड स्थिति में लोकल तौर पे इंडेक्स होंगे।

इस प्रोसेस में कुछ मिनट लग सकते हैं और ये काफी रिसोर्स-इंटेंसिव हो सकती है.
अगर आप इंडेक्सिंग रोकना चाहते हैं और बाद में जारी रखना चाहते हैं, तो रोकें पे क्लिक करें। इंडेक्सिंग चालू होने के दौरान भी आप खोजें पे क्लिक करके स्टैंडर्ड खोज (संदेश कंटेंट शामिल नहीं) कर सकते हैं। अपनी खोज को और परिष्कृत करने के लिए, अधिक खोज विकल्प पे क्लिक करें।

नोट: अगर आपने पहले अपने संदेश का कंटेंट इंडेक्स किया था लेकिन कोई और ब्राउज़र इस्तेमाल किया था, तो आपको ये स्टेप दोबारा अपनाकर नया इंडेक्स बनाना होगा।
- इंडेक्सिंग पूरा होने के बाद, आप सर्च बार में एक या एक से ज़्यादा कीवर्ड खोज सकते हैं, जिससे ऐसे रिज़ल्ट मिलेंगे जिनमें आपके संदेशों का कंटेंट शामिल होगा।
नोट:
- आपका इंडेक्स अपने आप अपडेट हो जाएगा, जब तक आपका ब्राउज़र खुला है, नए ईमेल नियमित रूप से जुड़ते रहेंगे।
- अगर आपने कुछ समय से अपना ब्राउज़र इस्तेमाल नहीं किया है, तो इंडेक्स को अपडेट होने में कुछ सेकंड लग सकते हैं, उसके बाद ही आप फिर से संदेश कंटेंट खोज सकेंगे।
- अगर आपका मेलबॉक्स बहुत बड़ा है, तो आप संदेश कंटेंट खोज अक्षम करके खोजों को तेज़ कर सकते हैं। ऐसा करने से इंडेक्स मिटाया नहीं जाएगा।
दुर्लभ मामलों में, बड़े इंबॉक्स के कंटेंट को आपके ब्राउज़र की उपलब्ध स्टोरेज क्षमता से ज़्यादा जगह की ज़रूरत पड़ सकती है.
ऐसा होने पर, एक तारीख दिखाई जाएगी जो दिखाती है कि आप कितनी पुराने समय तक अपने एन्क्रिप्टेड संदेशों का कंटेंट खोज सकते हैं। चूंकि इंडेक्स साइज़ आपके ब्राउज़र की वेब स्टोरेज क्षमता तक सीमित है, नए ईमेल आपके इनबॉक्स में आने पे ये तारीख अपडेट होती रहेगी ताकि सबसे हाल के संदेश खोजे जा सकें।
संदेश कंटेंट खोज को अक्षम कैसे करें
ईमेल खोज को अस्थायी रूप से अक्षम करने के लिए:
- ऊपर संदेश खोजें बॉक्स पे क्लिक करें।

- संदेश कंटेंट खोजें स्विच बंद करें।

अपनी वेब स्टोरेज से अपने ईमेल का इंडेक्स मिटाने के लिए, सेटिंग → ब्राउज़र डेटा साफ़ करें. पे क्लिक करके अपना ब्राउज़र डेटा साफ़ करें.

अगर आप अपने संदेशों का कंटेंट फिर से खोजना चाहते हैं, तो आपको ऊपर दिए गए स्टेप अपनाकर संदेश कंटेंट खोज को फिर से सक्षम करना होगा।
कंटेंट खोज का समस्या निवारण
आपको नीचे दिए गए एरर संदेश दिख सकते हैं:
- इस ब्राउज़र में कंटेंट खोज सक्षम नहीं की जा सकती। कृपया कोई और ब्राउज़र आज़माएं।
आपका ब्राउज़र वेब स्टोरेज को सपोर्ट नहीं करता। कृपया उसकी जगह हमारे किसी सुझाए गए ब्राउज़र का इस्तेमाल करें।
- कृपया अपनी कंटेंट खोज फिर से चालू करें।
आपका इंडेक्स अब मान्य नहीं है या खराब हो गया है। इंडेक्स फिर से बनाने के लिए:
1. सेटिंग → ब्राउज़र डेटा साफ़ करें चुनकर अपना ब्राउज़र डेटा साफ़ करें।

2. ऊपर दिए गए स्टेप अपनाकर संदेश कंटेंट खोज को फिर से सक्षम करें।
Proton Mail में ऐडवांस खोज
Proton Mail वेब ऐप में ऐडवांस खोज करने के लिए, संदेश खोजें बॉक्स पे क्लिक करें और अधिक खोज विकल्प चुनें।

ऐडवांस खोज फील्ड में ये शामिल हैं:
- संदेश खोजें: अपने खोज कीवर्ड यहां दर्ज करें।
- खोजें टैब: चुनें कि सभी मेल में खोजें या अपने इंबॉक्स, ड्राफ्ट या भेजे गए फोल्डर में। अन्य ड्रॉपडाउन मेन्यू चुनकर अपने खाते का कोई और फोल्डर चुनें, जैसे तारांकित, संग्रह वग़ैरह, या कोई कस्टम फोल्डर।
- तारीख से और तक फील्ड: किसी खास समयावधि में भेजे गए या प्राप्त किए गए ईमेल खोजें।
- भेजने वाले और प्राप्तकर्ता फील्ड: किसी खास व्यक्ति से भेजे गए या उसे प्राप्त हुए ईमेल खोजें, उसका नाम या ईमेल पता खोजकर।
- पता: अपनी खोज में शामिल करने के लिए सब या कोई खास पता चुनें।
- अटैचमेंट हैं बॉक्स चुनें अगर आप अटैचमेंट वाले संदेश खोजना चाहते हैं।

ऊपर दिए गए फील्ड का कोई भी कॉम्बिनेशन चुनें और खोजें बटन पे क्लिक करें।
उदाहरण के लिए, आप अपने इनबॉक्स में खास समयावधि में प्राप्त हुए, किसी खास भेजने वाले की ओर से, विषय में कुछ खास कीवर्ड वाले ईमेल खोज सकते हैं (या कंटेंट में, अगर आपने संदेश कंटेंट खोज सक्षम की है)।