अपने Proton Mail संदेश कैसे खोजें
- पढ़ने का समय
- 1 मिनट
- श्रेणी
- ईमेल खोजें और व्यवस्थित करें
Proton Mail zero-access encryption का इस्तेमाल करके सभी ईमेल को एन्क्रिप्टेड स्थिति में सेव करता है, और Proton Mail यूज़र के बीच भेजे गए ईमेल पूरी तरह शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट होते हैं। इसलिए हम आपके ईमेल का कंटेंट नहीं पढ़ सकते।
इस लेवल की निजता बनाए रखने के लिए, हमने ऐसा खोज फंक्शन बनाया है जो हमारे सर्वर को आपके संदेश तक एक्सेस दिए बिना आपके ईमेल खोजने की अनुमति देता है।
जानें कि अपने संदेश निजी तौर पे कैसे खोजें और वही ईमेल ढूंढें जिसे आप खोज रहे हैं।
Proton Mail वेब ऐप से ईमेल कंटेंट खोजना
संदेश कंटेंट खोज को सक्षम कैसे करें
संदेश कंटेंट खोज को अक्षम कैसे करें
कंटेंट खोज का समस्या निवारण
Proton Mail Bridge से ईमेल कंटेंट खोजना
Proton Mail में ऐडवांस खोज
ऐडवांस खोज का इस्तेमाल कैसे करें
ऐडवांस सिंटैक्स का इस्तेमाल करके कैसे खोजें
Proton Mail वेब ऐप से ईमेल कंटेंट खोजना
आप अपने एन्क्रिप्टेड ईमेल का कंटेंट Proton Mail को उन संदेशों तक एक्सेस दिए बिना खोज सकते हैं। हम वेब ऐप में ये आपके ईमेल का लोकल इंडेक्स बनाकर और उसे आपके ब्राउज़र के वेब स्टोरेज(नई विंडो) में सेव करके करते हैं।
जब आप वेब ऐप में कंटेंट खोज करते हैं, तो Proton Mail आपके डाउनलोड किए गए ईमेल के इंडेक्स में जाकर सभी मैच हाइलाइट करता है, इसलिए आपके ईमेल को हमारे सर्वर पे खोजने की ज़रूरत नहीं पड़ती। आपके ईमेल निजी और सुरक्षित रहते हैं, क्योंकि ईमेल आपके डिवाइस पे लोकल तौर पे खोजे जाते हैं।
संदेश कंटेंट खोज को सक्षम कैसे करें
- Proton Mail वेब ऐप में, ऊपर संदेश खोजें बॉक्स पे क्लिक करें।

- सक्षम करें पे क्लिक करें।

- पक्का करने के लिए सक्षम करें पे क्लिक करें। इसके बाद आपके संदेश Proton Mail के सर्वर से डाउनलोड होंगे, डीक्रिप्ट होंगे, और एन्क्रिप्टेड स्थिति में लोकल तौर पे इंडेक्स होंगे।

इस प्रोसेस में कुछ मिनट लग सकते हैं और ये काफी रिसोर्स-इंटेंसिव हो सकती है.
अगर आप इंडेक्सिंग रोकना चाहते हैं और बाद में जारी रखना चाहते हैं, तो रोकें पे क्लिक करें। इंडेक्सिंग चालू होने के दौरान भी आप खोजें पे क्लिक करके स्टैंडर्ड खोज (संदेश कंटेंट शामिल नहीं) कर सकते हैं। अपनी खोज को और परिष्कृत करने के लिए, अधिक खोज विकल्प पे क्लिक करें।

नोट: अगर आपने पहले अपने संदेश का कंटेंट इंडेक्स किया था लेकिन कोई और ब्राउज़र इस्तेमाल किया था, तो आपको ये स्टेप दोबारा अपनाकर नया इंडेक्स बनाना होगा।
- इंडेक्सिंग पूरा होने के बाद, आप सर्च बार में एक या एक से ज़्यादा कीवर्ड खोज सकते हैं, जिससे ऐसे रिज़ल्ट मिलेंगे जिनमें आपके संदेशों का कंटेंट शामिल होगा।
नोट:
- आपका इंडेक्स अपने आप अपडेट हो जाएगा, जब तक आपका ब्राउज़र खुला है, नए ईमेल नियमित रूप से जुड़ते रहेंगे।
- अगर आपने कुछ समय से अपना ब्राउज़र इस्तेमाल नहीं किया है, तो इंडेक्स को अपडेट होने में कुछ सेकंड लग सकते हैं, उसके बाद ही आप फिर से संदेश कंटेंट खोज सकेंगे।
- अगर आपका मेलबॉक्स बहुत बड़ा है, तो आप संदेश कंटेंट खोज अक्षम करके खोजों को तेज़ कर सकते हैं। ऐसा करने से इंडेक्स मिटाया नहीं जाएगा।
दुर्लभ मामलों में, बड़े इंबॉक्स के कंटेंट को आपके ब्राउज़र की उपलब्ध स्टोरेज क्षमता से ज़्यादा जगह की ज़रूरत पड़ सकती है.
ऐसा होने पर, एक तारीख दिखाई जाएगी जो दिखाती है कि आप कितनी पुराने समय तक अपने एन्क्रिप्टेड संदेशों का कंटेंट खोज सकते हैं। चूंकि इंडेक्स साइज़ आपके ब्राउज़र की वेब स्टोरेज क्षमता तक सीमित है, नए ईमेल आपके इनबॉक्स में आने पे ये तारीख अपडेट होती रहेगी ताकि सबसे हाल के संदेश खोजे जा सकें।
संदेश कंटेंट खोज को अक्षम कैसे करें
ईमेल खोज को अस्थायी रूप से अक्षम करने के लिए:
- ऊपर संदेश खोजें बॉक्स पे क्लिक करें।

- संदेश कंटेंट खोजें स्विच बंद करें।

अपनी वेब स्टोरेज से अपने ईमेल का इंडेक्स मिटाने के लिए, सेटिंग → ब्राउज़र डेटा साफ़ करें. पे क्लिक करके अपना ब्राउज़र डेटा साफ़ करें.

अगर आप अपने संदेशों का कंटेंट फिर से खोजना चाहते हैं, तो आपको ऊपर दिए गए स्टेप अपनाकर संदेश कंटेंट खोज को फिर से सक्षम करना होगा।
कंटेंट खोज का समस्या निवारण
आपको नीचे दिए गए एरर संदेश दिख सकते हैं:
- इस ब्राउज़र में कंटेंट खोज सक्षम नहीं की जा सकती। कृपया कोई और ब्राउज़र आज़माएं।
आपका ब्राउज़र वेब स्टोरेज को सपोर्ट नहीं करता। कृपया उसकी जगह हमारे किसी सुझाए गए ब्राउज़र का इस्तेमाल करें।
- कृपया अपनी कंटेंट खोज फिर से चालू करें।
आपका इंडेक्स अब मान्य नहीं है या खराब हो गया है। इंडेक्स फिर से बनाने के लिए:
1. सेटिंग → ब्राउज़र डेटा साफ़ करें पे क्लिक करके अपना ब्राउज़र डेटा साफ़ करें।
2. ऊपर दिए गए स्टेप अपनाकर संदेश कंटेंट खोज को फिर से सक्षम करें।
Proton Mail Bridge से ईमेल कंटेंट खोजना
आप अपने संदेश डीक्रिप्ट करके और Proton Mail Bridge की मदद से उन्हें किसी तीसरें-पार्टी ईमेल क्लाइंट में डाउनलोड करके, अपने डेस्कटॉप डिवाइस पे अपने ईमेल का कंटेंट भी खोज सकते हैं.
फिर आप अपने ईमेल क्लाइंट के बिल्ट-इन खोज फंक्शन का इस्तेमाल करके अपने संदेशों का कंटेंट लोकल तौर पे खोज सकते हैं।
Proton Mail में ऐडवांस खोज
आप Proton Mail वेब ऐप में ऐडवांस खोज फीचर का इस्तेमाल करके अपने ईमेल इनके हिसाब से खोज सकते हैं:
- विषय (ईमेल के विषय में मौजूद किसी कीवर्ड को खोजकर)
- ईमेल पता (भेजने वाला या प्राप्तकर्ता)
- फोल्डर स्थान (इनबॉक्स, ड्राफ्ट, भेजे गए, संग्रह, स्पैम, कचरा या कस्टम फोल्डर)
- भेजने या प्राप्त करने की तारीख
अगर आप अपने ईमेल का कंटेंट खोजना चाहते हैं, तो आपको ये करना होगा:
- संदेश कंटेंट खोज सक्षम करें ऊपर दिए गए स्टेप अपनाकर, या
- अपनी पसंद के तीसरें-पार्टी ईमेल क्लाइंट में खोजने के लिए Proton Mail Bridge डाउनलोड करें
ऐडवांस खोज का इस्तेमाल कैसे करें
Proton Mail वेब ऐप में ऐडवांस खोज करने के लिए, संदेश खोजें बॉक्स पे क्लिक करें और अधिक खोज विकल्प चुनें।

ऐडवांस खोज फील्ड में ये शामिल हैं:
- संदेश खोजें: अपने खोज कीवर्ड यहां दर्ज करें।
- इसमें खोजें टैब: चुनें कि सारे मेल में खोजना है या अपने इनबॉक्स, ड्राफ्ट, या भेजे गए फोल्डर में। अन्य ड्रॉपडाउन मेन्यू चुनकर अपने खाते का कोई और फोल्डर चुनें, जैसे तारांकित, संग्रह, या कस्टम फोल्डर।
- तारीख से और तक फील्ड: किसी खास समयावधि में भेजे गए या प्राप्त किए गए ईमेल खोजें।
- भेजने वाला और प्राप्तकर्ता फील्ड: किसी खास व्यक्ति का नाम या ईमेल पता खोजकर उनसे भेजे गए या उनके द्वारा प्राप्त किए गए ईमेल खोजें।
- पता: अपनी खोज में शामिल करने के लिए सब या कोई खास पता चुनें।

ऊपर दिए गए फील्ड का कोई भी कॉम्बिनेशन चुनें और खोजें बटन पे क्लिक करें।
उदाहरण के लिए, आप अपने इनबॉक्स में खास समयावधि में प्राप्त हुए, किसी खास भेजने वाले की ओर से, विषय में कुछ खास कीवर्ड वाले ईमेल खोज सकते हैं (या कंटेंट में, अगर आपने संदेश कंटेंट खोज सक्षम की है)।
ऐडवांस सिंटैक्स का इस्तेमाल करके कैसे खोजें
Proton Mail पावर यूज़र के लिए ऐडवांस सिंटैक्स का इस्तेमाल करके जटिल खोज भी सपोर्ट करता है। ऐडवांस खोज सिंटैक्स Proton Mail वेब ऐप और हमारे Android और iPhone/iPad मोबाइल ऐप में काम करता है।
लेकिन आप संदेश कंटेंट खोजने के लिए ऐडवांस सिंटैक्स का इस्तेमाल नहीं कर सकते। ऐडवांस सिंटैक्स इस्तेमाल करने के लिए, आपको संदेश कंटेंट खोज अक्षम करनी होगी।
खास कैरेक्टर का इस्तेमाल आपके संदेश के मेटाडाटा (विषय, To/CC/BCC, और From फील्ड) पे खोज करते समय जटिल लॉजिक लागू करने के लिए किया जा सकता है। किन्हीं दो खोज कीवर्ड के बीच लॉजिकल AND अपने आप लागू होता है (“hello world” खोजने का मतलब है “hello” AND “world” से मैच)। बाकी खोज ऑपरेटर नीचे टेबल में दिए गए हैं।
| नाम | ऑपरेटर | उदाहरण | उदाहरण की व्याख्या |
| लॉजिकल OR | | | hello | world | ऐसे टेक्स्ट से मैच करता है जिसमें hello या world हो |
| लॉजिकल NOT | ! या – | hello !world | ऐसे टेक्स्ट से मैच करता है जिसमें hello हो लेकिन world न हो |
| ग्रुपिंग | () | (cat -dog) | (cat mouse) | ऐसे टेक्स्ट से मैच करता है जिसमें cat हो और dog न हो, या cat के साथ mouse हो |
| वाक्य | “” | “hello world” | ऐसे टेक्स्ट से मैच करता है जिसमें कीवर्ड लगातार और क्रम में हों, जैसे hello world और hello world and universe, लेकिन hello brave new world नहीं। आप * को शब्द प्लेसहोल्डर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं, hello * * world, hello brave new world से मैच करेगा |
| प्रोक्सिमिटी | “”~N | “hello world”~10 | ऐसे टेक्स्ट से मैच करता है जिसमें hello और world उनके बीच 10 से कम शब्दों के साथ हों |
| कोरम | “”/N | “hello dear world”/2 | ऐसे टेक्स्ट से मैच करता है जिसमें 3 शब्दों में से कम से कम 2 हों, जैसे hello dear और hello world। hello there मैच नहीं करेगा, लेकिन hello there world करेगा |
| ऑर्डर | “<< | hello << world | ऐसे टेक्स्ट से मैच करता है जिसमें hello और world सिर्फ तभी हों जब वे बताए गए क्रम में दिखें। hello world मैच करेगा लेकिन world hello नहीं |
| शुरुआत | ^ | ^hello | ऐसे टेक्स्ट से मैच करता है जो hello से शुरू होता है, जैसे hello world, लेकिन say hello नहीं |
| समाप्त | $ | world$ | ऐसे टेक्स्ट से मैच करता है जो world पे खत्म होता है, जैसे hello world, लेकिन world peace नहीं |
| वाइल्डकार्ड | * और ? | h?llo w*d | ? ऑपरेटर किसी भी एक कैरेक्टर से मैच करता है, जबकि * शून्य या ज़्यादा कैरेक्टर से मैच करता है। उदाहरण की खोज hello world के साथ-साथ hallo word से भी मैच करेगी |