अपना Proton पासवर्ड बदलें
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणियां
- खाता संभाले
- पासवर्ड
अपना मौजूदा पासवर्ड पता होने पर आप अपनी खाता सेटिंग से अपना पासवर्ड बदल सकते हैं.
| पासवर्ड खो गया है? पासवर्ड रीसेट करने का तरीका जानें |
पासवर्ड कैसे बदलें
- account.proton.me पे साइन इन करें और कोई Proton सेवा चुनें।
- सेटिंग (⚙️) → सभी सेटिंग चुनें।

- बाईं साइडबार से खाता और पासवर्ड चुनें, फिर पासवर्ड बदलें पे क्लिक करें।

- अपना मौजूदा पासवर्ड दर्ज करें और सत्यापन करें पे क्लिक करें।

- नया पासवर्ड और पासवर्ड की पुष्टि करें फील्ड में अपना नया पासवर्ड दर्ज करें। वैकल्पिक रूप से, पासवर्ड उत्पन्न करें पे क्लिक करें ताकि Proton आपके लिए एक सुरक्षित पासवर्ड बना दे।

टिप्स:
- आपका पासवर्ड कम से कम 8 अक्षरों का होना चाहिए। बेहतर सुरक्षा के लिए, कम से कम 12 अक्षर इस्तेमाल करें जिनमें बड़े अक्षर, छोटे अक्षर, अंक और सिंबल का मिश्रण हो।
- कॉपी/पेस्ट एरर से बचने के लिए पासवर्ड पेस्ट करने की बजाय टाइप करें।
- पासवर्ड सहेजने से पहले उसे सही होने की जांच के लिए आंख (पासवर्ड देखें) आइकॉन पे क्लिक करें।
- हमारे ऑनलाइन पासफ्रेज़ जनरेटर या मुफ्त सुरक्षित पासवर्ड मैनेजर की मदद से एक याद रखने लायक पासफ्रेज़ सेट करने पर विचार करें।
6. अपना पासवर्ड अपडेट करने के लिए सहेजें पे क्लिक करें।

आपका पासवर्ड बदल दिया गया है।