Proton होमपेज

Proton Pass को कंपनी के फायरवॉल के पीछे कैसे लागू करें

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणियां
Proton Pass for Business
Proton Pass

अगर आपकी कंपनी फायरवॉल का इस्तेमाल कर रही है, तो Proton Pass को एक्सेस करने के लिए आपको हमारे डोमेन व्हाइटलिस्ट करने होंगे। वे डोमेन, जिन्हें व्हाइटलिस्ट करना होगा, इनमें शामिल हैं:

  • pass.proton.me
  • pass-api.proton.me
  • account.proton.me
  • account-api.proton.me

Proton Pass को अलग-अलग डिवाइस पे डाटा सिंक करने के लिए ये डोमेन ज़रूरी हैं। ये सब नवीनतम सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हैं और सिर्फ Proton Pass और अन्य Proton प्रोडक्ट इनका इस्तेमाल करते हैं।

कुछ एंटरप्राइज़ फायरवॉल अनुमति देने के लिए डोमेन नाम इस्तेमाल नहीं कर पाते और उन्हें IP पतों की सूची चाहिए। हालांकि हम ये IP पते नियमित रूप से नहीं बदलते, स्पेसिफिक IP व्हाइटलिस्ट करना बेहतर प्रैक्टिस नहीं माना जाता। अगर आपके व्हाइटलिस्ट किए गए IP पते बदल जाएं, तो उस फायरवॉल के पीछे अंतिम उपयोगकर्ता का अनुभव आउटेज के बराबर होगा।


अगर कोई और विकल्प नहीं है और IP व्हाइटलिस्टिंग ज़रूरी है, तो Proton के पास मौजूदा IP पतों की पूरी सूची, जिन्हें हमारा ASN 62371 एनाउंस करता है, ऑनलाइन IRR डेटाबेस (जैसे RIPE(नई विंडो)) में स्वतंत्र रूप से मिल सकती है।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me