Proton होमपेज

सुरक्षित लिंक शेयर करना सुरक्षित क्यों है

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणी
Proton Pass का इस्तेमाल करते हुए

अगर आपके पास Proton Pass का पेड खाता है, तो आप लॉगइन, क्रेडिट कार्ड की जानकारी और नोट्स जैसे अलग-अलग Pass आइटम किसी के साथ भी सुरक्षित रूप से शेयर कर सकते हैं, भले ही वे Proton Pass इस्तेमाल न करते हों।

Proton Pass पे सुरक्षित लिंक शेयर करने का तरीका जानें:

संवेदनशील जानकारी शेयर करने के ज़्यादातर अन्य तरीकों के उलट, Proton Pass से सुरक्षित लिंक शेयर करना बहुत सुरक्षित है। इस लेख में हम बताएंगे कि क्यों।

नियंत्रण आपके हाथ में है

सुरक्षित लिंक शेयर करने के साथ, नियंत्रण हमेशा आपके हाथ में रहता है।

  • आप तय करते हैं कि क्या शेयर करना है
  • आप समाप्ति का समय सेट करते हैं
  • आप तय करते हैं कि लिंक कितनी बार इस्तेमाल किया जा सकता है
  • आप मॉनिटर कर सकते हैं कि लिंक कितनी बार इस्तेमाल किया गया है

आप किसी भी समय सुरक्षित लिंक मिटा सकते हैं, ताकि वो दोबारा कभी इस्तेमाल न हो सके। बस अपने डैशबोर्ड में लिंक हटाएं बटन पे क्लिक करें।

आपका डाटा शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट है

आपके Pass आइटम आपके डिवाइस पे एन्क्रिप्ट किए जाते हैं, और उन्हें सिर्फ आपके अपने डिवाइस पे आपकी निजी चाबी (जिसे सिर्फ आप एक्सेस कर सकते हैं) से डीक्रिप्ट किया जा सकता है। जब आप सुरक्षित लिंक उत्पन्न करते हैं:

  1. आपके डिवाइस पे लोकल तौर पे एक रैंडम लिंक की (शेयर सीक्रेट) उत्पन्न होती है।
  2. आपकी साझा की गई आइटम की (जो आइटम की सामग्री को एन्क्रिप्ट करती है) उस लिंक की से एन्क्रिप्ट की जाती है।
  3. लिंक की आपकी तिजोरी की की से एन्क्रिप्ट की जाती है। इससे अगर आप लिंक खो दें या भूल जाएं, तो भी आप उसे एक्सेस कर सकते हैं।
  4. एन्क्रिप्ट की गई आइटम की और एन्क्रिप्ट की गई लिंक की सर्वर पे अपलोड की जाती हैं।
  5. Pass लोकल तौर पे एन्क्रिप्ट किए गए आइटम का एक URL (https://pass.proton.me/s/RANDOM_TOKEN#link_key) बनाता है, जिसमें शेयर सीक्रेट शामिल होता है।
  6. आप ये URL किसी के साथ शेयर करते हैं।

Proton के पास कभी भी लिंक की का एक्सेस नहीं होता, इसलिए हम आपके आइटम को कभी एक्सेस नहीं कर सकते। इसका मतलब ये भी है कि किसी असंभावित स्थिति में हमारे सर्वर किसी तरह चोरी-छिपे एक्सेस कर लिए जाएं, तब भी आपके साझा किए गए आइटम से कभी छेड़छाड़ नहीं होगी।

लिंक शेयर करते वक़्त सुरक्षित चैनल इस्तेमाल करना ज़रूर सुनिश्चित करें। लगभग निश्चित है कि आप जो भी चैनल इस्तेमाल करेंगे, वो एन्क्रिप्ट किया होगा (इसलिए जोखिम न्यूनतम है), लेकिन अगर कोई दुश्मन पूरे शेयर URL तक पहुंच हासिल कर ले, तो वो साझा किए गए आइटम को एक्सेस कर सकेगा (अगर समाप्ति तारीख़ के भीतर हो और उसकी इस्तेमाल सीमा पूरी न हो चुकी हो)।

Pass आइटम सुरक्षित रूप से शेयर करने के सुझाव

शेयर करने के कंट्रोल का इस्तेमाल करें

Proton Pass के सुरक्षित शेयरिंग के साथ, आप साझा किए गए आइटम पे समय की सीमा और देखने की संख्या की सीमा लगा सकते हैं। इन कंट्रोल का इस्तेमाल करें।

साझाकरण बंद करने के बाद अपने आइटम अपडेट करें

किसी आइटम का शेयर करना समाप्त करने के बाद, उन्हें सुरक्षित रखने के लिए पासवर्ड या आइटम की अन्य जानकारी अपडेट करें। एक और अच्छा विकल्प है आइटम के खाते पे दो-फैक्टर सत्यापन सक्षम करना।

किसके साथ शेयर कर रहे हैं, इसका ध्यान रखें

आइटम सिर्फ उन लोगों के साथ शेयर करें जिन पर आप उस जानकारी के लिए भरोसा करते हैं।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me