Proton होमपेज

छद्म यादृच्छिक संख्या जनरेटर (PRNG)

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणी
ब्राउज़र और कुकी

Proton Mail आपका डाटा सुरक्षित रखने के लिए वेब की नवीनतम टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करता है, और इसके लिए PRNG ज़रूरी है। ये लेख समझाएगा कि PRNG क्या है और आम समस्याओं का समाधान क्या है।

PRNG क्या है?

PRNG का मतलब Pseudo Random Number Generator यानी छद्म यादृच्छिक संख्या जनरेटर है। Proton Mail आपका खाता सुरक्षित रखने के लिए कई जगहों पे यादृच्छिक संख्याएं उत्पन्न करता है। ये बेहद ज़रूरी है क्योंकि यादृच्छिक संख्याओं से मज़बूत एन्क्रिप्शन मिलता है। दुर्भाग्य से, यादृच्छिक संख्याएं उत्पन्न करना बहुत मुश्किल है। इसीलिए हम यूज़रों को ऐसे वेब ब्राउज़र का इस्तेमाल करने के लिए कहते हैं जिसमें PRNG पहले से मौजूद हो। खुशकिस्मती से, ज़्यादातर आधुनिक वेब ब्राउज़र में PRNG होता है।

उन ब्राउज़रों की सूची देखने के लिए जिनमें PRNG है, यहां क्लिक करें:

http://caniuse.com/#feat=cryptography(नई विंडो)

ऊपर दिए गए लिंक में आप देख सकते हैं कि ज़्यादातर ब्राउज़र काम करते हैं। IE के पुराने वर्शन में सहायता उपलब्ध नहीं है।

मुझे एरर मिला कि मेरे पास PRNG नहीं है। मुझे ये कैसे मिलेगा?

अगर आपको ये एरर आ रहा है, तो सबसे आम समाधान ये है कि अपने ब्राउज़र को नवीनतम वर्शन में अपग्रेड करें। ये एक अच्छी आदत है क्योंकि ज़्यादातर ब्राउज़र अपडेट में कई सुरक्षा पैच भी शामिल होते हैं।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me