Proton होमपेज

Proton Pass के स्वतः सुझाव और स्वतः सेव खासियतों का इस्तेमाल कैसे करें

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणियां
Proton Pass
Proton Pass का इस्तेमाल करते हुए

जब भी आप नया खाता बनाएं, Proton Pass एक यूज़रनेम और पासवर्ड सुझाएगा। ये जानकारी खाता बनते समय भी स्वतः सेव हो जाएगी, साथ ही जब आप किसी वेबसाइट पे पासवर्ड या यूज़रनेम अपडेट करें, तब भी। इन खासियतों को “स्वतः सुझाव” और “स्वतः सेव” कहा जाता है और ये अपने-आप सक्रिय हो जाती हैं। आइए जानते हैं कि इन खासियतों का इस्तेमाल कैसे करें।

अपने ब्राउज़र में स्वतः सेव खासियत का इस्तेमाल

अगर आपने ब्राउज़र एक्सटेंशन इंस्टॉल किया हुआ है, तो नया खाता बनाते समय स्वतः सुझाव और स्वतः सेव फंक्शन अपने-आप सक्रिय हो जाने चाहिए।

एक बार इंस्टॉल होने के बाद, साइन-अप पेज की ईमेल फील्ड भरते समय आपको उस ईमेल के साथ स्वतः सुझाव बॉक्स दिखेगा, जो आपके Proton Pass खाते से जुड़ा है। उस पे क्लिक करें और वो अपने-आप भर जाएगा। इसके अलावा, आप दिए गए ईमेल नकली-नाम का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, या कुछ नया लिख सकते हैं।

Proton Pass email prompt

ईमेल पता या यूज़रनेम फील्ड भर जाने के बाद, पासवर्ड फील्ड पे क्लिक करें। आपकी सेटिंग के हिसाब से Proton Pass एक रैंडम पासवर्ड या पासफ्रेज़ सुझाएगा (आप इन्हें प्रॉम्प्ट पॉप-अप में बदल सकते हैं)। बनाए गए पासवर्ड पे क्लिक करें और वो अपने-आप पासवर्ड फील्ड में भर जाएगा और आपके क्लिपबोर्ड पे कॉपी हो जाएगा।

Proton Pass स्वतः सेव का पासवर्ड प्रॉम्प्ट

इसके बाद, साइन-अप बटन (या उसके बराबर विकल्प) पे क्लिक करें और अगली स्क्रीन पे जाएं, जहां सेवा आपका स्वागत करेगी। इसी दौरान, Proton Pass आपको आपकी स्क्रीन के ऊपरी दाएं कोने पे सूचना भेजेगा, जिसमें पूछा जाएगा कि क्या आप लॉगइन सहेजना चाहते हैं।

Saving a password in Proton Pass

जोड़ें पे क्लिक करें, और Pass उसे अपने-आप आपकी तिजोरी में जोड़ देगा।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me