Proton होमपेज

TLS/SSL प्रमाणपत्र कैसे जांचें

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणी
ब्राउज़र और कुकी

Proton Mail का पूरा ध्यान निजता पे है, और हम सबका डाटा और संचार सुरक्षित रखने के लिए अपनी पूरी कोशिश करते हैं। proton.me को एक्सेस करते समय, आपके ब्राउज़र और हमारे सर्वर के बीच जानकारी का ट्रांसमिशन हमेशा HTTPS(नई विंडो) के ज़रिए एन्क्रिप्ट किया और सुरक्षित रहता है।

हालांकि ये PGP के शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन के कॉन्सेप्ट जैसा नहीं है, फिर भी ये आपको मैन-इन-द-मिडिल अटैक और संचार की निगरानी के अन्य रूपों से बचाने में महत्वपूर्ण है.

HTTPS के काम करने के लिए, हर वेबसाइट के पास किसी विश्वसनीय प्रमाणपत्र प्राधिकरण से सत्यापित TLS प्रमाणपत्र होना ज़रूरी है. proton.me की ओर से गवाही देने वाला प्रमाणपत्र प्राधिकरण Let’s Encrypt(नई विंडो) है. एक आधुनिक ब्राउज़र को HTTPS से सुरक्षित वेबसाइट के प्रमाणपत्र की वैधता को अपने आप जांचना चाहिए और अगर वो कुछ अविश्वसनीय पाता है तो आपको चेतावनी देनी चाहिए.

अपने प्रमाणपत्र का जारीकर्ता कैसे जांचें

Chrome

  1. URL के आगे कंट्रोल्स आइकन (साइट की जानकारी देखें) पे क्लिक करें. फिर Connection is secure पे क्लिक करें.

2. Certificate is valid पे क्लिक करें.

TLS प्रमाणपत्र एक पॉप-अप में दिखेगा.

Firefox

  1. URL के आगे Shield आइकन पे कर्सर ले जाएं. एक टूलटिप दिखेगा, जिसमें प्रमाणपत्र जारीकर्ता दिखेगा.

2. पूरा प्रमाणपत्र खोलने के लिए, शील्ड पे क्लिक करें और फिर Connection secure चुनें.

3. More site information > View certificate पे क्लिक करें.

Safari

  1. नेविगेशन बार में Safari पे क्लिक करें और फिर मेन्यू से Connection Security Details… चुनें.

2. Show Certificate पे क्लिक करें.

3. जारीकर्ता का नाम दिखाने के लिए Details पे क्लिक करें.

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me