Proton होमपेज

आपको Proton Mail Bridge की ज़रूरत क्यों है

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणी
Proton Mail Bridge

Proton Mail के सर्वर पे स्टोर किए गए सभी ईमेल शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन या ज़ीरो-एक्सेस एन्क्रिप्शन से सुरक्षित हैं, इसलिए कोई भी, Proton भी नहीं, उनके कंटेंट को एक्सेस कर सकता है। इससे हम आपके ईमेल आपके ईमेल क्लाइंट के साथ शेयर भी नहीं कर पाते।

Microsoft Outlook, Mozilla Thunderbird और Apple Mail जैसे ईमेल क्लाइंट, ईमेल प्राप्त करने, संभालने और भेजने के लिए IMAP(नई विंडो) और SMTP(नई विंडो) प्रोटोकॉल इस्तेमाल करते हैं। IMAP और SMTP, TLS(नई विंडो) जैसे एन्क्रिप्शन स्टैंडर्ड इस्तेमाल करके ट्रांज़िट में ईमेल को सेफ रखते हैं। हालांकि, ये ज़ीरो-एक्सेस एन्क्रिप्शन के साथ स्टोर किए गए ईमेल को एक्सेस करने के लिए डिज़ाइन नहीं किए गए हैं।

SMTP और IMAP के बारे में और जानें

चूंकि IMAP आपके ईमेल डीक्रिप्ट नहीं कर सकता, इसलिए ईमेल सर्वर को उन्हें बिना एन्क्रिप्शन के एक्सेस करने की ज़रूरत होती है। इसका मतलब है कि आप अपने क्लाइंट को सीधे Proton Mail से कनेक्ट होने के लिए कॉन्फ़िगर नहीं कर सकते।

Proton Mail Bridge ये समस्या सुलझा देता है। Proton Mail Bridge को अपने कंप्यूटर पे इंस्टॉल करने के बाद, आप अपने रेगुलर डेस्कटॉप ईमेल क्लाइंट के ज़रिए अपने Proton Mail ईमेल एक्सेस कर सकते हैं, साथ ही शुरु-से-अंत तक या ज़ीरो-एक्सेस एन्क्रिप्शन भी बना रहता है।

Proton Mail Bridge, आपके Proton Mail खाते से ईमेल डाउनलोड करता है और उन्हें लोकली डीक्रिप्ट करता है, ताकि आपका ईमेल क्लाइंट उन्हें एक्सेस कर सके।

इसके लिए, Proton Mail Bridge आपके कंप्यूटर पे IMAP और SMTP सर्वर बनाता है। जब आप Bridge लॉन्च करते हैं, तो ये बैकग्राउंड में चलते हैं, और सिर्फ उसी डिवाइस पे चल रही एप्लीकेशन इन्हें एक्सेस कर सकती हैं।

इससे आपका ईमेल क्लाइंट आपके Proton Mail खाते से कनेक्ट कर पाता है, और Bridge ईमेल भेजते वक्त उन्हें एन्क्रिप्ट करना और प्राप्त करते वक्त डीक्रिप्ट करना संभालता है।

Proton Mail Bridge के IMAP और SMTP सर्वर और आपके ईमेल क्लाइंट के बीच ये करीबी एकीकरण एक सहज अनुभव देता है, और ये भी सुनिश्चित करता है कि आपका डाटा हर वक्त सुरक्षित और निजी रहे।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me