आपकी फोटो आपके कुछ सबसे खुशनुमा और अहम पलों की यादगार निशानियां हैं। ये सिर्फ आपकी हैं, विज्ञापन एल्गोरिदम या AI प्लैटफॉर्म की नहीं। इसीलिए Proton Drive आपको इन्हें स्टोर करने के लिए एक निजी जगह देता है — जहां अपनी फोटो को एल्बम में व्यवस्थित किया जा सकता है और फिल्टर और टाइमलाइन के ज़रिए इन्हें ब्राउज़ किया जा सकता है, बिना किसी ट्रैकिंग के और बिना किसी के पर्दे के पीछे इनका विश्लेषण किए।
अब अपनी फोटो लाइब्रेरी को Proton Drive में लाना पहले से ज़्यादा आसान है। Windows ऐप के लेटेस्ट अपडेट के साथ, Google Photos से एल्बम और तस्वीरें ऐसे क्लाउड स्टोरेज में आयात की जा सकती हैं जो शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन से आपकी निजता की रक्षा करता है।
Google Photos से Proton Drive में कैसे शिफ्ट करें
- Google Takeout का इस्तेमाल करके Google Photos से अपनी फ़ाइलें निर्यात करें।
- Windows के लिए Proton Drive डेस्कटॉप ऐप खोलें।
- फोटो आयात पे जाएं।
- Google Photos से आयात करें चुनें और अपनी फोटो और एल्बम Proton Drive में आयात करें।
आपके पास कितनी फोटो हैं, इस पे निर्भर करते हुए, इस प्रोसेस में कुछ मिनट से लेकर कुछ घंटे तक लग सकते हैं। इस दौरान आप अपने कंप्यूटर का इस्तेमाल जारी रख सकते हैं।
और जानकारी के लिए अपनी फोटो को Google Photos से Proton Drive में आयात करने का तरीका देखें।
Google Photos से दूर क्यों जाएं?
आपकी फोटो में अहम पल समाए हैं, लेकिन Google Photos जैसी सेवाओं के लिए इनमें कीमती डाटा भी होता है। हर इमेज को चेहरों (जिनमें उन लोगों के चेहरे भी शामिल हैं जो Google Photos इस्तेमाल नहीं करते), स्थानों, चीज़ों और पैटर्न के लिए स्कैन किया जा सकता है। ये जानकारी बिना आपकी जानकारी या साफ सहमति के प्रोफाइल बनाने और रिश्तों का अंदाज़ा लगाने में मदद करती है।
और जैसे-जैसे Gemini AI का Google इकोसिस्टम में विस्तार बढ़ रहा है, ये जानना मुश्किल होता जा रहा है कि आपकी पर्सनल फोटो सिर्फ स्टोर की जा रही हैं या चुपचाप AI को ट्रेन करने के लिए इस्तेमाल की जा रही हैं।
ऐसी सेवा पे शिफ्ट करें जो आपकी फोटो को खुदाई करने के लिए डाटा सोर्स नहीं, बल्कि संभालने लायक यादों की तरह देखती है।
सिर्फ Google नहीं, कहीं से भी फोटो आयात करें
इस अपडेट की सबसे बड़ी खासियत Google Photos से आयात करना है, लेकिन ये नई खासियत इससे आगे तक जाती है। अब आप Windows के लिए Proton Drive ऐप का इस्तेमाल करके किसी भी फोल्डर से फोटो आयात कर सकते हैं। एल्बम अपने आप बन जाते हैं, ताकि आपकी तस्वीरें शुरू से ही व्यवस्थित रहें।
चाहे तस्वीरें हार्ड ड्राइव, USB स्टिक, या किसी दूसरी क्लाउड सेवा से अपलोड की जा रही हों, Proton Drive इस शिफ्ट को आसान और निजी बना देता है।
अभी अपडेट करें और अपनी फोटो ट्रांसफर करना शुरू करें
फोटो आयात अभी Windows के लिए Proton Drive ऐप में उपलब्ध है। लेटेस्ट वर्ज़न डाउनलोड करें और अपनी फोटो लाइब्रेरी को Google Photos या किसी भी दूसरे सोर्स से ऐसी निजी, एन्क्रिप्ट किए गए फोटो स्टोरेज स्पेस में ट्रांसफर करना शुरू करें जिसे सिर्फ आप एक्सेस कर सकते हैं।
Proton में हम मानते हैं कि आपकी तस्वीरें इतनी पर्सनल होती हैं कि इन्हें निगरानी सिस्टम स्कैन न कर सकें या एल्गोरिदम इनका विश्लेषण न कर सकें। इसीलिए हमने Proton Drive और बाकी Proton इकोसिस्टम को शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन को कोर बनाकर बनाया है। आपकी फोटो सिर्फ आपको और उन लोगों को दिखती हैं जिनके साथ आप इन्हें शेयर करना चुनते हैं — न कि हमें, मार्केटर्स को, AI ट्रेनिंग मॉडल्स को, डाटा ब्रोकर्स को, या किसी और को।
अगर आप Apple इस्तेमाल करते हैं, तो हमने आपको भूला नहीं है: macOS के लिए फोटो आयात की सहायता जल्द आ रही है। बने रहें।






