Dashlane ने एलान किया(नई विंडो) है कि उसका Free plan आधिकारिक तौर पे 16 सितंबर 2025 को खत्म हो जाएगा।
5 अगस्त से, Dashlane Free के सभी मौजूदा उपयोगकर्ताओं को Premium प्लैन के अस्थायी ट्रायल में “अपग्रेड” कर दिया गया है — लेकिन इसमें एक पेंच है।
16 सितंबर को ट्रायल का समय खत्म होने के बाद, जो लोग Dashlane Premium या Friends & Family प्लैन में अपग्रेड नहीं करते, वे मुख्य खासियतें खो देंगे, जिनमें अपना स्टोर किया डाटा जोड़ने, बदलने, कॉपी करने, या देखने की क्षमता शामिल है। जो पहले मुफ्त और सुलभ था, वह अब पेवॉल के पीछे बंद हो जाएगा।
इसलिए अगर आप Dashlane Free इस्तेमाल कर रहे हैं और बिना एक्सेस खोए अपने पासवर्ड और संवेदनशील जानकारी की सुरक्षा जारी रखना चाहते हैं, तो पासवर्ड मैनेजमेंट की फीस देने के मन में न होने पे आपको जल्दी से किसी बेहतर विकल्प पे स्विच करना होगा।
Proton Pass एक privacy-first मुफ्त पासवर्ड मैनेजर है, जिसे आपकी डिजिटल ज़िंदगी पे पूरा कंट्रोल देने के लिए बनाया गया है। लाखों लोगों का भरोसा जीत चुके Proton Pass में आप लॉगइन, गोपनीय फ़ाइलें, पेमेंट जानकारी, और बहुत कुछ सुरक्षित रखकर अपनी डिजिटल पहचान की सुरक्षा कर सकते हैं, साथ ही उन लोगों के साथ प्रमाण शेयर कर सकते हैं जिन पे आप भरोसा करते हैं।
मुफ्त प्लैन में आप अनलिमिटेड लॉगइन और नोट्स स्टोर कर सकते हैं। और इस गाइड के ज़रिए Proton Pass में स्विच करना बेहद आसान है।
सबसे अहम बात ये है कि Proton Pass आपका डाटा सुरक्षित रखना जारी रखने के लिए आपको पेड अपग्रेड में मजबूर नहीं करता। क्योंकि हम एक मिशन-ड्रिवन संगठन हैं जिसकी मालिकियत एक नॉनप्रॉफिट के पास है, हम Proton Pass का मुफ्त वर्ज़न हमेशा देते रहेंगे।
Dashlane की तुलना में Proton Pass कैसा है?
Dashlane की तरह, Proton Pass आपकी निजी जानकारी और खाते के प्रमाण सुरक्षित रखने में मदद के लिए खासियतों का एक मज़बूत सेट देता है, जिनमें शामिल हैं:
- शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन
- सुरक्षित पासवर्ड शेयरिंग
- डेस्कटॉप और मोबाइल ऐप
- एन्क्रिप्ट की गई फ़ाइलें और नोट्स
Dashlane के उलट, Proton Pass आपको ये सारी खासियतें मुफ्त में एक्सेस करने देता है।
Proton Pass आपके पासवर्ड, यूज़रनेम, और निजी डाटा को संभालने का एक ज़्यादा व्यापक और सुरक्षित तरीका भी देता है। Proton Pass के साथ आप:
hide-my-email नकली-नामों से अपनी पहचान सुरक्षित रखें
Dashlane के उलट, Proton Pass नई सर्विसेज़ के लिए साइनअप करते वक्त आपका असली ईमेल पता छिपाने के लिए अपने-आप यूनीक ईमेल नकली-नाम बना सकता है। इससे आपकी पहचान निजी रहती है और स्पैम घटता है। Proton Pass Free के साथ 10 नकली-नाम तक बनाएं, या Proton Pass Plus के साथ अनलिमिटेड नकली-नामों का आनंद लें।
स्विस निजता कानूनों से अपना डाटा सुरक्षित रखें
Dashlane US में स्थित है, जहां उपयोगकर्ता डाटा निगरानी और डाटा-शेयरिंग नियमों के अधीन हो सकता है। इसके उलट, Proton Pass स्विट्ज़रलैंड में मुख्यालय रखता है, यानी आपकी डिजिटल ज़िंदगी दुनिया के सबसे मज़बूत निजता सुरक्षा उपायों में से कुछ से सुरक्षित रहती है।
हमारे मिशन और तकनीक पे भरोसा करें
Dashlane वेंचर-बैक्ड है, जबकि Proton Pass मुनाफे से नहीं, बल्कि निजता के प्रति प्रतिबद्धता से प्रेरित है। हमारा प्लैटफॉर्म पूरी तरह ओपन सोर्स है और नियमित तीसरें-पार्टी सुरक्षा ऑडिट से गुज़रता है, ताकि आप हमारे मिशन और हमारे कोड दोनों पे भरोसा कर सकें।
| Dashlane | Proton Pass | |
| ऐप स्टोर रेटिंग | 4.7 | 4.8 |
| शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन | ✓ | ✓ |
| सुरक्षित शेयरिंग | ✓ | ✓ |
| डेस्कटॉप और मोबाइल ऐप | ✓ | ✓ |
| सुरक्षित फ़ाइल स्टोरेज | ✓ | ✓ |
| एन्क्रिप्ट किए गए नोट्स | ✓ | ✓ |
| मुफ्त प्लैन देता है | ✗ | ✓ |
| US क्षेत्राधिकार से बाहर | ✗ | ✓ |
| पूरी तरह ओपन सोर्स | ✗ | ✓ |
| VCs के अधीन नहीं | ✗ | ✓ |
Dashlane से Proton Pass में कैसे स्विच करें?
अगर आप Dashlane Premium या Friends & Family में अपग्रेड किए बिना अपने प्रमाण सुरक्षित रखना जारी रखना चाहते हैं, तो Proton Pass में स्विच करना तेज़ और मुफ्त है:
- Dashlane का वेब ऐप खोलें
- My Account पे जाएं और फिर Settings पे
- Export Data पे क्लिक करें
- Export to CSV चुनें। आपके पासवर्ड एक ZIP फ़ाइल में डाउनलोड होंगे
- मुफ्त Proton Pass खाता बनाएं
- अपना डाटा सुरक्षित ट्रांसफर करने के लिए ZIP फ़ाइल को Proton Pass में आयात करें
और जानने के लिए हमारी ज्ञान-जगह देखें।
Proton Pass को मुफ्त में, हमेशा के लिए आज़माएं
Dashlane का अपना Free plan खत्म कर देने और उपयोगकर्ताओं को पेड Premium सदस्यता की तरफ धकेलने वाला फैसला इस बात की साफ मिसाल है कि जब कंपनियां लोगों की जगह मुनाफे को तरजीह देती हैं तो क्या होता है।
Proton में हम मानते हैं कि हर किसी को पैसे चुकाने की क्षमता जो भी हो, अपना डाटा सुरक्षित रखने का हक हासिल है। इसीलिए हम मुफ्त पासवर्ड मैनेजर के साथ-साथ अपने दूसरे निजता टूल्स के मुफ्त वर्ज़न भी देते रहते हैं, जिनमें शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट किए गए Mail, Drive, और VPN(नई विंडो) शामिल हैं।
आज ही Proton Pass में स्विच करें और अपनी निजता का कंट्रोल वापस लें — मुफ्त में।






