Meta AI अभी आपकी निजी तस्वीरों को स्कैन कर रहा हो सकता है।

पूरी कहानी ये है: Meta चुपचाप iOS और Android पे एक नई खासियत टेस्ट कर रहा है, जो Facebook के लिए आपके कैमरा रोल को स्कैन करती है। “क्लाउड प्रोसेसिंग” की सहमति के तौर पर दिखने वाला एक पॉपअप आपके कैमरा रोल की तस्वीरों और वीडियो का इस्तेमाल AI-संचालित कोलाज या रीकैप बनाने के लिए करता है। ये आपके डिवाइस से वो तस्वीरें और वीडियो भी सुझाता है, जिन्हें आपने अभी तक पोस्ट नहीं किया, लेकिन जिन्हें आप अपनी Facebook फ़ीड पे शेयर करने में दिलचस्पी रख सकते हैं। कुछ उपयोगकर्ता कहते हैं कि उन्हें ये सेटिंग पहले से सक्षम मिलीं(नई विंडो) — बिना पॉपअप देखे या साफ तौर पे सहमति दिए।

ये Meta के AI को ट्रेन करने के लिए पब्लिक पोस्ट स्क्रैप करने(नई विंडो) जैसा नहीं है। इस बार कंपनी ऐसे कंटेंट तक पहुंच रही है, जो सिर्फ आपके डिवाइस पे स्टोर किया गया है, जिससे लोकल स्टोरेज और Big Tech की निगरानी, डाटा माइनिंग, और AI ट्रेनिंग के बीच की लकीर धुंधली हो जाती है। Meta पहली कंपनी नहीं है, जो आपकी तस्वीरों को आपकी निजता की परवाह किए बिना इस्तेमाल करती है, लेकिन उसे आपके कैमरा रोल का एक्सेस देने से ये तय हो जाता है कि आपकी निजी ज़िंदगी का कितना बड़ा हिस्सा मशीन लर्निंग का ईंधन बनेगा।

और क्योंकि AI किसी तस्वीर में क्या है, ये उसका विश्लेषण करने से पहले नहीं पहचान सकता, इसलिए कंपनी को आपके कैमरा रोल की हर चीज़ को स्कैन करना पड़ेगा। इसका मतलब है कि आपकी ID, मेडिकल और वित्तीय रिकॉर्ड, या निजी पल — सबके स्कैन होने, सेव किए जाने और शेयर किए जाने का खतरा है।

Meta आपके कैमरा रोल तक कैसे पहुंचता है

Android या iOS पे Facebook ऐप खोलने पे एक पॉपअप आपसे पूछ सकता है: क्लाउड प्रोसेसिंग की अनुमति दें, ताकि आपके कैमरा रोल से क्रिएटिव आइडिया मिल सकें? अगर आप मंजूर करते हैं, तो ऐप लगातार आपके फोन से तस्वीरें और वीडियो Meta के सर्वर पे अपलोड करेगा।

Facebook की ऐप सेटिंग में दो नए टॉगल दिखते हैं:

  • कस्टम शेयरिंग सुझाव, जिससे Meta को आपके कैमरा रोल के डाटा का इस्तेमाल करने की अनुमति मिलती है — जैसे आपने कौन से वीडियो पसंदीदा किए या तस्वीरें कब ली गईं — ताकि म्यूज़िक, ट्रांज़िशन, और इफेक्ट के साथ एडिट पहले से तैयार किए जा सकें
  • ब्राउज़िंग के दौरान कैमरा रोल सुझाव, जो आपके फोन की तस्वीरें और वीडियो सीधे आपकी Facebook फ़ीड में उन्हें शेयर करने के रिमाइंडर के तौर पे दिखाती है

इस खासियत के चालू होने के बाद Meta के पास आपके कैमरा रोल का एक्सेस रहता है, चाहे आप उसके सुझावों से इंटरैक्ट करें या नहीं। सबसे चिंताजनक बात ये है कि कुछ उपयोगकर्ता बताते हैं कि उन्हें इनमें से कम से कम एक टॉगल डिफॉल्ट रूप से सक्षम मिला — बिना उनकी साफ सहमति के।

Meta AI आपकी निजी तस्वीरों और वीडियो का क्या कर सकता है

Meta की AI निजता नीति(नई विंडो) के मुताबिक, कंपनी AI का इस्तेमाल करके आपकी तस्वीरों का विश्लेषण कर सकती है — चेहरे की खासियतों समेत। ये आपकी तस्वीरों में मौजूद किसी भी शख्स पर लागू होता है, चाहे बच्चे हों, दोस्त हों, या वो लोग, जिन्होंने कभी Meta को इतना एक्सेस देने पे सहमति नहीं दी।

शर्तें ये भी साफ करती हैं कि आपकी पर्सनल और संवेदनशील जानकारी का इस्तेमाल Meta के AI मॉडल को बेहतर बनाने के लिए किया जा सकता है। कंपनी ने इस डाटा को थर्ड पार्टी के साथ शेयर करने का हक रखा हुआ है, और वो उसे अपनी निजता नीतियों के तहत हैंडल कर सकती हैं। एक बार आपकी तस्वीरें अपलोड होने के बाद, उनका विश्लेषण, सेव, और दोबारा इस्तेमाल कैसे होगा, इस पर आपका कोई कंट्रोल नहीं रहता। और जहां तक क्लाउड प्रोसेसिंग पॉपअप का है, वो तसल्ली देता है कि आपका मीडिया विज्ञापन टारगेटिंग के लिए इस्तेमाल नहीं होगा, लेकिन निजता नीति में ये वादा मौजूद नहीं है।

पारदर्शिता ही बड़ी समस्या है। अगर Meta सच में चाहता कि आपको भरोसा हो कि आपकी निजी तस्वीरों और वीडियो के साथ कैसे सलूक होता है — खासकर जब पर्सनल तस्वीरों पे AI ट्रेनिंग कड़ी निगरानी में है और जब Meta AI से बातचीत का इस्तेमाल विज्ञापन टारगेटिंग के लिए हो रहा हो — तो वो साफ बताता कि Facebook पे उस डाटा का क्या होता है

अपनी कैमरा रोल सेटिंग कैसे चेक करें

इस तरह आप चेक कर सकते हैं कि Meta आपके कैमरा रोल को स्कैन कर रहा है या नहीं:

  1. Android या iOS पे Facebook ऐप खोलें।
  2. सेटिंग & निजतासेटिंगकैमरा रोल शेयरिंग सुझाव में जाएं।
The camera roll sharing suggestions in Facebook app settings
  1. आपके कैमरा रोल से कस्टम शेयरिंग सुझाव और Facebook ब्राउज़ करते वक्त कैमरा रोल सुझाव लें पे मौजूद टॉगल चेक करें। अगर आप Meta को अपने कैमरा रोल का एक्सेस नहीं देना चाहते, तो पक्का करें कि टॉगल बंद हों।
Facebook camera roll sharing suggestions

अगर आपको इस बात की भी चिंता है कि आपका डाटा Meta के AI मॉडल को ट्रेन करने में इस्तेमाल हो रहा है, तो जानें Facebook पे Meta AI कैसे बंद करें

Proton Drive के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो निजी रखें

Meta के स्मार्ट ग्लासेस का चेहरे की निगरानी के टूल में बदलना जैसी कहानियां दिखाती हैं कि निजी तस्वीरें एक्सेस में आने के बाद कितनी जल्दी शोषण के टूल बन सकती हैं। इसीलिए Proton हर कदम पे डाटा कलेक्शन को छोटा करने के सिद्धांत पे बना है — क्योंकि इन दुरुपयोगों को रोकने का सबसे अच्छा तरीका ये है कि डाटा शुरू से ही गलत हाथों में न आए।

Proton Drive के साथ आप अपने कैमरा रोल और दूसरे निजी फोल्डर का सुरक्षित क्लाउड स्टोरेज में बैकअप ले सकते हैं। क्योंकि सब कुछ एंड-टू-एंड एन्क्रिप्ट किया होता है — मेटाडाटा समेत — इसलिए आपके और उन लोगों के अलावा, जिन्हें आप चुनते हैं, कोई भी आपकी निजी तस्वीरें और वीडियो नहीं देख सकता। हम भी नहीं। इसका मतलब ये भी है कि कोई आपकी तस्वीरों से EXIF डाटा के आधार पे संवेदनशील जानकारी नहीं निकाल सकता, जैसे आपका बच्चा किस स्कूल में पढ़ता है या आप कहां रहते हैं।

आप iOS(नई विंडो) और Android(नई विंडो) के लिए Drive मोबाइल ऐप की मदद से कहीं से भी सुरक्षित तरीके से अपनी फ़ाइलों को एक्सेस कर सकते हैं।

Meta जैसे प्लेटफॉर्म के उलट, जो आपका डाटा AI को ट्रेन करने के लिए इस्तेमाल करते हैं या उसे थर्ड पार्टी के साथ शेयर करते हैं, Proton 100% हमारे सब्सक्राइबर्स से फंडेड है, इसलिए हम आपको कभी विज्ञापनों से टारगेट नहीं करेंगे।

आज ही 5 जीबी फ्री स्टोरेज के साथ शुरुआत करें — ये लगभग 1,000 हाई-रेज़ोल्यूशन तस्वीरों के लिए काफी है — और अपनी सबसे कीमती यादों को सुरक्षित और निजी रखें।