अगर आप iPhone से Android फोन पे स्विच कर रहे हैं, तो आपको अपना सारा डाटा अपने नए डिवाइस पे ट्रांसफर करना होगा। Google, Samsung और दूसरी Android-आधारित स्मार्टफोन कंपनियां आपके लिए स्विच करना आसान बनाने की कोशिश करती हैं।
Android आपका डाटा ट्रांसफर करने के दो मुख्य तरीके देता है: केबल से, या वाई-फाई का इस्तेमाल करके। हर विकल्प के अपने फायदे हैं, और आप अपना डाटा किसी क्लाउड स्टोरेज सर्विस पे अपलोड करने का तीसरा तरीका भी सोच सकते हैं। Proton Drive की एन्क्रिप्ट की गई फ़ाइल सिंकिंग से आप अपना डाटा अपने Android पे ट्रांसफर कर सकते हैं और साथ ही सुरक्षा के लिए एक सुरक्षित तिजोरी में बैकअप कॉपी भी बनाए रख सकते हैं।
ये लेख बताता है कि इन तीनों तरीकों में से हर एक का इस्तेमाल करके अपना डाटा iPhone से Android में कैसे ट्रांसफर करें:
केबल से डाटा ट्रांसफर करें
केबल सबसे आसान ट्रांसफर तरीकों में से एक है। इसमें आपके iPhone और आपके नए Android डिवाइस को Lightning to USB-C केबल से फिजिकली कनेक्ट करना होता है। इसे ऐसे करें:
- अपने डिवाइस तैयार करें: दोनों फोन को पूरी तरह चार्ज करें और अपने iPhone को सबसे नए सॉफ्टवेयर वर्ज़न पे अपडेट करें।
- अपनी केबल लें: आपको या तो Lightning to USB-C केबल की, या Lightning to USB केबल और एक OTG एडाप्टर की ज़रूरत होगी।
- अपना नया Android चालू करें: डिवाइस चालू करने के बाद, आपसे केबल को दोनों फोन में लगाने को कहा जाएगा।
- स्क्रीन पर दिए निर्देशों को फॉलो करें: आपसे वो डाटा चुनने को कहा जाएगा जो आपको ट्रांसफर करना है।
- केबल डिस्कनेक्ट करें: आपका डाटा आपके नए डिवाइस पे कॉपी हो जाने के बाद, आप केबल निकाल सकते हैं।
Samsung और Google डिवाइस के लिए स्टेप्स मिलते-जुलते हैं, लेकिन विस्तृत Samsung माइग्रेशन निर्देश यहां(नई विंडो) और Google निर्देश यहां(नई विंडो) देखे जा सकते हैं।
फायदे: ये शायद सबसे तेज़ तरीका है, और ये आपके iPhone से सबसे ज़्यादा डाटा ले लेता है, जिसमें संदेश भी शामिल हैं।
नुकसान: हो सकता है कि आपके पास Lightning to USB-C केबल या OTG एडाप्टर आसानी से उपलब्ध ना हो। आपका डाटा कहीं भी स्टोर किया हुआ कोई सेकेंडरी बैकअप भी नहीं रहेगा।
वाई-फाई के ज़रिए डाटा ट्रांसफर करें
अगर आपके पास केबल नहीं है, तो आप अपने डिवाइस को वाई-फाई के ज़रिए भी कनेक्ट कर सकते हैं।
- अपने डिवाइस तैयार करें: दोनों फोन को पूरी तरह चार्ज करें और अपने iPhone को सबसे नए सॉफ्टवेयर वर्ज़न पे अपडेट करें।
- अपना Android फोन चालू करें: प्रॉम्प्ट्स को फॉलो करें और पूछे जाने पे कोई केबल नहीं चुनें।
- स्क्रीन पर दिए निर्देशों को फॉलो करें: Switch to Android ऐप का इस्तेमाल करके दोनों डिवाइस को वाई-फाई के ज़रिए कनेक्ट करने के बाद, आपसे वो डाटा चुनने को कहा जाएगा जो आपको ट्रांसफर करना है। वाई-फाई के ज़रिए ट्रांसफर किए जा सकने वाले डाटा के प्रकार, केबल के इस्तेमाल की तुलना में, बहुत ज़्यादा सीमित हैं।
- आपका डाटा आपके Android पे ट्रांसफर हो जाएगा।
एक बार फिर, आप विस्तृत Samsung निर्देश यहां(नई विंडो) और Google निर्देश यहां(नई विंडो) देख सकते हैं।
फायदे: अगर आपके पास मज़बूत वाई-फाई है और कोई केबल नहीं है, तो बिना तार माइग्रेशन बहुत अच्छा है।
नुकसान: वाई-फाई के ज़रिए ट्रांसफर से आप सिर्फ कॉन्टैक्ट, फोटो, वीडियो और कैलेंडर कार्यक्रम ही माइग्रेट कर सकते हैं। बाकी सब कुछ — जिसमें संदेश, म्यूज़िक और ऐप शामिल हैं — पीछे छूट जाएगा। आप ये डाटा केबल से ट्रांसफर कर सकते हैं।
क्लाउड के ज़रिए डाटा ट्रांसफर करें
तीसरा विकल्प ये है कि अपना डाटा अपने iPhone से किसी सुरक्षित क्लाउड स्टोरेज सर्विस पे अपलोड करें और फिर उसे अपने Android डिवाइस पे डाउनलोड करें। Proton Drive के iOS और Android दोनों के लिए ऐप हैं, तो आप अपनी फ़ाइल्स को किसी भी मोबाइल डिवाइस पे सिंक कर सकते हैं।
- Proton Drive को दोनों डिवाइस पे डाउनलोड करें: अपने Android फोन और iPhone के ऐप स्टोर में जाएं और Proton Drive खोजें। ऐप को दोनों डिवाइस पे इंस्टॉल करें। अगर आपके पास Proton खाता नहीं है, तो आप यहां एक बना सकते हैं और फिर मोबाइल ऐप्स पे अपने नए यूज़रनेम और पासवर्ड से साइनइन कर सकते हैं।
- अपनी फ़ाइल्स अपलोड करें: ऊपर दाईं तरफ (+) टैप करें। Files से कोई फ़ाइल जोड़ने के लिए, फ़ाइल आयात करें चुनें और जिन फ़ाइल्स को अपलोड करना है उन्हें टैप करें। Photos से कोई फ़ाइल जोड़ने के लिए, फोटो अपलोड करें चुनें और जिन तस्वीरों को अपलोड करना है उन्हें टैप करें। अपलोड करने के लिए जोड़ें टैप करें।
- कॉन्टैक्ट अपलोड करें: Apple iPhone से डाटा निर्यात करना मुश्किल बनाता है। अपने कॉन्टैक्ट के लिए, आपको अपने कॉन्टैक्ट को iCloud से सिंक करना होगा और फिर सबको vCard के रूप में अपने कंप्यूटर पे निर्यात करना होगा। फिर drive.proton.me(नई विंडो) पे अपने Proton Drive खाते में लॉगइन करें, नया पे क्लिक करें, और अपलोड करने के लिए कॉन्टैक्ट चुनें।
- WhatsApp चैट अपलोड करें: WhatsApp चैट के लिए, अपने iPhone पे ऐप खोलें और कोई कॉन्टैक्ट चुनें। फिर चैट निर्यात करें और उसके बाद Files में सेव करें टैप करें। फिर चैट को Proton Drive के iPhone ऐप पे अपलोड कर दें।
- अपने Android डिवाइस पे डाटा डाउनलोड करें: जैसे ही जो कुछ भी आपको ट्रांसफर करना है वो आपके Proton Drive खाते में आ जाता है, आप अपनी सुविधा के हिसाब से उसे अपने Android डिवाइस पे डाउनलोड कर सकते हैं। फ़ाइल्स Proton Drive में शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन के साथ सुरक्षित तरीके से स्टोर की जाती हैं।
फायदे: Proton Drive निजता और सुरक्षा के लिए बनाया गया है। दूसरी क्लाउड स्टोरेज सर्विसेज़, जैसे Google Drive, जो आपका डाटा देख सकती हैं, उनके उलट, Proton आपकी सारी फ़ाइल्स एन्क्रिप्ट करता है ताकि सिर्फ आप ही एक्सेस कर सकें। Proton Drive को सेंट्रल हब के रूप में इस्तेमाल करके अपना डाटा ट्रांसफर करने से आपको अपनी फ़ाइल्स का दूसरा बैकअप भी मिलता है, तो अगर आप अपना डिवाइस खो दें, तो भी आपका डाटा सुरक्षित रहता है। Proton पासवर्ड-सुरक्षित लिंक के ज़रिए किसी के साथ भी फ़ाइल्स सुरक्षित तरीके से शेयर करना भी आसान बनाता है।
नुकसान: क्योंकि Apple आपका डाटा आपके iPhone में ही बंद रखना चाहता है, कुछ फ़ाइल्स, जैसे कॉन्टैक्ट और संदेश, निर्यात करना परेशानी भरा हो सकता है। ये जानकारी ट्रांसफर करने के लिए केबल का इस्तेमाल करना बेहतर लग सकता है, साथ ही Proton Drive में जितनी बन पके दूसरी फ़ाइल्स का बैकअप भी लेते रहें।
एक और बात, जो iPhone से Android पे स्विच करने वालों के लिए ध्यान रखनी चाहिए: अगर आप iMessage और FaceTime को अक्षम नहीं करते, तो आपके Android पे संदेश सूचनाएं नहीं मिलेंगी। ये ऐसे करें:
- जब तक आपका SIM कार्ड अभी भी आपके iPhone में है, सेटिंग → संदेश → iMessage बंद करें पे जाएं।
- फिर सेटिंग → FaceTime → FaceTime बंद करें पे जाएं।
- आपको अपना फोन नंबर दूसरे Apple डिवाइस से भी डिरजिस्टर कराना होगा।
निष्कर्ष
आप केबल कनेक्शन, वाई-फाई ट्रांसफर, या क्लाउड-आधारित माइग्रेशन में से कुछ भी चुनें, Proton Drive आपकी फ़ाइल्स सिंक और शेयर करने का एक आसान, सुरक्षित और निजी तरीका है। Proton Mail बनाने वाली कंपनी द्वारा विकसित, हमारा प्लैटफॉर्म आपको Swiss तिजोरी के अंदर अपना डाटा आसानी से एन्क्रिप्ट करने देता है, जिसे सिर्फ आप ही एक्सेस कर सकते हैं।
क्योंकि हम मानते हैं कि सबको निजता का अधिकार हासिल है, Proton Drive के लिए साइनअप करना मुफ्त है। आपको 1 जीबी तक का डाटा मिलेगा, और आपकी सारी फ़ाइलें — जिनमें संवेदनशील स्थान मेटाडाटा भी शामिल है — शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट होंगी। अगर आप प्रीमियम खाते में अपग्रेड करते हैं, तो आपको ज़्यादा स्टोरेज, संस्करण इतिहास और Proton के एन्क्रिप्ट किए गए इकोसिस्टम में पेड खासियतों तक एक्सेस मिलेगी।
हमारे ऐप्स डाउनलोड करें और अपनी निजता का कंट्रोल वापस हासिल करें।






