WhatsApp दुनिया का सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप है, जिस पे संदेश भेजने और पाने के लिए दुनिया भर के अरबों लोग भरोसा करते हैं। लेकिन, निजी फोटो भेजने के लिए क्या WhatsApp सुरक्षित है? या फोटो ऑनलाइन निजी तौर पे शेयर करने के बेहतर तरीके हैं? चलिए, पता लगाते हैं।
क्या WhatsApp हैकर्स से सुरक्षित है?
WhatsApp ने बाहरी हमलावरों से खुद को बचाने के लिए अपने निजता प्रोटोकॉल सेटअप किए हैं, जो आपके संदेशों को बीच में पकड़ने या आपका निजी डाटा और तस्वीरें चुराने की कोशिश कर सकते हैं। ये शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन इस्तेमाल करता है, जो आपके संदेशों को आपके डिवाइस पे एन्क्रिप्ट करता है, जब तक कि वे आपके प्राप्तकर्ता के फोन पे नहीं पहुंच जाते।
शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन एक दमदार टूल है। हम खुद इसे अपने सभी Proton ऐप्स में इस्तेमाल करते हैं। WhatsApp ओपन-सोर्स Signal प्रोटोकॉल इस्तेमाल करता है(नई विंडो), जिसे कई और मैसेजिंग ऐप्स इस्तेमाल करते हैं और जिसे अनेक(नई विंडो) अध्ययनों(नई विंडो) में सुरक्षित पाया गया है। पहली नज़र में, निजी तस्वीरें भेजने के लिए WhatsApp सुरक्षित होना चाहिए। लेकिन, एन्क्रिप्शन पूरी कहानी नहीं है।
WhatsApp और निजता
शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन आपके संदेशों की सामग्री की रक्षा करता है, चाहे वो निजी फोटो हो या छोटा टेक्स्ट, ताकि कोई भी, WhatsApp तक नहीं, उन्हें देख सके। लेकिन, जब आप संदेश भेजते हैं, तो आप अपने टेक्स्ट की सामग्री के अलावा और भी तरह-तरह का डाटा बनाते हैं, जैसे संदेश डिलीवर करने के लिए ज़रूरी जानकारी।
इसे मेटाडाटा कहा जाता है, इस जानकारी में वो डिवाइस शामिल है जिसका इस्तेमाल आप संदेश भेजने के लिए कर रहे हैं, किस खाते में वो जा रहा है, आप आखिरी बार कब ऑनलाइन थे, और ऐसे और भी संभावित रूप से पर्दाफाश करने वाले डाटा पॉइंट शामिल हैं (और जानकारी यहां(नई विंडो))। ये लॉग ज़रूरी हैं ताकि संदेश सही तरीके से डिलीवर हो, और ये WhatsApp को ट्रैफिक का विश्लेषण करने और संभावित समस्याएं देखने में मदद करते हैं। समस्या ये है कि ये किसके साथ शेयर किए जाते हैं।
मुख्य कंपनी से जुड़ी समस्याएं
हो सकता है कि WhatsApp की शुरुआत एक छोटी, स्वतंत्र कंपनी के तौर पे हुई हो, लेकिन 2016 में Facebook (अब Meta) ने इसे खरीद लिया। इसके नतीजे के तौर पे, WhatsApp आपके संदेशों का मेटाडाटा अपनी मुख्य कंपनी के साथ शेयर करता है, जिसके बारे में हम अपने लेख WhatsApp की निजता नीति में विस्तार से बताते हैं।
संक्षेप में, Facebook आपकी WhatsApp एक्टिविटी का बहुत कुछ इस्तेमाल करता है, हालांकि आपके संदेश खुद नहीं, ताकि वो आपको विज्ञापनों से टारगेट कर सके। कंपनी को ये भी पता है कि आप किसे और कब संदेश भेजते हैं, जो काफी डरावनी बात है, क्योंकि Facebook में शायद किसी को भी नहीं पता कि वो उस सारे डाटा का क्या कर रहे हैं।
तो, हालांकि आपकी निजी फोटो सुरक्षित हो सकती हैं, WhatsApp और, इसके एक्सटेंशन में, सभी Meta संगठन जानते हैं कि आपने कुछ भेजा, कब भेजा और किसे भेजा। अगर ये बात आपको अच्छी नहीं लगती, तो ऐसी घुसपैठिया कंपनियों को बायपास करते हुए निजी वीडियो और फोटो शेयर करने के तरीके मौजूद हैं।
Proton Drive का इस्तेमाल करके निजी फोटो शेयर करें
अगर आप अपने संदेशों की निजता को लेकर चिंतित हैं, तो शायद आपको WhatsApp की जगह कोई निजता के अनुकूल विकल्प इस्तेमाल करना चाहिए, जैसे Signal या Threema। ये ऐप्स वही शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन इस्तेमाल करते हैं, लेकिन आपका मेटाडाटा, जिसमें फोटो का EXIF डाटा शामिल है, Big Tech के साथ शेयर नहीं करते। लेकिन, निजी फोटो भेजने की बात आए, तो मैसेजिंग ऐप्स से भी बेहतर एक तरीका मौजूद है।
ये पक्का करने के लिए कि आप निजी फोटो और वीडियो भेज सकें और उन्हें निजी रख सकें, हमने Proton Drive बनाया है, एक सुरक्षित क्लाउड स्टोरेज सर्विस, जो आपके द्वारा अपलोड किए गए हर चीज़ के लिए शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन इस्तेमाल करती है और सिर्फ गुमनाम किया हुआ उपयोगकर्ता डाटा इकट्ठा करती है। इसका इस्तेमाल सिर्फ नेटवर्क एक्टिविटी का विश्लेषण करने और ये पक्का करने के लिए होता है कि आपको सबसे बढ़िया अनुभव मिले।
और हमारे ज़्यादातर प्रतिस्पर्धियों के उलट, Proton कोई भी डाटा थर्ड पार्टीज़ को नहीं बेचता या विज्ञापन नहीं दिखाता। हम पूरी तरह से आपके, यानी अपनी कम्युनिटी के, भरोसे पे चलते हैं.
इससे हमें आपको और आपकी निजता को सबसे पहले रखने और ऐसी खासियतें बनाने में मदद मिलती है जो आपका डाटा सुरक्षित रखती हैं, जैसे सुरक्षित लिंक शेयर करना। अगर आप Proton Drive से निजी फोटो भेजते हैं, तो आप ये तय करते हैं कि वो कौन देख सकता है। लिंक सिर्फ एन्क्रिप्ट किया ही नहीं जाता, बल्कि आप पासवर्ड सेट कर सकते हैं, समय खत्म होने की तारीख सेट कर सकते हैं, या एक क्लिक में शेयरिंग बंद कर सकते हैं।
अगर आप हमारा सुरक्षित फोटो स्टोरेज आज़माना चाहते हैं और खुद देखना चाहते हैं कि वो WhatsApp और उसके डाटा इकट्ठा करने के तरीकों के मुकाबले कैसा है, तो आज ही Proton Drive खाता बनाएं। आपका पहला 5 जीबी फ्री है।






