फिशिंग स्कीम जटिल ऑपरेशन का रूप ले चुकी हैं, जो बिज़नेस को भारी नुकसान पहुंचाती हैं। कुछ मामलों में फिशर CEO की नकल करते हैं। कुछ मामलों में वे फ्रॉड वाले इनवॉइस रिक्वेस्ट भेजते हैं। 2025 की एक IBM रिपोर्ट के मुताबिक, फिशिंग से हर अटैक पे कंपनियों को औसतन $4.4 मिलियन का नुकसान होता है(नई विंडो)।
लेकिन इस तरह के महंगे हमले को रोकने का एक तरीका है, और वो शुरू होता है आपके कर्मचारियों से। Verizon की हालिया जांच में पाया गया कि 8% कर्मचारी 80% फिशिंग हमलों के लिए ज़िम्मेदार होते हैं(नई विंडो)। जैसे-जैसे तकनीक पहले से कहीं ज़्यादा तेज़ी से आगे बढ़ रही है, साइबर अपराधी सुरक्षा उपायों के बजाय इंसानी व्यवहार का फायदा उठाकर कारोबारी सिस्टम में सेंधमारी करने और डाटा बाहर निकालने के नए तरीके इस्तेमाल कर रहे हैं।
इस लेख में हमने फिशिंग की चेतावनी वाले संकेत, ध्यान देने लायक फिशिंग अटैक के उदाहरण, और 10 बेहतरीन बिज़नेस प्रैक्टिस दी हैं, जिन्हें अपनाकर आप फिशिंग अटैक को अपने बिज़नेस को नुकसान पहुंचाने से रोक सकते हैं।
फिशिंग क्या है?
फिशिंग एक सोशल इंजीनियरिंग अटैक का एक रूप है, जिसे किसी विश्वसनीय एंटिटी की नकल करके लोगों, अक्सर कर्मचारियों को बेवकूफ बनाकर उनकी निजी या सेंसिटिव जानकारी उजागर करवाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। लेकिन फिशिंग अब सिर्फ ईमेल और नकली वेबसाइटों तक सीमित नहीं रही। किसी संगठन के सॉफ्टवेयर को हैक करने के लिए ज़्यादा तकनीकी कौशल चाहिए, इसलिए फिशर इसकी जगह इंसानी मनोविज्ञान और एरर का फ़ायदा उठाते हैं और मनाने, जल्दबाज़ी और अथॉरिटी जैसे भावनात्मक दबाव डालने वाले तरीकों से पीड़ितों को सेंसिटिव चीज़ें आसानी से देने के लिए राज़ी कर लेते हैं।
उदाहरण के तौर पे, एक कर्मचारी को ऐसा ईमेल मिल सकता है जो उनके CEO, किसी सप्लायर, या किसी मशहूर सर्विस प्रोवाइडर की तरफ से आया लगता है। संदेश में शायद किसी सिक्योरिटी लीक, किसी चूके हुए इनवॉइस, या किसी संदिग्ध लॉगइन की कोशिश की चेतावनी होगी, और प्राप्तकर्ता से तुरंत कार्रवाई करने को कहा जाएगा। जब प्राप्तकर्ता अंदर डाले गए लिंक पे क्लिक करता है या ईमेल के जवाब में अपनी सेंसिटिव जानकारी (जैसे लॉगइन प्रमाण या गोपनीय खाते की जानकारी) भेजता है, तो हमलावर किसी बिज़नेस के इंटरनल सिस्टम के पूरे नेटवर्क तक एक्सेस कर सकता है।
फिशिंग अटैक के आम प्रकार
बहुत सारे फिशिंग अटैक ऐसे हैं जिनकी वजह से फ्रॉड या डाटा लीक हो सकता है। नीचे सबसे आम प्रकार दिए गए हैं:
- ईमेल फिशिंग: किसी कंपनी के एग्जीक्यूटिव या B2B वेंडर की ओर से भेजा गया फर्जी संदेश, जिसमें कर्मचारी के लॉगइन प्रमाण मांगे जाते हैं, जिससे हमलावर कंपनी के डाटा सिस्टम तक एक्सेस कर पाता है।
- स्मिशिंग: एसएमएस या WhatsApp जैसी मैसेजिंग एप्लीकेशन के ज़रिए किया जाने वाला फिशिंग।
- विशिंग: वीडियो या ऑडियो स्कैम, जिनमें धोखेबाज़ CEO या बैंक प्रतिनिधि जैसी किसी अहम हस्ती की तरह दिखते हैं।
- क्विशिंग: नकली QR कोड के ज़रिए किया जाने वाला फिशिंग, जो शिकार को एक फर्जी लिंक तक ले जाता है।
फिशिंग के संकेत, जिन पे ध्यान देना चाहिए
पता नहीं कि असली ईमेल और स्कैम में फर्क कैसे करें? नीचे कुछ प्रमुख तरीके दिए गए हैं, जिनसे आप बता सकते हैं कि आप असली ईमेल की बजाय फिशिंग ईमेल से जूझ रहे हैं:
- संदिग्ध या मेल न खाते ईमेल भेजने वाले के पते।
- अर्जेंट या डर पैदा करने वाली भाषा।
- सेंसिटिव डाटा मांगने वाले रिक्वेस्ट।
- गलत स्पेलिंग, व्याकरण संबंधी एरर, असामान्य लहजा, या AI फिशिंग अटैक के मामले में, बिल्कुल कोई एरर न होना और एक “ऑफ” या रूखा लहजा।
- लिंक जो ऐसी वेबसाइट पे ले जाते हैं जो ऑफिशियल वेबसाइट डोमेन से मेल नहीं खाती।
- लॉगइन प्रमाण या पर्सनल फाइनेंशियल जानकारी मांगने वाले रिक्वेस्ट।
फिशिंग की रोकथाम की रणनीतियां और बेहतरीन प्रैक्टिस
कार्रवाई करके आप ये यकीन कर सकते हैं कि आपका बिज़नेस और आपके कर्मचारी फिशर से हमेशा एक कदम आगे रहें। नीचे फॉलो करने लायक बेहतरीन प्रैक्टिस दी गई हैं:
- कर्मचारियों को ट्रेन करें कि वे फिशिंग की कोशिशों को पहचान सकें, और अपनी टीम को हर संभावित फिशिंग अटैक की रिपोर्ट करने के लिए प्रोत्साहित करें, भले ही उन्हें यकीन न हो कि संदेश फर्ज़ी है।
- मज़बूत ईमेल फिल्टरिंग और एंटी-फिशिंग टूल्स अपनाएं। शुरुआत आप Proton Mail जैसे प्राइवेसी-फर्स्ट ईमेल प्रदाता पे स्विच करके कर सकते हैं, जिसमें स्मार्ट स्पैम फिल्टरिंग और बिल्ट-इन PhishGuard है, जो संभावित फिशिंग अटैक को फ्लैग करते हैं।
- Proton Authenticator का इस्तेमाल करके दो-फैक्टर सत्यापन (2-एफए) सक्षम करें ताकि आपके और आपके कर्मचारियों के ऑनलाइन खातों को सिक्योरिटी की एक एक्स्ट्रा लेयर मिल सके।
- हैकर्स और फिशर आपके सॉफ्टवेयर के बग के ज़रिए आपके डाटा तक एक्सेस न कर सकें, इसके लिए ऑपरेटिंग सिस्टम और ब्राउज़र को रेगुलरली अपडेट करें।
- फाइनेंशियल ट्रांज़ैक्शन या डाटा बदलाव के हर रिक्वेस्ट की पुष्टि करें।
- इस ब्लॉग में कंपाइल किए गए जैसे सिमुलेटेड फिशिंग एक्सरसाइज़ करें।
- मज़बूत पासवर्ड मैनेजमेंट की नीतियां लागू करें और एक्स्ट्रा सिक्योरिटी के लिए पासवर्ड मैनेजर इस्तेमाल करें।
- डोमेन स्पूफिंग या आपके अपने ब्रांड की नकल करने वाले फिशर को ढूंढने के लिए इंटरनेट पे रेगुलरली नज़र रखें।
- शुरु-से-अंत तक डाटा एन्क्रिप्शन लागू करें और VPN इस्तेमाल करें।
- फिशिंग अटैक के लिए एक साफ इंसिडेंट रिस्पॉन्स प्लैन रखें, और ये यकीन कराएं कि कर्मचारी जानते हैं कि अटैक की रिपोर्ट सही तरीके से कैसे करें।
असल दुनिया से फिशिंग अटैक के उदाहरण
फिशिंग इसलिए फलता-फूलता रहता है क्योंकि ये साइबर सिक्योरिटी के सबसे कमज़ोर लिंक — लोगों — का फायदा उठाता है। नीचे कुछ मशहूर असली उदाहरण दिए गए हैं:
- उदाहरण 1: एक फिशिंग अटैक ने फर्ज़ी ईमेल भेजकर (नई विंडो)University of California के कर्मचारियों को निशाना बनाया(नई विंडो) ताकि प्रमाण चुराए जा सकें और डायरेक्ट डिपॉज़िट की जानकारी गैर-कानूनी तौर पे बदली जा सके। हमलावरों ने विश्वसनीय लगने वाली फर्ज़ी वेबसाइटों के ज़रिए यूज़रनेम और पासवर्ड भी चुराए(नई विंडो) और फोन कॉल और टेक्स्ट संदेशों के ज़रिए हेल्प डेस्क की नकल की।
- उदाहरण 2: एक फिशिंग अटैक ने Numotion, एक व्हीलचेयर प्रोवाइडर, के कर्मचारियों को निशाना बनाया(नई विंडो), जिसमें करीब 5,00,000 लोगों के रिकॉर्ड एक्सपोज़ हो गए। इस लीक में नाम, जन्म की तारीखें, मेडिकल रिकॉर्ड, फाइनेंशियल जानकारी, और कुछ मामलों में सोशल सिक्योरिटी नंबर एक्सपोज़ हुए। सेंसिटिव जानकारी सुरक्षित रखने में नाकाम रहने के लिए Numotion पे कई मुक़दमे किए जा रहे हैं।
- उदाहरण 3: जापान में एक बड़े फिशिंग स्कैम(नई विंडो) ने 58 करोड़ से ज़्यादा नकली ईमेल भेजे, जो Amazon, PayPal, Apple और अन्य विश्वसनीय ब्रांड की नकल कर रहे थे, ताकि पेमेंट डाटा चुराया(नई विंडो) जा सके।
Proton के साथ अपना डाटा सुरक्षित रखें
जबकि कंपनियां सिक्योरिटी सिस्टम पे भारी निवेश करती हैं, फिशिंग स्कैम के निशाने पे आए किसी कर्मचारी की सिर्फ एक क्लिक सिकंदों में सारे सेफगार्ड बेकार कर सकती है।
नतीजा? भारी वित्तीय नुकसान और डाटा लीक, जिनसे रिकवर होने में महीनों लग सकते हैं। B2B सेक्टर में फिशिंग बिज़नेस ईमेल में छेड़छाड़ का रूप ले सकता है, जिससे पार्टनर्स और क्लाइंट्स के बीच भरोसा टूटता है और दीर्घकालिक रिश्ते दांव पर लग जाते हैं।
Proton की प्राइवेसी-फर्स्ट ऐप्स की सूट के साथ आपका बिज़नेस और आपके कर्मचारी हर वक़्त फिशर और हैकर्स से एक कदम आगे रह सकते हैं।
क्या आप अपने कर्मचारियों को वो टूल्स देने के लिए तैयार हैं जिनकी उन्हें सफल होने के लिए ज़रूरत है? Proton के एन्क्रिप्ट किए गए सॉल्यूशन के बारे में जानें, ताकि आप आज से ही अपने बिज़नेस को सुरक्षित करना शुरू कर सकें।






