Lumo में Apertus
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- Lumo AI
Apertus 1.5, Lumo में उपलब्ध open-source AI models में से एक है। Lumo, Proton का privacy-first AI असिस्टेंट है। EPFL, ETH Zurich और Swiss National Supercomputing Centre (CSCS) के रिसर्चर्स ने इसे एक स्वतंत्र यूरोपीय विकल्प के रूप में विकसित किया है। Apertus का architecture खुला है और इसे सार्वजनिक रूप से उपलब्ध डाटा पे ट्रेन किया गया है, जो opt-out अनुरोधों का सम्मान करता है और निजी जानकारी को छानता है।
Proton, Apertus के पीछे काम करने वाले रिसर्चर्स के साथ साझेदारी कर रहा है ताकि optional, real-world सुझावों के ज़रिए इसके model को बेहतर बनाने में सहायता मिल सके। अगर आप किसी Apertus जवाब को रेट करने और सुझाव जमा करने का विकल्प चुनते हैं, तो आपका योगदान Proton और इस model के पीछे की रिसर्च टीमों के साथ साझा किया जाता है।
Lumo में Apertus 1.5 का इस्तेमाल कैसे करें
1. lumo.proton.me(नई विंडो) पे जाएं या Lumo मोबाइल ऐप खोलें।
2. चैट विंडो के नीचे, दाएं निचले कोने पे मौजूद model आइकन चुनें।
3. मोडल में, model विकल्प के तौर पे Apertus 1.5 चुनें।

4. पॉप-अप विंडो में Apertus का इंट्रो पढ़ें, फिर जारी रखें चुनें।

हो गया। जब तक आप इसे बदलते नहीं हैं, Lumo सभी जवाबों के लिए Apertus 1.5 model का इस्तेमाल करेगा।
Lumo में Apertus के जवाबों पे सुझाव कैसे शेयर करें
सुझाव शेयर करने से Apertus की रिसर्च टीमों को model को बेहतर बनाने में सहायता मिलती है। ये optional है, और सभी सुझाव शेयर किए जाने से पहले anonymize किए जाते हैं।
1. किसी Apertus जवाब के नीचे, लाइक या डिसलाइक आइकन चुनकर उसे मददगार या गैर-मददगार के रूप में रेट करें।

2. अगर आपने डिसलाइक विकल्प चुना है, तो आपसे अपना सुझाव Proton और Apertus टीम के साथ शेयर करने की इजाज़त मांगी जाएगी। आगे बढ़ने के लिए जारी रखें चुनें।

3. सुझाव फॉर्म भरें, फिर जमा करें चुनें।

हो गया। आपका anonymize किया गया योगदान भेजा जाएगा, जिससे Apertus टीम को सुधार के क्षेत्रों को पहचानने में सहायता मिलेगी।