Lumo मॉडल और रीज़निंग मोड
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- Lumo AI
Lumo AI में तीन मॉडल टाइप (Lumo 2.0 Lite, Lumo 2.0 Max और Apertus 1.5) और दो रीज़निंग मोड (Fast और Thinking) हैं।
हर मॉडल और मोड को समझने से किसी भी टाइप के टास्क के लिए सबसे ज़्यादा उपयोगी जवाब पाने में सहायता मिलती है।
इस आर्टिकल में हम ये कवर करेंगे:
- Lumo मॉडल की जानकारी
- Lumo रीज़निंग मोड की जानकारी
- अपने टास्क के लिए सबसे अच्छा मॉडल और मोड चुनें
- Lumo का मोड या मॉडल कैसे बदलें
Lumo मॉडल की जानकारी
Lumo अलग-अलग तरह के कामों के लिए उपयुक्त तीन मॉडल पेश करता है:
- Lumo 2.0 Lite: रोज़मर्रा के कामों के लिए बनाया गया एक सक्षम, कुशल मॉडल। यह सामान्य सवालों, लेखन सहायता, सारांश बनाने और अन्य रोज़मर्रा के कामों को तेज़ी से और भरोसेमंद तरीके से हैंडल करता है।
- Lumo 2.0 Max: Lumo का सबसे शक्तिशाली मॉडल। यह और मज़बूत तर्क, बेहतर संदर्भ-समझ और और सटीक नतीजे देता है, जिससे यह जटिल या मांग वाले कामों के लिए बेहतर विकल्प बनता है।
- Apertus 1.5: EPHL, ETH Zurich और Swiss National Supercomputing Centre (CSCS) के शोधकर्ताओं द्वारा विकसित एक स्वतंत्र, पूरी तरह ओपन लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLM)। Apertus 1.5 बहुभाषी है और इसे 1,000 से ज़्यादा भाषाओं पर प्रशिक्षित किया गया है, जिनमें रोमांश और स्विस जर्मन जैसी कम प्रतिनिधित्व वाली भाषाएं भी शामिल हैं।
सभी मॉडल सभी Lumo यूज़र के लिए उपलब्ध हैं। Lumo Plus और Lumo for Business प्लैन में Lumo 2.0 Max के लिए रोज़ाना इस्तेमाल की सीमा कहीं ज़्यादा है।
Lumo रीज़निंग मोड की जानकारी
Lumo में दो रीज़निंग मोड भी हैं:
Fast: जल्द से जल्द जवाब देने पे फ़ोकस करता है। ये मोड सीधे-सपाट सवालों, तेज़ खोजों, और उन टास्क के लिए अच्छा है जहां विस्तृत जवाब से ज़्यादा तेज़ जवाब काम आता है।
Thinking: गहराई और रिसर्च को प्राथमिकता देता है। जवाब देने से पहले Lumo आपके सवाल पे कदम-दर-कदम सोचने में अतिरिक्त समय लेता है। इससे ज़्यादा गहरे और सोचे-समझे जवाब मिलते हैं, और ये उन जटिल समस्याओं के लिए बेहतर है जिनमें ध्यान से विश्लेषण चाहिए।
दोनों रीज़निंग मोड सब Lumo उपयोगकर्ताओं के लिए, और दोनों Lite और Max मॉडल पे उपलब्ध हैं।
अपने टास्क के लिए सबसे अच्छा मॉडल और मोड चुनना
आप अपने टास्क के लिए किसी भी टाइप का मॉडल और मोड चुन सकते हैं, लेकिन ये सामान्य गाइड मॉडल परफ़ॉर्मेंस को बेहतर करने में सहायता कर सकती है:
| टास्क | अनुशंसित मॉडल | अनुशंसित मोड |
|---|---|---|
| तेज़ सवाल और खोज | Lumo 2.0 Lite | तेज़ |
| सामान्य लेखन या संपादन | Lumo 2.0 Lite | सोच |
| ब्रेनस्टॉर्मिंग और आइडिया | Lumo 2.0 Max | तेज़ |
| कोडिंग और तकनीकी टास्क | Lumo 2.0 Max | सोच |
अगर समझ नहीं आए के क्या चुनें, तो Fast में Lumo 2.0 Max से शुरूआत करें, ताकि कम इंतज़ार के साथ मज़बूत, क्वालिटी जवाब मिलें।
अगर ज़्यादा सोच-समझ कर या व्यवस्थित जवाब चाहिए, तो Thinking मोड चुनें।
Lumo का मोड या मॉडल कैसे बदलें
मॉडल बदलें
1. lumo.proton.me(नई विंडो) पे जाएं या Lumo मोबाइल ऐप खोलें।
2. चैट विंडो के नीचे, नीचे-दाएं कोने में मॉडल आइकन चुनें। डिफॉल्ट रूप से ये Lumo 2.0 Max पे सेट होना चाहिए।

3. पॉप-अप में अपना पसंदीदा Lumo मॉडल चुनें।
सब पूरा हुआ। Lumo सभी जवाबों के लिए आपका चुना हुआ मॉडल इस्तेमाल करेगा, जब तक आप इसे बदल नहीं देते। अगर आपने Lumo 2.0 Max चुना है, तो Max के लिए अपनी रोज़ाना इस्तेमाल की सीमा पूरी होने पर आपका मॉडल अपने आप Lite पर स्विच हो जाएगा।
रीज़निंग मोड बदलें
1. lumo.proton.me(नई विंडो) पे जाएं या Lumo मोबाइल ऐप खोलें।
2. चैट विंडो के नीचे, नीचे-दाएं कोने में मौजूद मॉडल आइकन चुनें।

3. पॉप-अप में फास्ट या थिंकिंग के बीच अपना पसंदीदा तर्क मोड चुनें।
पूरा हुआ। Lumo आपके चुने हुए मोड को सब जवाबों के लिए इस्तेमाल करेगा, जब तक के आप इसे ना बदलें।