Proton होमपेज

Proton Mail Bridge पे “पते की सूची बदल गई है” वाली चेतावनी को कैसे ठीक करें

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणी
आम समस्याएं और सवाल

इस गाइड में हम आपको दिखाएंगे कि Proton Mail Bridge पे पते की सूची बदल गई है वाली चेतावनी को कैसे ठीक करें।

“पते की सूची बदल गई है” वाली चेतावनी

ये चेतावनी क्यों दिख रही है?

ये चेतावनी तब दिख सकती है जब आप अपने Proton खाते से जुड़े एक या एक से ज़्यादा ईमेल पते बदलते हैं।

जब आप पहली बार अपने ईमेल क्लाइंट पे Proton Mail Bridge कॉन्फ़िगर करते हैं, तो आपको अपने Proton खाते का यूज़रनेम दर्ज करना होता है। हम सुझाव देते हैं कि आप इस यूज़रनेम के तौर पे अपना डिफॉल्ट ईमेल पता इस्तेमाल करें, लेकिन Proton Mail Bridge आपके Proton खाते से जुड़ा कोई भी ईमेल पता स्वीकार कर लेगा।

Proton Mail के साथ, आप अपने खाते से जुड़े ईमेल पतों में बदलाव कर सकते हैं। अगर आप ऐसा करते हैं, तो ऊपर दी गई चेतावनी दिख सकती है। हालांकि, ज़्यादातर मामलों में आपका ईमेल क्लाइंट अब भी आपके Proton Mail खाते से कनेक्ट हो सकता है।

ये समस्या कैसे ठीक करें?

1. जांचें कि आपके ईमेल क्लाइंट की IMAP और SMTP सेटिंग में यूज़रनेम एक मान्य Proton Mail पता है। अगर है, तो आगे किसी कार्य की ज़रूरत नहीं होनी चाहिए।

2. अगर यूज़रनेम अब मान्य नहीं है, तो उसे अपने किसी मौजूदा Proton Mail ईमेल पते में बदलें। हम Proton Bridge ऐप में दिखाए गए ईमेल का इस्तेमाल करने का सुझाव देते हैं।

Proton Mail Bridge ऐप खोलें और वह ईमेल पता देखें जिसका इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me