Proton होमपेज

Bridge CLI (कमांड लाइन इंटरफ़ेस) गाइड

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणी
Bridge का इस्तेमाल

Proton Mail Bridge में एक कमांड लाइन इंटरफ़ेस भी है जो कुछ स्थितियों में काम का हो सकता है। इस लेख में हमने वो सभी कमांड सूचीबद्ध किए हैं जिन्हें आप Bridge कमांड लाइन टूल में दर्ज कर सकते हैं, साथ में हर कमांड के काम का संक्षिप्त विवरण भी दिया है।

सबसे पहले, CLI लॉन्च करने के लिए आपको अपने ओएस के हिसाब से नीचे दिए गए कमांड में से कोई एक इस्तेमाल करना होगा:

  • Linux: protonmail-bridge -c
  • Windows (डिफॉल्ट इंस्टॉल स्थान मानते हुए): “%programfiles%\Proton AG\Proton Mail Bridge\proton-bridge.exe” -c
  • Mac ओएस: /Applications/Proton\ Mail\ Bridge.app/Contents/MacOS/Proton\ Mail\ Bridge –c

कमांड लाइन इंटरफ़ेस लॉन्च करने पे शुरू में ये स्क्रीन दिखेगी:

CLI में कमांड

Bridge CLI में कई कमांड आते हैं जो आपको कुछ कार्य करने या सेटिंग बदलने में मदद कर सकते हैं। कमांड की पूरी सूची देखने के लिए बस “help” दर्ज करें और आगे की जानकारी CLI में प्रिंट हो जाएगी।

चूंकि कमांड एप्लीकेशन के वर्ज़न के साथ अपडेट हो सकते हैं, आप हमेशा help कमांड का इस्तेमाल करके कमांड की मौजूदा सूची और उनके विवरण देख सकते हैं।

Bridge CLI इस्तेमाल करने की स्थितियां

कुछ स्थितियों में समस्याओं को डीबग करने के लिए CLI वर्ज़न का इस्तेमाल करना मददगार होता है।

उदाहरण के लिए, अगर एप्लीकेशन आइकॉन के ज़रिए Bridge को ग्राफ़िकल इंटरफ़ेस के साथ लॉन्च करने पे वो लॉन्च नहीं हो रहा है, तो आप CLI वर्ज़न इस्तेमाल करके देख सकते हैं और अगर समस्या किसी ग्राफ़िकल लाइब्रेरी से जुड़ी है, तो Bridge CLI का इस्तेमाल किया जा सकेगा।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me